Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में मानसून आने में होगी देरी, 28 जून तक बारिश की संभावना नहीं – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में मानसून आने में होगी देरी, 28 जून तक बारिश की संभावना नहीं – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में मानसून आने में होगी देरी, 28 जून तक बारिश की संभावना नहीं – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 23, 2026 10:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi weather Monsoon delay
SHARE


Contents
दिल्ली में जून के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक ज्यादा बारिश की संभावना कम है, जिससे मानसून के आगमन में देरी की आशंका बनी हुई है। वहीं एयर क्वालिटी भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई।पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिशउत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सबसे पीछेअगले कुछ दिन कैसे रहेंगे?तापमान सामान्य, लेकिन हवा खराब

दिल्ली में जून के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक ज्यादा बारिश की संभावना कम है, जिससे मानसून के आगमन में देरी की आशंका बनी हुई है। वहीं एयर क्वालिटी भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

Delhi weather Monsoon delay
पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है
नई दिल्ली: दिल्ली में गर्मी की मार कुछ दिनों और झेलनी पड़ेगी, जून का महीना खत्म होने को है, लेकिन राजधानी में अब तक मानसून जैसी बारिश देखने को नहीं मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में 22 जून तक 35.7 मिमी के सामान्य आंकड़े के मुकाबले केवल 26.9 मिमी बारिश हुई है। यानी इस महीने अब तक करीब 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की यह कमी ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 27 जून मानी जाती है। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28 जून तक बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे इस बार मानसून के आगमन में देरी हो सकती है।

Delhi rainfall deficit

पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश

दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बारिश का वितरण समान नहीं रहा है। पूर्वी दिल्ली में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 41.6 मिमी से अधिक है। इस वजह से यह इलाका ‘अधिक वर्षा’ की श्रेणी में शामिल हुआ है।

उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिल्ली सबसे पीछे

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में केवल 10.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 74 फीसदी कम है। वहीं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में भी 64 फीसदी की बड़ी कमी दर्ज की गई है। दोनों जिले बड़े वर्षा घाटे वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

अगले कुछ दिन कैसे रहेंगे?

मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। इसी कारण मानसून की दस्तक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

तापमान सामान्य, लेकिन हवा खराब

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है। वहीं दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 228 तक पहुंच गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि विशेषज्ञों को आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार की उम्मीद है।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Suryansh Shedge Replaces Nitish Kumar Reddy In India Squad For T20Is vs Ireland, England – Delhi News Daily
Next Article Business Standard WhatsApp’s journey: From status app to world’s default messaging service – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Big pay cut for Pant as LSG, DC complete high-profile trade with Kuldeep – Delhi News Daily
  • Lucknow Fire Case: UP Government Suspends 4 Officials After Major Fire Incident | News18 – Delhi News Daily
  • Crypto Sector Sees Record 83 Hacks in Q2 2026, Most-Exploited Quarter to Date – Delhi News Daily
  • Meet Aysha Ameer: Indian woman who won free Dubai studio apartment – Delhi News Daily
  • WhatsApp’s journey: From status app to world’s default messaging service – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi police
Entertainment

भीड़ ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! दिल्ली छावला फायरिंग मामले में पंजाब और हरियाणा के 5 बदमाश गिरफ्तार – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 3 शार्पशूटर्स और 2…

4 Min Read
Entertainment

Sidharth Malhotra sports baby Saraayah’s bow clip in an adorable ‘girl dad’ photo, fans call him ‘Pookie’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Sidharth Malhotra shared a cute pic wearing his baby girl's bow clip, captioning it: “Tell me you’re a girl dad…

3 Min Read
Entertainment

Olivia Dean kicks off tour with first Glasgow show: Performs songs like ‘Man I Need’ and ‘So Easy (To Fall in Love)’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Famed singer Olivia Dean, whose song ‘So Easy (To Fall in Love)’ scored the Best New Artist award at the…

3 Min Read
Entertainment

Insidious: Out of the Further – Official Trailer – Delhi News Daily

Insidious: Out of the Further - Official Trailer Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?