Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत; IPL मैच देख लौट रहे थे घर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत; IPL मैच देख लौट रहे थे घर – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत; IPL मैच देख लौट रहे थे घर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 28, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
accident news
SHARE


Contents
Delhi Road Accident: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर देर रात घर लौट रहे थे, उसी दौरान मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।अशोक नगर के रहने वाले दोनों युवकपोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Delhi Road Accident: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। दोनों भाई आईपीएल मैच देखकर देर रात घर लौट रहे थे, उसी दौरान मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी।

accident news
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना इलाके में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। सामान ढोने वाले मिनी ट्रक से टकराकर दो बाइक सवारों भाईयों की मौत हो गई। दोनों युवक आईपीएल मैच देखकर देर रात घर लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों भाई सोमवार देर रात आईपीएल मैच देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना इलाके में मिनी ट्रक ने अचानक टक्कर मार दी। जब यह हादसा हुआ, तो छोटा भाई पिता से कॉल पर बात कर रहा था। बात करने के दौरान ही मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए।

अशोक नगर के रहने वाले दोनों युवक

हादसे की जगह पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को तुरंत जानकारी दी। पुलिस ने दोनों युवकों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवकों की पहचान अशोक नगर के रहने वाले 20 वर्षीय याग्य भाटिया और 14 वर्षीय अभय भाटिया के रूप में की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने बताया कि देर रात पीसीआर को हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद फौरन पुलिसकर्मियों ने दोनों बेहोश युवकों को अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। वहीं मिनी ट्रक की पहचान कर ली गई है, साथ ही ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Wolvaardt, Mlaba complete comprehensive 4-1 series win for South Africa – Delhi News Daily
Next Article ETMarkets Smart Talk | ‘India at crypto inflection point; investor base could double every 2–3 years’: Vikaas M Sachdeva of BitDelta India – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In the early 1990s, fewer than 1,000 threatened chum salmon returned to this Washington watershed; recent returns average 32,600 a year as a $9.7 million river restoration nears completion – Delhi News Daily
  • Gold could hit $5,600, silver $120 by year-end in bull case: Monarch PMS – Delhi News Daily
  • Harry’s ‘No Forgiveness’ Tour? Prince Returns To UK With Royal Grievances In Tow – Delhi News Daily
  • Shubman Gill press conference: On draw, injury concerns, WTC Final hopes and more – Delhi News Daily
  • ‘Will Ensure You Are Not Allowed To Step Out’: Suvendu Adhikari’s Remark Draws Mamata’s Fiery Reply – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Dolly Parton’s Music TAKES OVER Buckingham Palace in Emotional Tribute From The Royals – Delhi News Daily

Dolly Parton’s Music TAKES OVER Buckingham Palace in Emotional Tribute From The Royals Source link

0 Min Read
delhi crime
Entertainment

Delhi Crime News: दिल्ली में गोलियों की गूंज, अमर कॉलोनी से खजूरी खास तक बेखौफ बदमाश, एक की मौत – Delhi News Daily

दिल्ली में देर शाम दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। अमर…

5 Min Read
Entertainment

Alliance Episode 23: Emotional Sohail Khan Reveals ‘ He Was Sexually Harassed When He Was…’ – Delhi News Daily

Alliance episode 23: Love or hate, but you cannot debate that Prime Video has been ruling the roost with Alliance.…

2 Min Read
Delhi News
Entertainment

छात्रों के साथ मारपीट और FIR पर ‘आप’ का हमला, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘GenZ को डराने की कोशिश बेकार’ – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ मारपीट और एफआईआर के मामले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?