Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: विदेश भागने की तैयारी, रंगदारी और सट्टे का कारोबार, कौन है दिल्ली का गैंगस्टर रोहित चौधरी जो हुआ गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > विदेश भागने की तैयारी, रंगदारी और सट्टे का कारोबार, कौन है दिल्ली का गैंगस्टर रोहित चौधरी जो हुआ गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

विदेश भागने की तैयारी, रंगदारी और सट्टे का कारोबार, कौन है दिल्ली का गैंगस्टर रोहित चौधरी जो हुआ गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 9, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली का बेहद शातिर गैंगस्टर रोहित चौधरी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। वह फर्जी दस्तावेजों को जरिए विदेश भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके मंबूसे पूरे होने से पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। रोहित पर हत्या, लूट, फिरौती और सट्टेबाजी जैसे बेहद संगीन आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक उसने अपने इन काले कारोबारों से अकूल संपत्ति हासिल की है।गैंगस्टर रोहित पर था 4 लाख का इनामपुलिस की दर्ज एफआईआर में ये आरोपसाल 2019 का, दिसंबर 2025 को FIR

दिल्ली का बेहद शातिर गैंगस्टर रोहित चौधरी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। वह फर्जी दस्तावेजों को जरिए विदेश भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके मंबूसे पूरे होने से पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। रोहित पर हत्या, लूट, फिरौती और सट्टेबाजी जैसे बेहद संगीन आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक उसने अपने इन काले कारोबारों से अकूल संपत्ति हासिल की है।

Delhi police produce Gangster Rohit Chaudhary
गैंगस्टर रोहित चौधरी को कोर्ट लेकर जाती दिल्ली पुलिस(फोटो– ANI)
नई दिल्ली: एक वक्त मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टरों में शुमार रहे आया नगर के रोहित चौधरी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। साउथ दिल्ली में दबदबे के लिए रोहित और रवि गंगवाल प्रिंस तेवतिया के बीच गैंगवॉर चली थी। पुलिस अफसरों का दावा है कि रोहित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार पासपोर्ट से देश से भागने की फिराक में था, जिसे पहले ही अरेस्ट कर लिया। कोर्ट से स्पेशल सेल को सात दिन की रिमांड मिली है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने 9 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया था। पुलिस का दावा है कि रोहित गैंग का मास्टरमाइंड है। इसका गैंग हत्या, रंगदारी, फिरौती, जमीनों पर कब्जे, लूट, डकैती और सट्टे के कारोबार में लिप्त है। पुलिस का दावा था कि रोहित ने अकूत प्रॉपर्टी और पैसा बनाया है। पुलिस का दावा है कि डीयू से ग्रैजुएट रोहित पर पहला मुकदमा 2011 में सफदरजंग थाने में दर्ज हुआ था। इस पर चार मर्डर समेत 15 कैस रहे। क्राइम ब्रांच इसे 25 मार्च 2021 को प्रगति मैदान के करीब एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टर रोहित पर था 4 लाख का इनाम

फतेहपुर बेरी थाने के घोषित बदमाश रोहित पर चार लाख तक का इनाम था । इसे मार्च-अप्रैल 2025 में मकोका और मर्डर के केसों में जमानत मिल गई। यह जेल से बाहर था। आया नगर में डेरी संचालक रतन लोहिया (52) की 30 नवंबर 2025 में सनसनीखेज मर्डर हुआ था। क्राइम ब्रांच का दावा था कि गांव के दो परिवारों के बीच चल रही एक हजार गज प्लॉट के झगड़े में रतन समेत दो मर्डर हुए। एक परिवार को रोहित सपोर्ट कर रहा था। पुलिस अफसरों का कहना था कि तब से वह विदेश भागने की फिराक में था। उस पर निगरानी रखी जा रही थी, जिसे शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस की दर्ज एफआईआर में ये आरोप

स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की तरफ से 4 दिसंबर 2025 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रोहित के नाम से फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट पलवल के बेला हसनपुर के एड्रेस पर 24 अप्रैल 2019 को बना। इसके जरिए वह अगस्त 2025 दुबई ट्रैवल कर चुका है। फर्जीवाड़ा, जालसाजी और आपराधिक साजिश के अलावा पासपोर्ट एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

साल 2019 का, दिसंबर 2025 को FIR

रोहित चौधरी के वकील ललित वलेचा का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने पासपोर्ट के आरोप 2019 के हैं। स्पेशल सेल ने इस मामले में दिसंबर 2025 में केस दर्ज किया। सवाल ये है कि आखिर स्पेशल सेल इतने सालों तक चुप क्यों रही? फिलहाल वह सभी केसों में जमानत पर था और पत्नी के फोन पर कॉल पर बुलाया गया, जिसके बाद गिरफ्तारी दिखा दी गई।

शंकर सिंह

लेखक के बारे मेंशंकर सिंहशंकर सिंह, नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता में 25 से भी ज्यादा वर्ष हो चुके हैं। छह साल से क्राइम कवर कर रहे हैं। NBT में 17 साल से हैं। इससे पहले पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, अमर उजाला और जनसत्ता जैसे अखबारों में काम किया है। वह लंबे समय तक स्पोर्ट्स कवर करते रहे हैं। क्रिकेट और हॉकी वर्ल्ड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स के अलावा आईपीएल और कॉमनवेल्थ गेम्स की कवरेज की। खेलों में ग्रासरूट से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चलने वाले करप्शन को उजागर किया। दिल्ली के लोकल इश्यू, स्थानीय राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर मजबूत पकड़ होने से इन पर भी खूब लिखा है। अब क्राइम रिपोर्टिंग करते हुए दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में फैलते संगठित अपराध करने वाले गिरोहों, इनका पुलिस के साथ गठजोड़, देश की जेलों और विदेश से ऑपरेट होने वाले क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर भी प्रहार किया है। खोजी पत्रकारिता के तहत ‘सच’ को सामने लाने के लिए एक्सक्लूसिव खबरें करने में माहिर हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 2020 के दंगों की तब ग्राउंड रिपोर्टिंग की, जब हिंसा अपने चरम पर थी। पुलिस के सहयोग से कई फंसे हुए परिवारों को दंगा प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों में भेजने में मदद भी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज से बीएससी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Victor Wembanyama’s net worth in 2026: San Antonio Spurs star’s salary, endorsements, rising fortune and more – Delhi News Daily
Next Article IPO Calendar: 2 issues to keep investors busy but mainboard activity remains muted – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Shreyas Iyer: ‘There is rain, but we can’t use that as an excuse’ – Delhi News Daily
  • Mamata Banerjee’s Politics of Convenience: From BJP Ally To Congress Partner To Left Outreach – Delhi News Daily
  • OnePlus N6 Lite 4G vs iQOO Z11 Lite vs Samsung Galaxy M17 – Delhi News Daily
  • Omara Ventures IPO: Designer jewellery brand’s Rs 42-cr SME issue opens on Sep 30 – Delhi News Daily
  • US deports LGBTQ migrants to nations where they fear persecution, rights groups say – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Love For You Episode 13 Release Time TODAY: When Will NEW Ep Drop Online? Where To Stream? – Delhi News Daily

Love For You (C-Drama) Episode 13 Release Updates: Love For You continues to captivate audiences with its heartfelt romance and…

31 Min Read
delhi noise
Entertainment

अब शोर किया तो खैर नहीं! दिल्ली में तुरंत होगा ऐक्शन, DPCC ने जारी की नई SOP – Delhi News Daily

दिल्ली में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए DPCC ने नया SOP लागू किया है। अब शिकायतों की…

5 Min Read
Entertainment

EXCLUSIVE! Vikramjeet Virk Reveals Why Mitti De Putt Changed Him As Actor & Person: Playing This Role Was… – Delhi News Daily

Actor Vikramjeet Virk is all set to take the audience on a roller coaster ride loaded with drama, thrill, and…

6 Min Read
Entertainment

Meghan’s UK Visit Became a ‘NIGHTMARE’? Insider EXPOSES What Happened Behind Palace Doors – Delhi News Daily

Ram Kapoor says cheating can happen by mistake; Akanksha Chamola disagrees on Lock UppRam Kapoor's controversial statement on cheating during…

1 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?