Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: राजधानी में फिर गिरी जर्जर इमारत, विवेक विहार हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के आदेश – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > राजधानी में फिर गिरी जर्जर इमारत, विवेक विहार हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के आदेश – Delhi News Daily
Entertainment

राजधानी में फिर गिरी जर्जर इमारत, विवेक विहार हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के आदेश – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 17, 2026 11:14 am
delhinewsdaily
Share
Rekha Gupta
SHARE


Contents
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित कस्तूरबा नगर में मंगलवार सुबह एक पुरानी दो मंजिला इमारत ढहने से 3 साल के मासूम बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गएसीएमओ ने जारी किया बयानसीएम ने विभागों को दिए निर्देशमामले में क्या बोले डीसीपी शाहदरामृतकों और घायलों की हुई पहचान

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित कस्तूरबा नगर में मंगलवार सुबह एक पुरानी दो मंजिला इमारत ढहने से 3 साल के मासूम बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

Rekha Gupta
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बार फिर बिल्डिंग गिरने का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक पुरानी इमारत ढहने से तीन साल के बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीएमओ ने जारी किया बयान

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शाहदरा के ज्वाला नगर में इमारत ढहने से हुई जनहानि दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएमओ के अनुसार मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।

सीएम ने विभागों को दिए निर्देश

उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मामले में क्या बोले डीसीपी शाहदरा

मामले में शाहदरा के डीसीपी आरपी मीना ने कहा कि विवेक विहार थाने के अंतर्गत कस्तूरबा नगर में सुबह 10:10 बजे के आसपास इमारत गिरने की कॉल आई थी। तुरंत टीम को वहां भेजा गया। घटना में कुल 6 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ये 40 गज का मकान है जो कि काफी पुराना बना हुआ था और दो मंजिल का था। वहां पर किराएदार रह रहे थे जो दैनिक मजदूरी करने वाले थे…एक 3 साल के बच्चे और 35 साल के व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि इमारत में किराये पर रहने वाले सभी छह लोगों को मलबे से निकाल लिया गया और कैट एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान पहली मंजिल पर मौजूद लड्डू उर्फ देवांश (3) और भूतल पर मौजूद पिंटू (35) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान खुशबू (27), विकेश (35), आकाश (25) और दिलीप उर्फ डिम्पा (22) के रूप में हुई है।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shubman Gill press conference : India’s playing XI, bowling combination, Rishabh Pant & more – Delhi News Daily
Next Article South Korean shares close at over 9-month low on Nvidia caution – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • IPL 2027 Retained Players List: Full Squads Of All 10 Teams And Remaining Purse – Delhi News Daily
  • Congress’ Bharat Summit In Hyderabad A ‘Pro-Soros’ Platform? | Anti-India | The Right Stand | News18 – Delhi News Daily
  • Italian luxury footwear brand Rene Caovilla enters India, opens first boutique in New Delhi – Delhi News Daily
  • An Indiana mother sought to change custody of her three children and access their father’s mental-health records; an appeals court rejected her bid, upheld $18,500 in legal fees and ordered her to pay more – Delhi News Daily
  • South Korean shares close at over 9-month low on Nvidia caution – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Thomas Markle’s Jail Ordeal Takes SHOCK Turn, Judge Orders BRUTAL Prison Move For Meghan’s Dad – Delhi News Daily

Thomas Markle's Jail Ordeal Takes SHOCK Turn, Judge Orders BRUTAL Prison Move For Meghan's Dad Source link

0 Min Read
Delhi Police
Entertainment

सुप्रीम कोर्ट की मोहलत खत्म, दिल्ली-NCR में फिर लागू हुआ पटाखों का बैन, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगा एक्शन – Delhi News Daily

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा…

15 Min Read
Entertainment

Harry And Meghan Leave UK With Kids As Friend Reveals Duchess’s Heartbreak Over Father’s Probe – Delhi News Daily

“A Befitting End”: Mohanlal Praises ‘Drishyam 3’ As Ajay Devgn’s Film Nears ₹500 Crore WorldwideAjay Devgn’s Drishyam 3: The Conclusion…

1 Min Read
Entertainment

Haiku Hit Or Flop? Early Audience Verdict On Aegan, Sri Devi And Femina George’s Romantic Drama Film – Delhi News Daily

Haiku Hit Or Flop: The Tamil romantic drama Haiku, starring Aegan, Sri Devi and Femina George, released in theatres on…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?