वजीराबाद इलाके में जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बाईपास नाले से 15 साल के किशोर का शव मिला
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वजीराबाद इलाके से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बने बाईपास नाले से 15 साल के एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को आशंका है कि किशोर की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में फेंका गया है। पूरे इलाके में घटना के अफरा तफरी मच गई।
हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
आपको बता दें कि यह घटना उत्तर दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर मेट्रो के पास बने बाईपास नाले की है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है, जिसकी पहचान और हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
घटनास्थल से पुलिस ने इकट्ठे किए सबूत
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव मिलने की सूचना मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) की टीम ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठे किए। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है जिससे पूरे मामले का पता चल सके। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें