Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: आनंद विहार रेलवे स्टेशन के नीचे बनेगा अंडरपास! नए FOB से कौशांबी बस अड्डे को किया जाएगा कनेक्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > आनंद विहार रेलवे स्टेशन के नीचे बनेगा अंडरपास! नए FOB से कौशांबी बस अड्डे को किया जाएगा कनेक्ट – Delhi News Daily
Entertainment

आनंद विहार रेलवे स्टेशन के नीचे बनेगा अंडरपास! नए FOB से कौशांबी बस अड्डे को किया जाएगा कनेक्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 24, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
bridge
SHARE


Contents
एक एफओबी काफी नहींकड़कड़‌डूमा को कनेक्ट करने के लिए अंडरपास
नई दिल्लीः आनंद विहार रेलवे स्टेशन के आसपास जाम खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत कड़कड़डूमा क्षेत्र को रेलवे स्टेशन से कनेक्ट करने के लिए रेलवे स्टेशन के नीचे अंडरपास निर्माण की संभावनाओं की तलाश की जाएगी।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कौशांबी की ओर से रेलवे स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। जिसमें एयरपोर्ट और राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को दूर तक जाने के लिए जिस तरह से ट्रैवलेटर लगे हैं, उसी तरह की सुविधा होगी। इससे यात्रियों को आरआरटीएस, मेट्रो, बस अड्डा या रेलवे स्टेशन तक आवाजाही आसान हो जाएगी।

एक एफओबी काफी नहीं

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा और आरआरटीएस स्टेशन के होने के चलते फुटफॉल बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में सिर्फ एक फुट ओवरब्रिज है, जो आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन और उत्तर प्रदेश कौशांबी बस स्टैंड को आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन से जोड़ता है। लेकिन लोगों की संख्या बढ़ने के बाद इकलौता एफओबी काफी नहीं है।

यूटीपैक गवर्निंग बॉडी मीटिंग में एलजी ने अधिकारियों को कहा कि एक नए एफओबी निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को सुविधा हो। एमएमआई प्लान के तहत कौशांबी बस स्टैंड से आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक एक अतिरिक्त एफओबी बनाया जाए।

कड़कड़‌डूमा को कनेक्ट करने के लिए अंडरपास

मीटिंग में मौजूद रहे अधिकारियों ने बताया कि कड़कड़डूमा एरिया से आनंद विहार स्थित मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (रेलवे स्टेशन, मेट्रो और बस अड्डा) तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। इसलिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन के नीचे से अंडरपास बनाने की संभावनाओं की तलाश की जाए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के नीचे से अंडरपास निर्माण की योजनाओं को लेकर एनसीआरटीसी के साथ कुछ समय पहले चर्चा भी की गई थी।

कड़कड़डूमा से आनंद विहार रेलवे स्टेशन आने के लिए कोई चौड़ी रोड नहीं है। लोग या तो मास्टर सोमनाथ मार्ग होते हुए गाजीपुर रोड से आनंद विहार रेलवे स्टेशन आते हैं या फिर स्वामी दयानंद मार्ग होते हुए यहां आते हैं। रिहायशी कॉलोनियों से रेलवे स्टेशन तक आने के लिए छोटी और संकरी कई सड़कें हैं, लेकिन उन पर हमेशा जाम रहता है।

सुदामा यादव

लेखक के बारे मेंसुदामा यादवसुदामा यादव, नवभारत टाइम्स में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉडेंट हैं। पिछले 14 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। नवभाारत टाइम्स में रहते हुए एमसीडी, सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर सेक्टर की कई रोचक और जनहित की खबरें कॅवर की। सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर में मेरठ एक्सप्रेस-वे से तीन मूर्ति तक बनने वाले टनल को सबसे पहले ब्रेक किया। एमसीडी के विभाजन के 6 सालों बाद यूनिफाइड होने वाली खबर और स्पेशल अफसर की नियुक्ति की खबरे भी सबसे पहले नवभारत टाइम्स में ही छपी थी। पिछले कई सालों से चुनाव की बेहतरीन कॅवरेज और जनहित से जुड़ी खबरों का अनुभव भी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article MI Coach Mahela Jayawardene Admits To Bitter “Reality”, Gives Clear Verdict On Hardik Pandya’s Form – Delhi News Daily
Next Article Silver dips Rs 2,300, gold at Rs 1.51 lakh as oil surge, Iran war uncertainty raise inflation worries. What’s next? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Market Trading Guide: Jayaswal Neco Industries among 2 stock recommendations for Monday – Delhi News Daily
  • Shantanu Maheshwari On Building A Creative Career: Discipline, Continuous Learning and Resilience – Delhi News Daily
  • Padikkal century puts India ahead on hard-fought day – Delhi News Daily
  • ‘Real Test Of Empowerment Is If..: BJP Counters Rahul Gandhi’s ‘Smash Patriarchy’ Remark – Delhi News Daily
  • AMOLED vs OLED vs LCD Phone Displays Explained – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Anshu Malika: Roja’s daughter Anshu Malika creates history; proud mother celebrates daughter’s first Indian student recognition | Tamil Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Roja Selvamani, who became a leading actress in Tamil cinema during the 1990s, is now proudly celebrating a major achievement…

3 Min Read
accident news
Entertainment

दिल्ली में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत; IPL मैच देख लौट रहे थे घर – Delhi News Daily

Delhi Road Accident: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई…

5 Min Read
Ashoka Road Hit and Run Case
Entertainment

दिल्ली में IPL देखकर लौट रहे भाइयों को कुचलने वाला बिहार से अरेस्ट, लगातार बदल रहा था ठिकाने – Delhi News Daily

दिल्ली में अशोका रोड हादसे में दो भाइयों की मौत के मामले में फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने बिहार…

4 Min Read
Entertainment

Pradeep Rawat Dies At 74: WHO Is Kalyani Rawat? Late Ghajini Actor’s Wife & Family In Spotlight After Death – Delhi News Daily

Pradeep Rawat Death: Our Ghajini villain, Pradeep Rawat, is no more. The veteran Indian actor passed away yesterday (August 4,…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?