Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्लीः रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच बवाल, वीडियो वॉयरल; वकीलों ने जताया विरोध – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्लीः रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच बवाल, वीडियो वॉयरल; वकीलों ने जताया विरोध – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्लीः रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच बवाल, वीडियो वॉयरल; वकीलों ने जताया विरोध – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 17, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Rohini Court
SHARE


Contents
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच झगड़ा का मामला सामने आया है। सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली।वकीलों ने विरोध दर्ज करायान्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांगदिल्ली उच्च न्यायालय से अपील

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच झगड़ा का मामला सामने आया है। सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली।

Rohini Court
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच झगड़ा का मामला सामने आया है। (AI इमेज)
नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच झगड़ा का मामला सामने आया है। सुनवाई के दौरान जज और वकीलों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। यहां तक कि गाली-गलौच भी हुई। वकील ने जज को नशेड़ी तक बोल दिया। मामला हाथापाई तक पहुंचने से पहले अदालत कर्मियों ने बीच बचाव किया।

वकीलों ने विरोध दर्ज कराया

दिल्ली की सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने शनिवार को बयान जारी कर घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया। बयान में कहा गया है कि दिल्ली की सभी ज़िला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने शनिवार को हुई आपात बैठक में, सर्वसम्मति से और कड़े शब्दों में, DJ-04 राकेश कुमार-V (उत्तर-पश्चिम ज़िला, रोहिणी न्यायालय) के उस अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय और अस्वीकार्य आचरण की निंदा की, जो उन्होंने आज की कार्यवाही के दौरान, एक मामले में पेश हो रहे एक अधिवक्ता जो रोहिणी न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, के प्रति प्रदर्शित किया।

Lawyers Protest

न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग

बयान में आगे कहा गया है कि विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि दोषी न्यायिक अधिकारी के विरुद्ध तत्काल, कड़ी और अनुकरणीय कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए, ताकि यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि कोई भी ऐसा व्यवहार, जो न्यायिक संस्था की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा को धूमिल करता हो, किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली उच्च न्यायालय से अपील

समिति ने बार के सदस्यों से कुछ अन्य न्यायिक अधिकारियों के आचरण और कार्यप्रणाली के संबंध में लगातार मिल रही विभिन्न शिकायतों पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। इस संबंध में, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से भी अनुरोध किया जाएगा कि वे उचित सुधारात्मक और संस्थागत उपाय करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और न्यायिक प्रणाली के भीतर आपसी सम्मान, गरिमा, निष्पक्षता और संस्थागत सौहार्द का वातावरण बना रहे। बयान के मुताबिक समन्वय समिति यह दोहराती है कि संपूर्ण ज़िला न्यायालय बार, विधिक बिरादरी की गरिमा और सामूहिक सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह से एकजुट है।

प्राची यादव

लेखक के बारे मेंप्राची यादवलगभग 19 साल से पत्रकारिता में हैं। सात साल तक एक दिल्ली-एनसीआर न्यूज चैनल में विभिन्न क्षेत्रों में काम किया। प्रोग्रामिंग और एंकरिंग भी की। टीवी से ही लीगल रिपोर्टिंग की शुरुआत हुई। उस दौरान, जिला अदालतों और दिल्ली हाई कोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट तक की रिपोर्टिंग की। 2013 में नवभारत टाइम्स से जुड़ीं। यहां पर शुरुआत जिला अदालतों, नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और उपभोक्ता अदालतों की रिपोर्टिंग से हुई। वर्तमान में अन्य सभी अदालतों के साथ दिल्ली हाई कोर्ट भी कवर कर रही हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Michael Hussey reflects on CSK defeat and playoffs pressure – Delhi News Daily
Next Article Bitcoin slips towards $79K as higher Treasury yields and oil prices pressure trigger risk-off sentiment – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Team Gandhis’ Draws Up Congress’s 2029 Game Plan: Rahul On Outreach, Priyanka On Strategy – Delhi News Daily
  • Vivo Buds Clip Launch Date, Colour Options Confirmed – Delhi News Daily
  • Gold slips as oil gains strengthen case for elevated interest rates – Delhi News Daily
  • In 2013, an Ohio conservancy bought a 75-acre former glass-factory site; two years later, it reopened as part of a 250-acre park with quarry lakes and a 286-foot smokestack observation tower – Delhi News Daily
  • US 10-year Treasury yields hit 19-year high ahead of Fed rate decision – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Parvesh Verma Delhi Potholes Update
Entertainment

एक ही दिन में करवाई 2000 से ज्यादा गड्ढों की मरम्मत, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सेट किया टारगेट – Delhi News Daily

Delhi Potholes News: दिल्ली में मानसून की एंट्री से पहले प्रदेश सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री…

7 Min Read
Entertainment

Sarah Ferguson’s ‘Secret’ $1.7M Interview Plan Sparks Panic; Will Daughters Pay The Price? – Delhi News Daily

Sarah Ferguson’s ‘Secret’ $1.7M Interview Plan Sparks Panic; Will Daughters Pay The Price? Source link

0 Min Read
Entertainment

Trump Questions Handling Of Nancy Guthrie Investigation As Six-Month Mystery Deepens – Delhi News Daily

Trump Questions Handling Of Nancy Guthrie Investigation As Six-Month Mystery Deepens Source link

0 Min Read
Entertainment

David Foster Responds To Viral Meghan Markle Clip As Red Carpet Controversy Intensifies – Delhi News Daily

David Foster Responds To Viral Meghan Markle Clip As Red Carpet Controversy Intensifies Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?