Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘वह तड़प रहा था, कोई मदद को नहीं आया’, बेटे की हत्या पर पिता का दर्दनाक सवाल; छलक उठा दर्द – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘वह तड़प रहा था, कोई मदद को नहीं आया’, बेटे की हत्या पर पिता का दर्दनाक सवाल; छलक उठा दर्द – Delhi News Daily
Entertainment

‘वह तड़प रहा था, कोई मदद को नहीं आया’, बेटे की हत्या पर पिता का दर्दनाक सवाल; छलक उठा दर्द – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 13, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
delhi crime
SHARE


Contents
दिल्ली के शाहबाद डेयरी में ई-रिक्शा चालक अभिषेक की चाकू घोंपकर हत्या से इलाके में आक्रोश, इंसाफ की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया, CCTV से मिले अहम सुरागों के आधार पर जांच तेज।‘वह हमारा इकलौता सहारा था’

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में ई-रिक्शा चालक अभिषेक की चाकू घोंपकर हत्या से इलाके में आक्रोश, इंसाफ की मांग पर सड़क पर उतरे परिजन। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया, CCTV से मिले अहम सुरागों के आधार पर जांच तेज।

delhi crime
AI जेनरेटेड इमेज
नई दिल्ली: बाहरी-उत्तर दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई, जब अभिषेक (25) पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के पिता शोभाराम प्रजापति ने बताया कि ई-रिक्शा चलाने वाला अभिषेक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। प्रजापति ने आरोप लगाया कि चाकू मारे जाने के बाद जमीन पर खून से लथपथ पड़े और तड़प रहे उनके बेटे की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। पिता ने कहा, ‘जब मुझे फोन आया, तो मैंने फोन करने वाले से मेरे बेटे को एक निजी अस्पताल ले जाने की गुजारिश की। मैंने उन्हें पैसे चुकाने का भरोसा भी दिलाया, लेकिन उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।’

‘वह हमारा इकलौता सहारा था’

उन्होंने बताया कि अभिषेक शादीशुदा था और उसकी कोई संतान नहीं थी। पीड़ित पिता ने कहा, ‘वह हमारा इकलौता सहारा था।’ घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय निवासियों ने रविवार को एक जगह इकट्ठा होकर अभिषेक के शव को सड़क पर रख दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग कर रहे थे।

  • पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही बाहरी-उत्तर दिल्ली के अपर पुलिस उपायुक्त सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बात की। अधिकारियों द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने पर सहमत हुए।
  • अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।अधिकारी ने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है। चाकू लगने के बाद अत्यधिक खून बहने से पीड़ित की मौत हुई है। हमने कई टीमें गठित की हैं और घटना के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। पुलिस टीमों को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’
  • पुलिस हत्या की वजह और घटनाओं के सही क्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article No Trophy For Victorious India In Women’s Asia Cup 2026, Mohsin Naqvi Row Reignites – Delhi News Daily
Next Article Nifty may rebound to 23,800; Rupak De picks Apollo, Laurus Labs and Eternal for the week – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In 2012, a retired FBI agent began searching for ‘lost’ apples; more than a decade later, his mission has helped rediscover 30 forgotten varieties across the Pacific Northwest – Delhi News Daily
  • ET Alpha Wealth Summit 2.0: Date, venue, speakers, agenda and registration – Delhi News Daily
  • ‘Drishyam 3 The Conclusion’ OTT release: Ajay Devgn, Tabu and Jaideep Ahlawat starrer’s streaming platform revealed amid its Rs 150 crore domestic net milestone theatrical run in just three days – Delhi News Daily
  • India vs Brazil: Fans react to high-profile Football clash in Kolkata – Delhi News Daily
  • INDIA Bloc Announces Massive Protest Against Modi Govt From Oct 7 In J&K Over SIR, ECI & Statehood Issues – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

cm rekha gupta attacks arvind kejriwal
Entertainment

दिल्ली दंगा केस: ‘राजनीतिक साजिश बेनकाब हुई’, ताहिर हुसैन की सजा पर रेखा गुप्ता ने केजरीवाल और संजय सिंह को घेरा – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ताहिर हुसैन को सजा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए…

5 Min Read
Entertainment

Kartik Aaryan drops first post, shares PIC from hospital after knee surgery with IV cannulas giving health update: ‘Kabir sir said break a leg’ – Delhi News Daily

Kartik Aaryan has broken his silence on social media after suffering a knee injury while filming his upcoming sports drama…

3 Min Read
Entertainment

Perez Hilton ‘Wanted Cops To Kill Him’; 911 Log Reveals Shocking Standoff – Delhi News Daily

Perez Hilton ‘Wanted Cops To Kill Him’; 911 Log Reveals Shocking Standoff Source link

0 Min Read
Delhi news
Entertainment

Moti Bagh: CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी को गोली, मौके पर ही मौत – Delhi News Daily

दिल्ली के मोती बाग इलाके में ड्यूटी पर तैनात 37 वर्षीय CRPF जवान नरसी लाल यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?