महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक राम कदम ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच होने वाली अहम बैठक पर कहा कि नेपाल के साथ भारत के संबंध केवल भौगोलिक नहीं हैं। बल्कि, यह अपने आप में एक आध्यात्मिक विरासत है, जो त्रेता युग से चली आ रही है।
राम कदम और राहुल गांधी(फोटो– ANI)
मुंबई : भाजपा विधायक राम कदम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने एलिफेंटा की गुफाओं में स्थित अर्धनारीश्वर की प्रतिमा की तस्वीर साझा कर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना किए जाने पर राम कदम ने उन पर निशाना साधा। वहीं, सोनिया गांधी की किताब में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के उल्लेख को लेकर उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी सवाल उठाए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि अर्धनारीश्वर सनातन हिंदू धर्म और भारतीय दर्शन का अत्यंत गहरा एवं महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी अर्धनारीश्वर के दर्शन और उसके महत्व के बारे में कितना जानते हैं? क्या भारतीय दर्शन के इतने महान और गहरे प्रतीक का इस्तेमाल राजनीतिक आलोचना और तंज कसने के लिए किया जाना चाहिए?
‘अर्धनारीश्वर केवल कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं’
राम कदम ने कहा कि अर्धनारीश्वर केवल कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं है बल्कि यह भगवान शिव और शक्ति, चेतना और ऊर्जा तथा स्त्री और पुरुष के बीच एकता और समानता का संदेश देता है। उन्होंने राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रतीक को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है।
सोनिया गांधी की किताब पर साधा निशाना
वहीं, सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर और बालासाहेब ठाकरे के कथित उल्लेख को लेकर राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ बालासाहेब ठाकरे वीर सावरकर का अपमान करने वाले कांग्रेस नेताओं का विरोध करते थे, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे उद्धव ठाकरे सोनिया गांधी की उस किताब को सम्मान देते हैं, जिसमें कथित तौर पर सावरकर का अपमान किया गया है।
राम कदम ने सवाल किया कि सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे अपनी विचारधारा से कितना समझौता करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है और उनके विधायक, सांसद तथा पार्षद भी उनसे दूर हो गए हैं। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे अब असली शिवसेना की विचारधारा से दूर होकर कांग्रेस की शैली वाली राजनीति कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ के मां पर लिखा संदेश पर दिया बयान
इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘योगी की पाती’ श्रृंखला में मां के प्रति भावनाएं व्यक्त करने वाले खुले पत्र पर भी राम कदम ने प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने अपने पत्र में संन्यासी बनने के बाद मां से भिक्षा मांगने से जुड़ी पुरानी याद साझा की थी। राम कदम ने कहा कि पूरा देश योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक जुड़ाव, संन्यासी जीवन और त्यागपूर्ण व्यक्तित्व को देख रहा है। उन्होंने कहा कि योगी के जीवन का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू जनसेवा है। मुख्यमंत्री के रूप में वे लगातार प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मां को खोने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने इस दुख को महसूस किया हो। मां हर व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है और उनके बिना दुनिया अधूरी लगती है। किसी भी बेटे के लिए मां के सामने पद और प्रतिष्ठा का कोई महत्व नहीं होता। योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि संन्यास की दीक्षा लेने के बाद जब वे घर पहुंचे थे, तब उनकी मां की बातों में उन्हें सांसारिक जीवन में लौटने की इच्छा दिखाई दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के बीच अहम बैठक पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि नेपाल के साथ भारत के संबंध केवल भौगोलिक नहीं हैं। यह अपने आप में एक आध्यात्मिक विरासत है, जो त्रेता युग से चली आ रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम से लेकर नेपाल के जनकपुर की जानकी तक और काशी के भगवान शिव से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ और मुक्तिनाथ तक, यह एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव की विरासत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाने के प्रयास जारी रखा है। दोनों देशों के बीच मौजूद यही आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे मेंशशि मिश्राशशि पांडेय मिश्रा नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रॉड्यूसर (Principal Digital Content Producer) हैं। वह नवभारत टाइम्स में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, केरल, गोवा समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्य की खबरों पर काम करती हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 18 साल का लंबा अनुभव है। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। शशि पांडेय मिश्रा ने सितंबर 2017 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के दौरान राजनीति, क्राइम, ह्यूमन ऐंगल स्टोरीज पर काम किया। इस दौरान समाजिक मुद्दों से जुड़े कई स्टिंग भी किए। कई स्पेशल खबरें कीं, जो नेशनल स्तर पर सुर्खियां बनीं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात चुनाव के दौरान स्पेशल ग्राउंड स्पोर्टिंग की। देश की राजनीति, पर्यावरण, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे और क्राइम की खबरें लिखना पसंद है।
देश का राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना। उस खबर से भारत पर और लोगों पर क्या असर पड़ेगा इस पर काम करना प्राथमिकता है। इसके अलावा भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को खास खबर, खबर की सत्यता, पुष्ट खबरें और वीडियो के जरिए विश्लेषण देना शशि पांडेय मिश्रा की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- भारत का राजनीतिक घटनाक्रम, पर्यावरण, क्राइम, स्वास्थ्य, महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर लिखना
पत्रकारिता अनुभव: अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
शशि पांडेय मिश्रा ने साल 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण से की। उससे पहले अमर उजाला में इंटर्नशिप की। दैनिक जागरण के बाद आई नेक्स्ट में काम किया। फिर सहारा समय चैनल जॉइन किया। लेकिन लेखन का शौक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वापस प्रिंट की तरफ ले आया। लखनऊ में कैनविज टाइम्स में काम किया और उसके बाद नवभारत टाइम्स अखबार में। यहां से नवभारत टाइम्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम की शुरुआत की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी हर संस्थान में बेस्ट रिपोर्टिंग के अवॉर्ड मिले।
शशि पांडेय मिश्रा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रैजुएनशन किया है। उसके अलावा विद्या इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की।
पुरस्कार: दैनिक जागरण कानपुर में पहली महिला पत्रकार होने का सम्मान मिला। आईनेक्स्ट में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स अखबार में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में भी अवॉर्ड मिला।
शशि पांडेय मिश्रा की स्पेशल खबरें
– सरकारी शेल्टर होम में अव्यवस्थाओं के लेकर स्पेशल खबर की। यहां अंदर कोई नहीं जा सकता था तो इस दौरान सफाई कर्मचारी बनकर अंदर गई और स्टिंग किया।
– कानपुर में राहुल गांधी की स्पेशल विजिट के दौरान डॉक्टर बनकर अस्पताल के अंदर गई और स्पेशल खबर निकाली।
– कानपुर जू में जानवरों की हालत और प्रदूषण पर लगातार स्पेशल स्टोरीज कीं, इन छपी खबरों के अखबार संसद के अंदर लहराकर मेनका गांधी ने सवाल उठाए। खबरों को संज्ञान लिया गया और बड़ा एक्शन हुआ।
– लखनऊ में विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक खिलौना पिस्तौल लेकर अंदर घुसी, लखनऊ के नामी स्कूलों में भी पिस्तौल लेकर घूमी और सुरक्षा में सेंध का स्टिंग किया।
– केंद्र सरकार की पालना गृह योजना में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया। खबरों को हाई कोर्ट ने संज्ञान में लिया और मामले में सीबीआई जांच बैठी।
– महिला सुरक्षा की जांच के लिए पूरी दिन और आधी रात तक 30 किलोमीटर पैदल चली और सुरक्षा के इंतजाम की पोल खोली।
– मायावती के सीएम रहने के दौरान स्पेशल खबर के लिए उस अस्पताल में मरीज बनकर भर्ती हुई, जहां उनकी विजिट थी और स्पेशल कवेज की।… और पढ़ें