Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: तय समय पर नहीं मिली सेवा तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना, दिल्ली कैबिनेट ने पास किया नया सख्त कानून – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: तय समय पर नहीं मिली सेवा तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना, दिल्ली कैबिनेट ने पास किया नया सख्त कानून – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: तय समय पर नहीं मिली सेवा तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना, दिल्ली कैबिनेट ने पास किया नया सख्त कानून – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 16, 2026 12:12 am
delhinewsdaily
Share
Rekha Gupta
SHARE


Contents
दिल्ली सरकार ने नागरिकों को तय समय में सरकारी सेवाएं मुहैया कराने के लिए ‘दिल्ली के नागरिकों का समयबद्ध व सुगम सेवा प्रदाय का अधिकार विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है।सीएमओ दिल्ली ने दी जानकारीदेरी होने पर अपने आप उच्चस्तर पर ट्रांसफर हो जाएंगी फाइलशिकायतों के समाधान के लिए एक आयोग का होगा गठनफाइलें रोकने और देरी करने पर अधिकारियों पर होगा जुर्मानाफैसले पर क्या बोलीं सीएम गुप्ताप्रशासनिक सुधारों की दिशा में सरकार का बड़ा कदमसरकार समय समय पर जारी करेगी अधिसूचनापूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

दिल्ली सरकार ने नागरिकों को तय समय में सरकारी सेवाएं मुहैया कराने के लिए ‘दिल्ली के नागरिकों का समयबद्ध व सुगम सेवा प्रदाय का अधिकार विधेयक, 2026’ को मंजूरी दे दी है।

Rekha Gupta
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गु्प्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दे दी है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘दिल्ली के नागरिकों का समयबद्ध व सुगम सेवा प्रदाय का अधिकार विधेयक, 2026’ को पास कर दिया गया है।

सीएमओ दिल्ली ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस नए कानून के लागू होने के बाद दिल्ली के हर नागरिक को तय समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं पाना उनका वैधानिक (कानूनी) अधिकार बन जाएगा। यह नया विधेयक साल 2011 के पुराने कानून की जगह लेगा। सीएमओ के मुताबिक यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

देरी होने पर अपने आप उच्चस्तर पर ट्रांसफर हो जाएंगी फाइल

सीएमओ के मुताबिक, इस कदम से दिल्ली के हर नागरिक को कानूनी अधिकार के तौर पर तय समय-सीमा में सेवाएं मिलेंगी। यह सेवा पूरी तरह से डिजिटल रूप में दी जाएंगी और व्यवस्था में देरी होने पर मामले स्वत: उच्चतर स्तर पर स्थानांतरित हो जाएंगे।

शिकायतों के समाधान के लिए एक आयोग का होगा गठन

बयान में कहा गया है कि नए कानून में नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र दिल्ली सेवा अधिकार आयोग का गठन किया जाएगा। जवाबदेही तय करने के लिए जुर्माना, और पारदर्शी, तकनीक आधारित व नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था इसमें शामिल होंगी।

फाइलें रोकने और देरी करने पर अधिकारियों पर होगा जुर्माना

इसमें कहा गया है कि बिना उचित कारण के सेवा प्रदान करने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी पर प्रति दिन 250 रुपये का दंड लगाया जा सकेगा और दंड की अधिकतम सीमा 5,000 रुपये होगी। हालांकि अधिकारी पर दंड लगाने से पहले उसे अपना पक्ष रखने और स्पष्टीकरण देने का पूरा अवसर दिया जाएगा, जिससे प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित होगा।

फैसले पर क्या बोलीं सीएम गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं प्राप्त हों। साथ ही, सरकारी विभागों और अधिकारियों को सेवा प्रदान करने में होने वाली देरी तथा लापरवाही के लिए अधिक जवाबदेह बनाया जाए।

प्रशासनिक सुधारों की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

उन्होंने कहा कि यह कानून दिल्ली में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और नागरिकों को अधिक पारदर्शी, सरल, प्रभावी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर बनेगा।

सरकार समय समय पर जारी करेगी अधिसूचना

बयान में कहा गया है कि विधेयक के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को अधिसूचित सरकारी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त करने का वैधानिक अधिकार मिलेगा तथा सरकार समय-समय पर अधिसूचना जारी कर यह निर्धारित करेगी कि कौन-कौन सी सेवाएं इस कानून के दायरे में होंगी।

पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

इसके मुताबिक, विधेयक में आवेदन से लेकर सेवा प्राप्त होने तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने का प्रावधान किया गया है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, प्रत्येक आवेदन को विशिष्ट आवेदन संख्या मिलेगी और उसकी स्थिति की वास्तविक समय में ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article FIFA World Cup Rigged Accusations Return After Argentina Beat England In Semi-Final. Here’s Why – Delhi News Daily
Next Article Sprng deal could deliver fresh spark to drive Grasim revenue – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Oil prices extend gain for fourth day, stay beyond $85 amid Middle East chaos – Delhi News Daily
  • Sprng deal could deliver fresh spark to drive Grasim revenue – Delhi News Daily
  • Delhi News: तय समय पर नहीं मिली सेवा तो अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना, दिल्ली कैबिनेट ने पास किया नया सख्त कानून – Delhi News Daily
  • FIFA World Cup Rigged Accusations Return After Argentina Beat England In Semi-Final. Here’s Why – Delhi News Daily
  • Mamata Banerjee Fires Back As Madan Mitra Switches To Rebel TMC Faction: ‘Using Abhishek As An Excuse’ – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Preet Vihar murder case
Entertainment

क्या जान से बढ़कर है पार्किंग? दिल्ली में 3 राउंड फायरिंग, कारोबारी का कत्ल – Delhi News Daily

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कारोबारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या…

8 Min Read
Entertainment

Runanubandham Full Cast, Actors Real Name: Anaga, Prabhakar Are Leads. Who Is Playing What In Zee Telugu Show? – Delhi News Daily

Runanubandham full cast: Ladies and gentlemen, boys and girls, tighten up your seat belt as Zee Telugu is set to…

3 Min Read
delhi kalkaji punjabi tadka restaurant fire
Entertainment

Kalkaji Restaurant Fire: दिल्ली के कालकाजी में रेस्टोरेंट में भीषण आग, तीन LPG सिलेंडर फटे; बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकाला गया – Delhi News Daily

दिल्ली के कालकाजी स्थित 'पंजाबी तड़का' रेस्टोरेंट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से तीन LPG सिलेंडर फट गए, जिससे…

4 Min Read
Congress AICC Meeting Mallikarjun Kharge
Entertainment

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी कल; सरकार को घेरने की रणनीति पर होगा विचार विमर्श – Delhi News Daily

मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में एआईसीसी बैठक में भाजपा के 12 साल के प्रचार अभियान और विपक्षी एकता पर रणनीति…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?