Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily
Entertainment

नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 24, 2026 6:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi Traffic Police Weekend Courts
SHARE


Contents
दिल्ली में 5 जुलाई से सभी जिला अदालत परिसरों में वीकेंड कोर्ट शुरू होंगी। यहां कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। यह व्यवस्था रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को चलेगी।कब और कहां लगेंगी वीकेंड कोर्ट?किन चालानों का होगा निपटारा?निजी और व्यावसायिक वाहन दोनों को सुविधाऑनलाइन भी मिलेगी सुविधाक्यों जरूरी पड़ा यह कदम?

दिल्ली में 5 जुलाई से सभी जिला अदालत परिसरों में वीकेंड कोर्ट शुरू होंगी। यहां कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। यह व्यवस्था रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को चलेगी।

Delhi Traffic Police Weekend Courts
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे ट्रैफिक चालान(AI Image)
नई दिल्ली: दिल्ली में लाखों लंबित ट्रैफिक चालानों से परेशान वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को चालान निपटाने के लिए कामकाजी दिनों में कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि 5 जुलाई 2026 से राजधानी के सभी जिला अदालत परिसरों में ‘ वीकेंड कोर्ट ‘ शुरू किए जाएंगे।

यह कदम उन लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जो नौकरी या अन्य कारणों से सप्ताह के दिनों में अदालत नहीं पहुंच पाते। दिल्ली में हजारों ट्रैफिक चालान और नोटिस लंबित हैं, जिन्हें तेजी से निपटाने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।

कब और कहां लगेंगी वीकेंड कोर्ट?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई से सभी जिला अदालत परिसरों में हर रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को वीकेंड कोर्ट संचालित होंगी। इन अदालतों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

किन चालानों का होगा निपटारा?

इन अदालतों में केवल कंपाउंडेबल यानी ऐसे ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा, जिन्हें जुर्माना भरकर सुलझाया जा सकता है। गंभीर और गैर-कंपाउंडेबल मामलों की सुनवाई यहां नहीं होगी।

Delhi Traffic Police challan settlement

निजी और व्यावसायिक वाहन दोनों को सुविधा

यह सुविधा निजी और व्यावसायिक दोनों तरह के वाहन मालिकों के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, एक वाहन से जुड़े अधिकतम 20 चालानों को ही एक बार में वीकेंड कोर्ट में लिया जाएगा।

ऑनलाइन भी मिलेगी सुविधा

दिल्ली पुलिस चालान डाउनलोड और निपटान प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी उपलब्ध करा रही है। वाहन मालिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपने लंबित चालानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

क्यों जरूरी पड़ा यह कदम?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, शहर में बहुत चालान और नोटिस लंबित हैं। पहले लोक अदालत, ईवनिंग कोर्ट और डिजिटल लोक अदालत जैसी व्यवस्थाएं शुरू की गई थीं। अब वीकेंड कोर्ट के जरिए लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और लोगों को अधिक सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Cristiano Ronaldo Not A Team Player? The Perfect Decoy That Resulted In Nuno Mendes Goal Proves Otherwise – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Vedanta forays into real estate sector to unlock value from surplus land – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Vedanta forays into real estate sector to unlock value from surplus land – Delhi News Daily
  • नो टेंशन! वर्किंग डेज में कोर्ट के चक्करों से मुक्ति; दिल्ली में आ रही हैं ‘वीकेंड कोर्ट’, ट्रैफिक चालानों से मिलेगी राहत – Delhi News Daily
  • Cristiano Ronaldo Not A Team Player? The Perfect Decoy That Resulted In Nuno Mendes Goal Proves Otherwise – Delhi News Daily
  • ‘Suvendu Is No Angel, But…’: Mahua Moitra Counters ‘Cherry-Picked’ Viral X Clip, Targets TMC ‘Traitors’ – Delhi News Daily
  • WhatsApp’s New Warning Message Could Protect You From Scams – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Alka Yagnik’s Emotional Moment At Padma Awards 2026. Singer Touches PM Modi’s Feet- WATCH Video – Delhi News Daily

Padma Awards 2026 video: Alka Yagnik’s Padma Bhushan moment turned deeply emotional even before she received the honour. As the…

3 Min Read
Entertainment

‘Dhurandhar 2’ box office collection Day 67 [LIVE]: Ranveer Singh film eyes Rs 1150 crore as ‘Pushpa 2’ record slips out of reach – Delhi News Daily

Aditya Dhar's historic spy thriller 'Dhurandhar 2: The Revenge', starring Ranveer Singh, enters its final theatrical stretch on Day 67.…

6 Min Read
Entertainment

Suriya gifts luxury ‘Batman edition’ car to ‘Karuppu’ cinematographer GK Vishnu following box office success – Delhi News Daily

Actor Suriya has yet again managed to impress his fans and colleagues by giving an appropriate present to cinematographer GK…

3 Min Read
Drug mafia Jammu Kashmir
Entertainment

देश में फैले ड्रग्स नेटवर्क के पाकिस्तान कनेक्शन का पर्दाफाश, सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन – Delhi News Daily

जम्मू में पुलिस ने बड़े ड्रग माफिया गुलजार अहमद उर्फ लाड गुर्जर को गिरफ्तार किया है, जिसके तार पाकिस्तान से…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?