Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: सड़क पार करते हुए गड्ढे में गिरा व्यक्ति, करंट लगने से मौत, बिजली के पोल से टच होने पर गई जान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > सड़क पार करते हुए गड्ढे में गिरा व्यक्ति, करंट लगने से मौत, बिजली के पोल से टच होने पर गई जान – Delhi News Daily
Entertainment

सड़क पार करते हुए गड्ढे में गिरा व्यक्ति, करंट लगने से मौत, बिजली के पोल से टच होने पर गई जान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 28, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi Accident
SHARE


Contents
दिल्ली के एक इलाके में सड़क के डिवाइडर पर बने कथित गड्ढे में फंसने और बिजली के खंभे के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।तीन फुट गहरे गड्ढे में गिर गया शख्सकरंट लगा और शख्स की मौके पर ही मौतएजेंसियों की लापरवाही के संकेत मिले

दिल्ली के एक इलाके में सड़क के डिवाइडर पर बने कथित गड्ढे में फंसने और बिजली के खंभे के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Accident
करंट लगने से गई जान।(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
नई दिल्लीः दिल्ली के सूरजमल विहार इलाके में 28 वर्षीय व्यक्ति की सड़क के डिवाइडर पर बने कथित गड्ढे में फंसने और बिजली के खंभे के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह हुई जब ‘मेडिकल केयरटेकर’ के रूप में काम करने वाला संदीप एक बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल करने के बाद घर लौट रहा था।

तीन फुट गहरे गड्ढे में गिर गया शख्स

प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदीप रोड नंबर 58 पार कर रहा था, तभी डिवाइडर पर बिजली के खंभे के पास की मिट्टी कथित तौर पर धंस गई। वह लगभग दो-तीन फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। वह कमर तक गड्ढे में फंस गया।

करंट लगा और शख्स की मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि खंभे के निचले हिस्से से बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण संदीप को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदीप को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एजेंसियों की लापरवाही के संकेत मिले

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया है और पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में नगर निकाय एजेंसियों की कथित लापरवाही का संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Asian Games-Bound Long Distance Runner Abhishek Pal Served Notice By NADA – Delhi News Daily
Next Article Sugar stocks rally continues: Balrampur Chini, Dhampur Sugar, Uttam Sugar Mills rally up to 4%. Two big triggers – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Italy passes Meloni’s electoral reform, sets 42% threshold for parliamentary majority – Delhi News Daily
  • Adani Group stocks tumble as market rout deepens; Adani Green, Adani Ent, others tank up to 10% – Delhi News Daily
  • Superstar Rajinikanth meets Asian Games medallist Vithya Ramaraj; congratulates her on winning three medals – Delhi News Daily
  • Where India won and lost against Brazil, Uruguay and Panama – Delhi News Daily
  • Akhilesh Yadav To Visit Ayodhya For Religious Event Ahead Of UP Polls | SP Chief’s Ayodhya Move – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Korean Kanakaraju OTT Release Date: When And Where To Watch Varun Tej’s Horror Comedy Film Online – Delhi News Daily

Korean Kanakaraju OTT Release Date: Varun Tej's latest film Korean Kanakaraju is set to make its digital debut following its…

2 Min Read
Entertainment

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42°C तक पहुंचने की चेतावनी, आज कैसा रहेगा मौसम? – Delhi News Daily

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है और…

5 Min Read
Entertainment

Did Meghan Markle Give A ‘Death Stare’ To Prince Harry’s Staffer? Viral Video Sparks Debate – Delhi News Daily

Did Meghan Markle Give A 'Death Stare' To Prince Harry's Staffer? Viral Video Sparks Debate Source link

0 Min Read
Supreme Court
Entertainment

दिल्ली दंगा केस: सुप्रीम कोर्ट ने अतहर खान की याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब, HC के 7 जुलाई के आदेश को दी है चुनौती – Delhi News Daily

नई दिल्ली: 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?