Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 5, 2026 8:13 am
delhinewsdaily
Share
cisf
SHARE


Contents
CISF News: CISF ASG दिल्ली ने BDDS की ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के लिए वॉटर जेट डिसरप्टर का डेमो और ऑपरेशनल एक्सपोजर रखा। यह कार्यक्रम बाबू राम, IPS, DIG/CASO और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।CISF की बड़ी तैयारीविस्फोटक खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने की ट्रेनिंगसीआईएसएफ ने एक्स पर दी पूरी जानकारी

CISF News: CISF ASG दिल्ली ने BDDS की ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के लिए वॉटर जेट डिसरप्टर का डेमो और ऑपरेशनल एक्सपोजर रखा। यह कार्यक्रम बाबू राम, IPS, DIG/CASO और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

cisf
सीआईएसएफ
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ ) ने एक विशेष डेमोंस्ट्रेशन-कम-ऑपरेशनल एक्सपोजर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (बीडीडीएस) के लिए महत्वपूर्ण उपकरण ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी बाबू राम, डीआईजी/सीएएसओ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CISF की बड़ी तैयारी

इस अभ्यास का उद्देश्य बीडीडीएस कर्मियों को वॉटर जेट डिसरप्टर के सुरक्षित संचालन, सटीक उपयोग और रणनीतिक तैनाती का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। यह उपकरण विशेष रूप से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) यानी देसी बम जैसे विस्फोटक खतरों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान वास्तविक परिस्थितियों जैसा माहौल तैयार कर बीडीडीएस टीम को विशेष उपकरणों के उपयोग का अभ्यास कराया गया। इससे जवानों की तकनीकी दक्षता बढ़ी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने की उनकी क्षमता और मजबूत हुई।

विस्फोटक खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने की ट्रेनिंग

इस अवसर पर डीआईजी/सीएएसओ बाबू राम ने अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते विस्फोटक खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों की जानकारी और वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और सामरिक कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया, ताकि बम निष्क्रिय करने के प्रत्येक अभियान में त्वरित, सुरक्षित और बेहतर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सीआईएसएफ ने एक्स पर दी पूरी जानकारी

सीआईएसएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट पर भी इस अभ्यास की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बीडीडीएस कर्मियों की परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ बनाना है। संगठन ने दोहराया कि वह क्षमता निर्माण, विशेष प्रशिक्षण और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से देश की विमानन सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FIFA World Cup 2026: Kylian Mbappe Left Fuming As Paraguay Target France With ‘Rough’ Tactics – Watch – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Radico Khaitan eyes 20% volume growth in premium portfolio in FY27 – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Tata Sons defends Chandra’s reappointment, sends 3 legal opinions to Trusts – Delhi News Daily
  • Aiyyaa To Daayra: Why Prithviraj Sukumaran Is Jinxed In Bollywood? – Delhi News Daily
  • IPL 2027 auction to be held in Goa in December – Delhi News Daily
  • Uddhav Thackeray Demands Special Session To Discuss Maharashtra Drought, Seeks Loan Waiver And Immediate Relief – Delhi News Daily
  • Spotify Integrates With Meta Muse to Control Music, Podcasts and Audiobooks – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

‘The industry wasn’t invited to Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai’s wedding, so they came ‘Deewangi Deewangi’ shoot’: Farah Khan joked, revealed why Amitabh Bachchan didn’t do it – Delhi News Daily

When Farah Khan brought together 31 of Bollywood's biggest stars for the "Deewangi Deewangi" song in 'Om Shanti Om', she…

9 Min Read
Entertainment

Savannah Guthrie Speaks Out After Ransom Notes Surface In Missing Mother Nancy Guthrie Case – Delhi News Daily

Savannah Guthrie Speaks Out After Ransom Notes Surface In Missing Mother Nancy Guthrie Case Source link

0 Min Read
Entertainment

David Foster Responds To Viral Meghan Markle Clip As Red Carpet Controversy Intensifies – Delhi News Daily

David Foster Responds To Viral Meghan Markle Clip As Red Carpet Controversy Intensifies Source link

0 Min Read
cockroach janata party
Entertainment

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR? दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं।…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?