Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के 33 नंबर बंगले से जुड़ी अंधविश्वास की कहानी खत्म! सरकार बनाएगी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के 33 नंबर बंगले से जुड़ी अंधविश्वास की कहानी खत्म! सरकार बनाएगी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के 33 नंबर बंगले से जुड़ी अंधविश्वास की कहानी खत्म! सरकार बनाएगी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 4, 2026 12:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi haunted bungalow number 33
SHARE


Contents
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित ‘मनहूस’ माने जाने वाले 33 नंबर बंगले को अब नई पहचान मिलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी यहां 17 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ‘एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र’ स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है।17 लाख रुपये का प्रोजेक्ट1920 के दशक में बना था बंगला

दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित ‘मनहूस’ माने जाने वाले 33 नंबर बंगले को अब नई पहचान मिलने जा रही है। पीडब्ल्यूडी यहां 17 लाख रुपये की लागत से आधुनिक ‘एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र’ स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है।

delhi haunted bungalow number 33
AI इमेज
नई दिल्ली: दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (PWD) सिविल लाइंस इलाके के शामनाथ मार्ग पर ‘मनहूस’ माने जाने वाले 33 नंबर बंगले में एक ‘ एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र’ बनाने की योजना बना रहा है। सालों से खाली पड़ी इस दो मंजिला इमारत को अधिकारियों के बीच ‘मनहूस’ माना जाता है और इसमें रहने आने वाले लोग आने से पहले हिचकिचाते रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘उस जगह पर एकीकृत नियंत्रण व कमान केंद्र का नक्शा और दूसरे पहलू तैयार करने के लिए एक परमार्श कंपनी की सेवा लेने के लिए निविदा जारी की गई है। काम मिलने की तारीख से दो महीने के अंदर परियोजना रिपोर्ट जमा करनी होगी।’ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस साल के बजट में एक ऐसे केंद्र की घोषणा की है, जिसे शहर में किसी भी आपदा के प्रबंधन के लिए केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के तौर पर काम करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।

17 लाख रुपये का प्रोजेक्ट

योजना के अनुसार परियोजना कुल 17 लाख रुपये की लागत में पूरी की जाएगी और परामर्शदाता एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी जिसमें कुल लागत का अनुमान, रखरखाव का खर्च और मानवबल की जरूरत जैसी बातें शामिल होंगी।

  • इस बंगले में कभी दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश रहते थे। वह 1952 में पद संभालने के बाद यहां रहने आए थे, लेकिन 1955 में एक कथित घोटाले के कारण अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
  • वर्ष 1993 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मदन लाल खुराना को यह बंगला आवंटित किया गया था। लेकिन वह इस बंगले में रहने नहीं आए, बल्कि इसमें अपना कार्यालय बनाया और कार्यकाल पूरा करने से पहले ही 1996 में इस्तीफा दे दिया।
  • वर्ष 2013 में इस बंगले को तत्कालीन प्रधान सचिव (ऊर्जा) शक्ति सिन्हा को आवंटित किया गया , लेकिन चार महीने के भीतर ही उन्होंने इसे छोड़ दिया। दिल्ली सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री दीप चंद बंधु को यह बंगला आवंटित किया गया था। वर्ष 2003 में अपने कार्यकाल के दौरान उनका निधन हो गया।

1920 के दशक में बना था बंगला

खबरों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मथुरा रोड पर एक अपेक्षाकृत बहुत छोटे बंगले में जाना पसंद किया। यह बंगला 1920 के दशक का है, जब अंग्रेजों ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के रहने के लिए ‘सिविल लाइन्स’ इलाका बसाया था। बड़े भूखंड पर बनी इस संपत्ति में चार बैडरूम, कई बैठक कक्ष, एक बड़ा दीवानखाना, फव्वारे, सामने एक लॉन, एक आउटहाउस और सात स्टाफ क्वार्टर हैं।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स, खेल, क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग में महारत। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले पांच साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने और एआई टूल्स के इस्तेमाल की अच्छी समझ है। JIMMC नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Egypt Edge Australia On Penalties To Reach World Cup Last 16 – Delhi News Daily
Next Article LME approves Adani’s major copper smelter in India as listed brand – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Swiss Military launches Alpine Club, targets Rs 1,000 crore annual revenue in three years – Delhi News Daily
  • CNN founder Ted Turner’s New Mexico ranch helped save North America’s rarest large tortoise, growing its population from 30 to about 800 – Delhi News Daily
  • Nalco faces ₹28.6 lakh fine from NSE, BSE over Sebi non-compliance – Delhi News Daily
  • Rajkumar Hirani confirms ‘3 Idiots’ sequel casting ‘will be the same’, reveals story is set 20 years later: ‘It’s not about the students’ – Delhi News Daily
  • Premier League Clubs Smash Transfer Record as Euro 3.46 billion Spent on New Signings – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, सुधरी हवा, GRAP-1 के प्रतिबंध हटने से मिली बड़ी राहत – Delhi News Daily

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना होने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुधरकर 123 (मध्यम श्रेणी) पर आने के बाद वायु गुणवत्ता…

2 Min Read
Entertainment

Overdo Episodes 1-5 Release Time & Date: When Will The FIRST Ep Drop Online? Where To Stream? – Delhi News Daily

Overdo (Cdrama) Episodes 1-5 Release Updates: The wait is finally over, folks! One of the year's most anticipated Chinese dramas,…

4 Min Read
Entertainment

Prince Harry Faces £34.5 Million Legal Bill After Crushing High Court Defeat In Daily Mail Case – Delhi News Daily

Prince Harry is facing a potentially huge legal bill after losing his privacy lawsuit against the publisher of the Daily…

1 Min Read
Entertainment

HARRY’S SPOTLIGHT GRAB? Insiders Accuse Sussexes Of Upstaging King Charles – Delhi News Daily

HARRY'S SPOTLIGHT GRAB? Insiders Accuse Sussexes Of Upstaging King Charles Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?