Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: क्या जान से बढ़कर है पार्किंग? दिल्ली में 3 राउंड फायरिंग, कारोबारी का कत्ल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > क्या जान से बढ़कर है पार्किंग? दिल्ली में 3 राउंड फायरिंग, कारोबारी का कत्ल – Delhi News Daily
Entertainment

क्या जान से बढ़कर है पार्किंग? दिल्ली में 3 राउंड फायरिंग, कारोबारी का कत्ल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 21, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Preet Vihar murder case
SHARE


Contents
दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कारोबारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पत्नी अभी प्रेग्नेंट हैंआरोपी गौरव शर्मा ने तीन राउंड फायरिंग की थीआरोपी को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया गयाऐसे शुरू हुआ झगड़ाक्या था मामलाआरोपी पर पहले भी तीन मामले दर्जखुशियां मातम में बदलीं, पिता बनने वाले थे पंकज

दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कारोबारी पंकज नैयर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Preet Vihar murder case
जान से बढ़कर पार्किंग?
नई दिल्ली: प्रीत विहार में रविवार देर रात पार्किंग विवाद में कपड़ा कारोबारी पंकज नैयर (34) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने कारोबारी के बड़े भाई पारस नैयर पर भी हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद कारोबारी को निर्माण विहार के मैक्स हेल्थकेयर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस टीम के अलावा क्राइम और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पारस नैयर की एमएलसी कराई गई है। पीड़ित परिवार के बयान पर प्रीत विहार पुलिस ने हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर आरोपी गौरव शर्मा को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी अभी प्रेग्नेंट हैं

डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि जीवन नैयर (72) प्रीत विहार में ए-144 फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। चांदनी चौक में गारमेंट्स का बड़ा कारोबार है। परिवार में पत्नी शकुंतला नैयर, बड़ा बेटा पारस नैयर (43) बेटी सोनिया और मोनिका हैं। मोनिका यूएसए में, जबकि सोनिया दिल्ली में है। छोटे बेटे पंकज नोएडा में रहते थे। परिवार में पत्नी दिव्या, 6 साल का बेटा मायरव है। दिव्या अभी प्रेग्नेंट हैं।

खूनी संघर्ष

  • सोमवार दोपहर आरोपी गौरव शर्मा को पुलिस ने मॉडल टाउन से किया गिरफ्तार
  • आरोपी के बेटे, भतीजे और उसके दो अन्य साथियों की पुलिस कर रही है तलाश

आरोपी गौरव शर्मा ने तीन राउंड फायरिंग की थी

डीसीपी ने बताया कि रविवार देर रात दो पीसीआर कॉल मिली थीं। पहली कॉल रात 2:22 बजे और दूसरी कॉल 2:26 बजे मिली थी। दोनों में झगड़े और फायरिंग की बात बताई गई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा और फायरिंग हुई है। आरोपी गौरव शर्मा ने तीन राउंड फायरिंग की थी। एक गोली पंकज के सीने में लगी। इसके बाद आरोपी बेटे, भतीजे और दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गया।

आरोपी को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया गया

पंकज को परिवार वाले और पड़ोसी तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से खाली कारतूस मिला है। सोमवार दोपहर आरोपी को मॉडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि वह हथियार कहां से लाया था। आरोपी का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम है। प्रॉपर्टी का काम भी करता है।

ऐसे शुरू हुआ झगड़ा

पीड़ित परिवार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा का पारस के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि उस वक्त पारस ने अपने बगल वाले फ्लैट नंबर-143 की पार्किंग में गौरव की बीएमडब्ल्यू कार लगवा दी थी। उस वक्त मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि गौरव के पास बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर समेत तीन लग्जरी कारें हैं। बाद में गौरव अपनी फॉर्च्यूनर कार भी ले आया और बिल्डिंग के मेन गेट के सामने लगा दी। इस बात पर पारस ने आपत्ति जताई। उन्होंने गौरव को फॉर्च्यूनर कार वहां से हटाने को कहा। आरोप है कि गौरव ने अपनी कार नहीं हटाई और पारस से झगड़ा करने लगा।

क्या था मामला

परिवार के अनुसार, पारस ने रात करीब 12 बजे अपने छोटे भाई पंकज को फोन कर झगड़े की सूचना दी। पंकज ने फोन कर गौरव को समझाने की कोशिश की तो वह उनके साथ गाली-गलौज करने लग और धमकी देकर मौके पर आने को कहा। इसके बाद पंकज अपनी कार से रात करीब पौने 2 बजे प्रीत विहार पहुंच गए। तब तक गौरव ने अपने 21 साल के बेटे, भतीजे और दो अन्य साथियों को बुला लिया। पंकज के पहुंचते ही उन लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गौरव ने अपने बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव और पारस के साथ मारपीट शुरू कर दी। पारस के सिर पर कई बार हथियार की बट से जानलेवा हमला किया।

इसके बाद तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली पंकज के सीने में लगी। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त पंकज के माता-पिता उत्तराखंड में थे। वहीं, वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से दो खाली कारतूस लेकर फरार हो गए।

  • झगड़े के बाद पारस ने पंकज को फोन कर दी थी सूचना
  • गौरव ने धमकी देकर पंकज को नोएडा से आने को कहा था
  • आरोपी ने तीन राउंड फायरिंग की थी। एक गोली पंकज के सीने में लगी। इसके बाद आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया

आरोपी पर पहले भी तीन मामले दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, गौरव ने दो शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी से 17 साल का बेटा है। दूसरी शादी के बाद उसके जुड़वा बच्चे हुए। सभी प्रीत विहार में रहते थे। बताया जा रहा कि उसका शकरपुर में फ्लैट है। वहां मरम्मत चल रही थी। इसलिए यहां किराए पर रह रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उस पर पहले से भी तीन मामले दर्ज हैं। पार्किंग को लेकर पहले भी दो बार पारस और पंकज से झगड़ा हो चुका था। पंकज के मामा सोहन आहूजा ने बताया कि वह फ्लैट के दूसरे लोगों के साथ भी पार्किंग को लेकर झगड़ा कर चुका है।

खुशियां मातम में बदलीं, पिता बनने वाले थे पंकज

पंकज के मामा ने बताया कि पहले जीवन अपने परिवार के साथ शाहदरा इलाके में रहते थे। 2012 में पूरे परिवार के साथ प्रीत विहार में शिफ्ट हुए। वह बहुत ही मिलनसार शख्स हैं। प्रीत विहार इलाके में सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। बहू दिव्या प्रेग्नेंट है। जून में उनकी डिलिवरी होने वाली है। परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर पूरा परिवार खुश था। लेकिन अब घर में मातम पसरा हुआ है। बहू दिव्या की हालत अच्छी नहीं है। माता-पिता का भी बुरा हाल है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article IPL 2026: ‘It’s the nature of the game’ – Varun Chakaravarthy on pitch, pressure & KKR win – Delhi News Daily
Next Article ETMarkets Smart Talk | Financials, industrials, healthcare top picks for FY27: Nimesh Chandan – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘Justice Not Only About Conviction’: Telangana CM Revanth Reddy Orders Child Online Safety Framework – Delhi News Daily
  • AirPods 5 Review: Getting Surprisingly Close to the Pros – Delhi News Daily
  • Nike’s struggles test investor confidence in CEO Hill’s turnaround effort – Delhi News Daily
  • Canada’s largest gold heist of 2023: ‘Fugitive’ Simran Preet Panesar can’t leave India; ‘If he’s hiding, he’s hiding in plain daylight’ – Delhi News Daily
  • 7 investing lessons from Jim Leitner for building the right market mindset – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Fergie Makes Her Move: Sarah Ferguson Eyes Quiet UK Return As Harry And Meghan Steal Royal Spotlight – Delhi News Daily

Ariana Grande Gets Emotional As She Bids Fans One Last GoodbyeAriana Grande got emotional as she wrapped up her ‘Eternal…

1 Min Read
Entertainment

India’s Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time Tonight (July 5): When Will New Ep Air On Sony TV? Schedule – Delhi News Daily

India's Best Dancer 5 Episode 10 Premiere Time: India's Best Dancer 5 is keeping audiences hooked as the competition enters…

3 Min Read
cisf
Entertainment

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने बम को निष्क्रिय करने की दिखाई हाईटेक तकनीक, ‘वॉटर जेट डिसरप्टर’ का लाइव प्रदर्शन – Delhi News Daily

CISF News: CISF ASG दिल्ली ने BDDS की ऑपरेशनल तैयारी को बेहतर बनाने के लिए वॉटर जेट डिसरप्टर का डेमो…

5 Min Read
Entertainment

Upasana Singh says she was the original choice for Maine Pyaar Kiya before Bhagyashree; recalls confronting Barjatya over rejection – Delhi News Daily

Upasana Singh says she was the original choice for Maine Pyaar Kiya before Bhagyashree; recalls confronting Sooraj Barjatya's father over…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?