Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: येलो लाइन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! हैदरपुर बादली स्टेशन पर बदला एंट्री-एग्जिट सिस्टम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > येलो लाइन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! हैदरपुर बादली स्टेशन पर बदला एंट्री-एग्जिट सिस्टम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily
Entertainment

येलो लाइन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! हैदरपुर बादली स्टेशन पर बदला एंट्री-एग्जिट सिस्टम, DMRC ने जारी की एडवाइजरी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 10, 2026 4:12 pm
delhinewsdaily
Share
dmrc
SHARE


Contents
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन में नए एस्केलेटर लगाने का काम जारी है। इसके चलते E-3 और E-4 एस्केलेटर यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। DMRC ने एडवाइजरी जारी की है।DMRC ने की वैकल्पिक व्यवस्थास्टेशन पर लगाए जा रहे नए स्टेशन

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन में नए एस्केलेटर लगाने का काम जारी है। इसके चलते E-3 और E-4 एस्केलेटर यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। DMRC ने एडवाइजरी जारी की है।

dmrc
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए DMRC ने जरूरी सूचना जारी की है। हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर नए एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है। जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि एस्केलेटर E-3 और E-4 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये दोनों एस्केलेटर कॉनकोर्स से येलो लाइन प्लेटफॉर्म तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करते हैं। नए एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया पूरी होने तक इनका इस्तेमाल यात्री नहीं कर सकेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

DMRC ने की वैकल्पिक व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। यात्री कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म के बीच आने-जाने के लिए एस्केलेटर E-1 और E-2 का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर मौजूद दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।

स्टेशन पर लगाए जा रहे नए स्टेशन

डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जाता है। इसी क्रम में हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन पर नए एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

येलो लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की प्रमुख लाइनों में से एक है, जो समयपुर बादली से गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर तक यात्रियों को जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में डीएमआरसी ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है, ताकि एस्केलेटर स्थापना का काम बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Kylian Mbappe Joins Lionel Messi In Elite Quartet After Rare World Cup Feat vs Morocco – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Mumbai Metro One signs NARCL restructuring pact, clears insolvency hurdle – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Shri Ramayan Katha – Official Teaser – Delhi News Daily
  • India vs Pakistan Women’s Asia Cup: ‘Want to play good cricket’ – Deepti Sharma – Delhi News Daily
  • Garba Row: Muslims Not Allowed? Amruta Fadnavis Backs Inclusivity, Security Debate | The Right Stand – Delhi News Daily
  • BGMI Midnight Hunters Codes: Full List, Validity and How to Redeem – Delhi News Daily
  • Theater raises Rs 75 crore in Series A funding led by Niveshaay – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Who is Divyanka Sirohi? All about the Haryanvi actress who passed away at 30 due to heart attack – Reports | Punjabi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Divyanka Sirohi passed away at 30 after a reported heart attack, leaving the Haryanvi industry in shock. Her last rites…

3 Min Read
Entertainment

From farmer’s son to IAS officer: Meet Prathap Murugan, whose groundwater revival mission with 1,200 abandoned borewells won R Madhavan’s praise – Delhi News Daily

From farmer's son to IAS officer: Meet Prathap Murugan, whose groundwater revival mission with 1,200 abandoned borewells won R Madhavan's…

4 Min Read
Delhi Encounter
Entertainment

Delhi Encounter: दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास मुठभेड़, पुलिस ने कुख्यात बदमाश सूरज उर्फ काना को दबोचा – Delhi News Daily

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रेमबाड़ी पुल के पास दिल्ली पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के…

4 Min Read
cisf
Entertainment

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily

CISF News: CISF ASG दिल्ली ने BDDS की ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के लिए वॉटर जेट डिसरप्टर का डेमो…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?