Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के ऊपर रहेगा तापमान, IMD का अलर्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के ऊपर रहेगा तापमान, IMD का अलर्ट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के ऊपर रहेगा तापमान, IMD का अलर्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 18, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi weather update 18 april
SHARE


Contents
दिल्ली में मौसम को लेकर एक बार फिर से अलर्ट आ गया है। हालांकि, इस बार का अलर्ट आंधी-तूफान या बारिश को लेकर नहीं, बल्कि भीषम गर्मी की चेतावनी को लेकर है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है, जिसके चलते राजधानी के लोगों को तीखी धूप और चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।आज भी दिख सकते हैं बादलGRAP-1 लागू, प्रदूषण में इजाफा9 जगहों पर खराब रहा प्रदूषण

दिल्ली में मौसम को लेकर एक बार फिर से अलर्ट आ गया है। हालांकि, इस बार का अलर्ट आंधी-तूफान या बारिश को लेकर नहीं, बल्कि भीषम गर्मी की चेतावनी को लेकर है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के ऊपर जा सकता है, जिसके चलते राजधानी के लोगों को तीखी धूप और चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi weather update 18 april
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी हुआ है
नई दिल्ली: दिल्ली में एक दिन पहले ही मौसम का मिजाज बदलने के कारण हल्की बारिश जरूर देखने को मिली, लेकिन अब राजधानी का तापमान लोगों को झुलसाने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहने वाला है।

पूर्वानुमान के इतर शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे और शाम होते-होते तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। ऐसे में शाम को मौसम आरामदायक हो गया। ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इसके बावजूद शुक्रवार को सीजन की सबसे गर्म सुबह और दोपहर का सामना लोगों ने किया। अब शनिवार को भी तेज गर्मी रहेगी।

आज भी दिख सकते हैं बादल

शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हुए थे। बादलों के साथ ही धूप भी थी। धूप में दोपहर तक गर्मी का अहसास रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं पालम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, रिज में 40.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, रिज में 24.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी (सफदरजंग), पालम, लोदी रोड और आया नगर में बूंदाबांदी हुई। रिज में 0.2 एमएम बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। आंशिक बादल दिखाई देंगे।

GRAP-1 लागू, प्रदूषण में इजाफा

GRAP-1 लागू होने के बाद भी प्रदूषण में कमी नहीं दिखी। शुक्रवार को प्रदूषण में और अधिक इजाफा हुआ। दोपहर के समय कुछ बूंदे जरूर पड़ी, लेकिन पूर्वानुमान के मुताबिक अगले करीब दस दिन तक प्रदूषण खराब स्तर पर ही रह सकता है। बढ़ते प्रदूषण के बीच बीते गुरुवार को कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) की सब कमिटी ने ग्रैप के पहले चरण को लागू किया। इसके बावजूद प्रदूषण में शुक्रवार को कमी नहीं आई।

9 जगहों पर खराब रहा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 263 रहा। मुख्य प्रदूषक पीएम 10 रहा। फरीदाबाद का AQI 187, गाजियाबाद का 346, ग्रेटर नोएडा का 341, गुरुग्राम का 253 और नोएडा का 292 रहा। 9 जगहों पर प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहा। पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 अप्रैल तक प्रदूषण का स्तर खराब रहेगा।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India Women vs South Africa Women Live Cricket Score, 1st T20I: Stay updated with IND-W vs SA-W Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Durban. (Picture Credit: X/@BCCIWomen) Why Delimitation Bill Could Not Pass: Understanding Lok Sabha Voting Rules – Delhi News Daily
Next Article AU Small Finance Bank, ICICI Bank top picks as banking sector shows resilience: Siddhartha Khemka – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Finance ministry to meet PSB, IBA chiefs ahead of three-day bank strike – Delhi News Daily
  • दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक हादसा, HR मैनेजर समेत तीन की मौत; तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही – Delhi News Daily
  • Gautam Gambhir Sent World Cup Reminder As Irfan Pathan Backs India Star For Bigger Role – Delhi News Daily
  • ‘Big Fat Zero To Rahul Gandhi’: BJP Takes Swipe At Congress After ABVP’s Victory In DUSU Election – Delhi News Daily
  • Best Selfie Camera Smartphones in India: Check Top Options to Consider – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor’s Secret Cottage Income Exposed – Delhi News Daily

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor's Secret Cottage Income Exposed Source link

0 Min Read
Entertainment

India’s Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time Tonight (July 5): When Will New Ep Air On Sony TV? Schedule – Delhi News Daily

India's Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time: India's Best Dancer 5 is keeping audiences hooked as the competition enters…

3 Min Read
Entertainment

Andrew Windsor’s Secret Billionaire Getaway EXPOSED At The Worst Possible Time | WATCH – Delhi News Daily

Andrew Windsor's Secret Billionaire Getaway EXPOSED At The Worst Possible Time | WATCH Source link

0 Min Read
Entertainment

Royal Family Property Shake-Up Hits Beatrice & Eugenie; King Charles Sends Strong Message – Delhi News Daily

Royal Family Property Shake-Up Hits Beatrice & Eugenie; King Charles Sends Strong Message Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?