Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ब्रेक फेल, सामने भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक सिग्नल! DTC ड्राइवर की सूझबूझ से टला दिल्ली में बड़ा हादसा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ब्रेक फेल, सामने भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक सिग्नल! DTC ड्राइवर की सूझबूझ से टला दिल्ली में बड़ा हादसा – Delhi News Daily
Entertainment

ब्रेक फेल, सामने भीड़भाड़ वाला ट्रैफिक सिग्नल! DTC ड्राइवर की सूझबूझ से टला दिल्ली में बड़ा हादसा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 19, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi bus incident
SHARE


Contents
दिल्ली के राजघाट ट्रैफिक सिग्नल के पास DTC बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया।सराए काले खां से राजघाट की तरफ जा रही थी बसडिवाइडर से टकराकर रोकी बसबस में नहीं थे यात्री, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के राजघाट ट्रैफिक सिग्नल के पास DTC बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को डिवाइडर से टकराकर रोक दिया।

delhi bus incident
दिल्ली के राजघाट ट्रैफिक सिग्नल के पास DTC बस डिवाइडर पर चढ़ी
नई दिल्ली: दिल्ली के राजघाट ट्रैफिक सिग्नल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक DTC बस के ब्रेक अचानक फेल होने का मामला सामने आया। व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार में बढ़ रही बस को देखकर बड़ा हादसा होने का खतरा मंडराने लगा, लेकिन चालक की सूझबूझ ने बड़े हादसे को टाल दिया। चालक ने सेकेंडों में फैसला लेते हुए बस को डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

सराए काले खां से राजघाट की तरफ जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में PCR कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि बस सराय काले खां की तरफ से राजघाट की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में तकनीकी खराबी आ गई। जैसे ही बस व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के करीब पहुंची, चालक को एहसास हुआ कि ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।

डिवाइडर से टकराकर रोकी बस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चालक को डर था कि अगर बस अनियंत्रित हुई तो सड़क पर मौजूद वाहन चालकों और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसी को देखते हुए उसने बस को सीधे डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। जोरदार टक्कर के बाद बस रुक गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

बस में नहीं थे यात्री, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में तकनीकी खराबी कैसे आई और ब्रेक फेल होने की असली वजह क्या थी।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BBL on track to host season opener in Chennai in December – Delhi News Daily
Next Article Oil Price Today (May 19): Crude oil retreats from $110 as Trump delays planned strike on Iran. Where are prices headed? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Amazon Sale 2026: Best Deals on Vivo and iQOO Smartphones – Delhi News Daily
  • US luxury spending falls for third month as wealthy shoppers turn cautious ahead of midterms – Delhi News Daily
  • Harvard bought this stained document for $27.50; decades later, experts realised it was an original Magna Carta – Delhi News Daily
  • Delhi traffic curbs to continue Sunday, diversions likely at 30 key points – Delhi News Daily
  • Bigg Boss 20 Wildcard Contestant: Who Is Manish Goel? Anupamaa Actor Promises Fresh Dynamics & Strong Opinions – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Bad Karaoke – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Bad Karaoke - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read
Delhi pollution plan
Entertainment

दिल्ली की एयर क्वालिटी में होगा सुधार, AI की मदद से 72 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, IIT कानपुर के साथ सरकार ने किया MOU – Delhi News Daily

दिल्ली में कम लागत वाले सेंसर, मोबाइल मॉनिटरिंग लैब और उपग्रह डेटा पर आधारित एकीकृत वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क विकसित…

6 Min Read
Entertainment

‘Hindi films are not for you’: Shobhaa De reviews ‘Cocktail 2’, has a blunt take on Rashmika Mandanna but Saba Pataudi’s reaction grabs attention: ‘Shahid Kapoor, best part’ – WATCH – Delhi News Daily

Nearly a week after its release, 'Cocktail 2' continues to perform well at the box office, crossing the Rs 100…

4 Min Read
delhi hauz khas ac blast fire
Entertainment

दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत – Delhi News Daily

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में देर रात एक घर में लगी आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?