Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ट्यूशन से घर लौट रहा था बच्चा, चल पड़ीं ताबड़तोड़ गोलियां, दिल्ली में 24 घंटे में दो मासूम हुए बुलेट से घायल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ट्यूशन से घर लौट रहा था बच्चा, चल पड़ीं ताबड़तोड़ गोलियां, दिल्ली में 24 घंटे में दो मासूम हुए बुलेट से घायल – Delhi News Daily
Entertainment

ट्यूशन से घर लौट रहा था बच्चा, चल पड़ीं ताबड़तोड़ गोलियां, दिल्ली में 24 घंटे में दो मासूम हुए बुलेट से घायल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 2, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi firing
SHARE


Contents
Delhi Crime News: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में 6 और 12 साल के दो बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। न्यू उस्मानपुर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है, जबकि दोनों मामलों की जांच जारी है।न्यू उस्मानपुर में राह चलते बच्चे को लगी गोलीफोरेंसिक जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तारट्यूशन से लौटते वक्त घायल हुआ 6 साल का बच्चाफरार बदमाशों की तलाश जारी

Delhi Crime News: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में 6 और 12 साल के दो बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। न्यू उस्मानपुर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है, जबकि दोनों मामलों की जांच जारी है।

delhi firing
दिल्ली के करतार नगर में गोलीबारी की एक घटना
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उनकी गोलियों से अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 घंटे के भीतर सामने आई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं में 6 और 12 साल के दो बच्चे गोली लगने से घायल हो गए। करतार नगर में ट्यूशन से लौट रहा एक मासूम फायरिंग की चपेट में आ गया, जबकि न्यू उस्मानपुर में बदमाशों की गोलीबारी के दौरान एक 12 वर्षीय लड़के के पैर में गोली लग गई। दोनों घटनाओं ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यू उस्मानपुर में राह चलते बच्चे को लगी गोली

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार शाम न्यू उस्मानपुर के चौथा पुश्ता इलाके में कैटरर धर्मेंद्र (43 वर्ष) के घर के सामने तीन लोगों ने फायरिंग की थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहा 12 वर्षीय लड़का गोली की चपेट में आ गया। घायल बच्चे को तुरंत जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फोरेंसिक जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। नाकेबंदी और छापेमारी के दौरान प्रांकुर (29) और हर्ष (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक देसी राइफल भी बरामद हुई है।

ट्यूशन से लौटते वक्त घायल हुआ 6 साल का बच्चा

उधर करतार नगर इलाके में हुई फायरिंग में 6 साल का एक बच्चा घायल हो गया था। बच्चे की मां रूबी ने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी दो पक्षों के बीच झड़प और फायरिंग शुरू हो गई। गोली बच्चे के पैर में लगी। उन्होंने कहा कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है और उनका बेटा बेवजह हिंसा का शिकार हो गया।

फरार बदमाशों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि न्यू उस्मानपुर फायरिंग मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं करतार नगर फायरिंग मामले की भी जांच जारी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राजधानी में आम लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “Can’t Keep Your Shoulders Down Around Virat Kohli”: Venkatesh Iyer On What Makes RCB Icon Special – Delhi News Daily
Next Article Yaashvi Jewellers shares to list today. Check GMP ahead of debut – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • The vetting gap: How an Omani flagged for extremism ended up piloting a Tel Aviv-bound flydubai jet – Delhi News Daily
  • Hard state under Gandhian cover – Delhi News Daily
  • ‘Rajpal Yadav wasn’t asked to leave’: Social media creator Nazma Shaikh explains viral clips from Mushtaq Khan’s burial – Delhi News Daily
  • India vs Brazil: Messi fiasco effects linger; tickets unsold – Delhi News Daily
  • UP Congress Gets New Chief! Aradhana Mishra Takes Charge, Imran Masood Gets Key Post | News18 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Princess Beatrice Lets Her Hair Down At Italy Party Amid Peter Phillips Royal Wedding ‘Snub’ Mystery – Delhi News Daily

Virat Kohli, Anushka Sharma visit Premanand Maharaj after RCB's historic IPL title triumphJust days after helping Royal Challengers Bengaluru create…

1 Min Read
Entertainment

Royal Expert Says Harry And Meghan ‘Won’ As Charles Welcomed Them To Highgrove – Delhi News Daily

Ram Kapoor says cheating can happen by mistake; Akanksha Chamola disagrees on Lock UppRam Kapoor's controversial statement on cheating during…

1 Min Read
cockroach janata party
Entertainment

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR? दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं।…

5 Min Read
दिल्ली में एसआईआर के तहत 75 लाख से अधिक मतदाता सत्यापन प्रपत्रों का डिजिटलीकरण।
Entertainment

दिल्ली में एसआईआर के तहत 75 लाख से अधिक मतदाता सत्यापन प्रपत्रों का डिजिटलीकरण – Delhi News Daily

दिल्ली में एसआईआर के तहत 75.72 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण हो चिका है और 99.88% मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचाए…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?