Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Traffic Advisory: भारी बारिश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली का रूट बदला, ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Traffic Advisory: भारी बारिश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली का रूट बदला, ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Traffic Advisory: भारी बारिश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली का रूट बदला, ट्रैफिक पुलिस की ताजा एडवाइजरी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 9, 2026 8:13 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Traffic Advisory
SHARE


Contents
दिल्ली में भारी बारिश के कारण NH-24 पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया है। गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग रास्ते का विकल्प दिया है। अगर आप पहले वाला रास्ता पकड़ेंगे तो मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए बदले रूट से यात्रा करें।दिल्ली के बुराड़ी में भारी बारिश के चलते बस फंसीदिल्ली में इन जगहों पर जलभराव की सूचना

दिल्ली में भारी बारिश के कारण NH-24 पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया है। गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग रास्ते का विकल्प दिया है। अगर आप पहले वाला रास्ता पकड़ेंगे तो मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए बदले रूट से यात्रा करें।

Delhi Traffic Advisory
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी खास करके गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे (NH-24) पर पानी भर गया है। इस वजह से ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ट्रैफिक अधिकारी और NHAI पानी हटाने के काम में लगे हुए हैं।

इसलिए गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली में प्रवेश करने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करें। सेक्टर-62 (गाज़ियाबाद) से वसुंधरा (UP) होते हुए बुद्ध चौक जाएं, फिर मोहन नगर की ओर बढ़ें और अंत में सीमापुरी से दिल्ली में प्रवेश करें।

एनएच-24 पर गाड़ियों की लंबी कतार लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर 3 फीट तक पानी जमा हो गया है।

दिल्ली के बुराड़ी में भारी बारिश के चलते बस फंसी

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। बुराड़ी इलाके में द‍िल्‍ली सरकार की एक बस फंस गई। लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी पढ़ने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।

दिल्ली में इन जगहों पर जलभराव की सूचना

  • मुर्गा मंडी, गाजीपुर- इस रास्ते पर संभलकर चलें। काफी जाम लगा हुआ है।
  • पांडव नगर अंडरपास- कहीं-कहीं 3 फीट तक पानी लगा हुआ है।
  • श्मशान घाट के पास सर्विस रोड- यहां भी गाड़ियों की लंबी कतार है।
  • ISBT फ्लाईओवर अंडरपास- इस इलाके में भी यात्रा करने से बचें।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FIFA Favouring Argentina? The Big Controversy That Has World Cup 2026 In A Chokehold – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Stock Market LIVE: Sensex rises 500 pts, Nifty tops 24,000; Capri Global, Swiggy top SMID gainers – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UK man arrested 12 times for blocking the same road since 2014, yet always refuses to explain why; known as the ‘Silent Man’ – Delhi News Daily
  • Arivihan raises $10 million to expand AI-powered learning platform – Delhi News Daily
  • Meesaya Murukku 2 Box Office Collection Day 5: Hiphop Tamizha Film Crosses ₹19 Cr India Net, ₹27 Cr Worldwide – Delhi News Daily
  • Asian Games 2026: Army Shooter Neeru Dhanda Scripts History With Trap Gold – Delhi News Daily
  • HD Kumaraswamy Alleges DK Shivakumar, Family Are NICE ‘Scam’ Beneficiaries – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

delhi
Entertainment

‘कारों के कब्रिस्तान’ पर भड़का दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली सरकार और पुलिस को जारी किया नोटिस – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्य सड़कों पर खराब, लावारिस और जब्त की गई गाड़ियों के खतरनाक ढेर पर दिल्ली हाई कोर्ट ने…

3 Min Read
Entertainment

Prince William Predicts Harry & Meghan’s Marriage Will Collapse? Insiders Drop Bombshell – Delhi News Daily

Fergie ‘Looking For Escape Route’ After Royal Drama: ReportsSarah Ferguson is reportedly considering a major move away from the UK…

1 Min Read
Entertainment

Ananya Raj Death: 27-Yr-Old Actress Passes Away In Sleep; Final Post In Spotlight After Sudden Demise – Delhi News Daily

Ananya Raj Death: The internet is currently shocked by the sudden death reports of the young actress, Ananya Raj. In…

3 Min Read
Entertainment

Prince Harry’s Absence Raises Eyebrows As Charles’ US Tour Sparks Fresh Drama | WATCH – Delhi News Daily

Prince Harry’s Absence Raises Eyebrows As Charles’ US Tour Sparks Fresh Drama | WATCH Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?