Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पीएम आवास के पास खाली होगी 27.3 एकड़ जमीन! रक्षा बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार लेगी जिमखाना क्लब पर कब्जा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पीएम आवास के पास खाली होगी 27.3 एकड़ जमीन! रक्षा बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार लेगी जिमखाना क्लब पर कब्जा – Delhi News Daily
Entertainment

पीएम आवास के पास खाली होगी 27.3 एकड़ जमीन! रक्षा बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार लेगी जिमखाना क्लब पर कब्जा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 24, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 27.3 एकड़ के ऐतिहासिक ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ का पट्टा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।विकास कार्यालय ने जारी किया आदेशपीएम आवास के पास है क्लबहेंडओवर पर क्या बोला एलएंडडीओराष्ट्रपति की शक्तियों से रद्द हुआ पट्टा27.3 एकड़ भूमि में बना हैपांच जून को अपने कब्जे में लेगा कार्यालयअंग्रेजों के समय में बना था क्लब

केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 27.3 एकड़ के ऐतिहासिक ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ का पट्टा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Delhi news
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब को पांच जून तक परिसर सौंपने को कहा है। सरकार ने कहा है कि 27.3 एकड़ का यह भूखंड ‘‘रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुरक्षित’’ करने के लिए आवश्यक है।

विकास कार्यालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक रूप में महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित यह परिसर रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुरक्षित करने तथा सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े अन्य अहम उद्देश्यों के लिए बेहद जरूरी है।

पीएम आवास के पास है क्लब

लुटियंस दिल्ली के मध्य में स्थित विशाल दिल्ली जिमखाना क्लब लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के पास है। एलएंडडीओ ने 22 मई यानी शुक्रवार को क्लब के सचिव को लिखे पत्र में कहा कि इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब लिमिटेड (जिसे अब दिल्ली जिमखाना क्लब लिमिटेड के नाम से जाना जाता है) को 2, सफदरजंग रोड स्थित यह परिसर सामाजिक और खेल क्लब संचालित करने के विशिष्ट उद्देश्य से पट्टे पर दिया गया

हेंडओवर पर क्या बोला एलएंडडीओ

एलएंडडीओ ने कहा कि आसपास की सरकारी जमीनों को वापस लेने की व्यापक प्रक्रिया के तहत यह भूमि तात्कालिक संस्थागत जरूरतों, शासन-प्रशासन संबंधी बुनियादी ढांचे और जनहित की परियोजनाओं के लिए आवश्यक है।

राष्ट्रपति की शक्तियों से रद्द हुआ पट्टा

आदेश में कहा गया कि भारत की राष्ट्रपति, पट्टा विलेख के खंड चार के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए भूमि एवं विकास कार्यालय के माध्यम से उक्त परिसर का पट्टा तत्काल प्रभाव से समाप्त करती हैं और उस पर पुन: कब्जा लेने का आदेश देती हैं।

27.3 एकड़ भूमि में बना है

इसमें कहा गया कि इस प्रकार पुनः कब्जा लेने पर 27.3 एकड़ भूमि का संपूर्ण भूखंड, जिसमें उस पर स्थित सभी भवन, स्थायी संरचनाएं, ढांचे, लॉन और साज-सामान शामिल हैं, भूमि एवं विकास कार्यालय के माध्यम से पट्टादाता अर्थात् राष्ट्रपति के पास चला जाएगा।

पांच जून को अपने कब्जे में लेगा कार्यालय

आदेश के अनुसार, भूमि एवं विकास कार्यालय परिसर को पांच जून को अपने कब्जे में लेगा। इसमें कहा गया कि आपको निर्देश दिया जाता है कि आप निर्धारित तिथि को परिसर का शांतिपूर्ण कब्जा इस कार्यालय के प्रतिनिधियों को सौंप दें। अनुपालन न करने की स्थिति में, कानून के अनुसार कब्जा ले लिया जाएगा।

अंग्रेजों के समय में बना था क्लब

दिल्ली जिमखाना क्लब शहर की सबसे मूल्यवान और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जमीनों में से एक पर स्थित है। यह उच्च सुरक्षा वाले प्रशासनिक क्षेत्र में है, जहां केंद्र सरकार और रक्षा से जुड़े कई प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। ब्रिटिश काल में स्थापित इस क्लब ने 1913 में इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब के नाम से इस स्थल से संचालन शुरू किया था। भारत की आजादी के बाद इसका नाम बदलकर दिल्ली जिमखाना क्लब कर दिया गया और मौजूदा संरचनाओं का निर्माण 1930 के दशक में किया गया था।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Andy Flower explains how RCB conquered the IPL 2026 league stage – Delhi News Daily
Next Article White House Shooting: Who was Nasire Best? Maryland man who allegedly believed he was ‘Jesus Christ’ killed after gunfire near Donald Trump’s home – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi HC rejects Vedanta plea to halt ONGC takeover of Gujarat oil block – Delhi News Daily
  • Lakshmikanthan Kolai Vazhakku – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily
  • Harry Brook press conference: Special words for Rohit Sharma, series win and more – Delhi News Daily
  • Monsoon Session: Govt Plans Law To Make Insulting Vande Mataram A Punishable Offence | News18 – Delhi News Daily
  • Google Now Lets You Sign in to Your Account With a Selfie Video – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Sonali Bendre on Cancer battle, says early detection could have changed everything: ‘It didn’t have to reach stage four’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Actor Sonali Bendre, who was diagnosed with stage 4 metastatic cancer in 2018, has once again spoken about her journey…

4 Min Read
Entertainment

दिल्ली कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, नए उपाध्यक्षों और महासचिवों की नियुक्ति पर अध्यक्ष ने लगाई मुहर, पूरी लिस्ट – Delhi News Daily

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्षों और महासचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी। 12 उपाध्यक्ष और…

5 Min Read
Delhi news
Entertainment

Moti Bagh: CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी को गोली, मौके पर ही मौत – Delhi News Daily

दिल्ली के मोती बाग इलाके में ड्यूटी पर तैनात 37 वर्षीय CRPF जवान नरसी लाल यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर…

4 Min Read
cisf
Entertainment

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily

CISF News: CISF ASG दिल्ली ने BDDS की ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के लिए वॉटर जेट डिसरप्टर का डेमो…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?