दिल्ली की एक अदालत ने सीएम रेखा गुप्ता की एक टिप्पणी के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को तलब किया है। एक याचिकाकर्ता ने अदालत में सीएम की शिकायत की है।
नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली पुलिस से उस शिकायत पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी है, जिसमें सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने करने का अनुरोध किया गया है।
शिकायत कब की है?
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह टिप्पणी 23 सितंबर 2025 को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के लिए डीटीसी बस सेवाओं को शुरू करने अवसर पर के एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान की थी।
CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा था?
अदालत ने शिकायतकर्ता के हवाले से दर्ज आरोप में कहा, ‘सार्वजनिक संबोधन के दौरान, सरकारी अधिकारियों को व्यवस्थित रूप से काम न करने पर कथित रूप से चेतावनी और ताकीद देते हुए, आरोपी (रेखा गुप्ता) ने कहा (या इसी आशय के शब्द कहे): ‘इन हनुमानों को अपनी अस्थायी शक्तियों की याद तभी आती है जब उनकी पूंछ में आग लगती है; उससे पहले वे इसे भूल जाते हैं।’
अदालत ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी
अदालत ने कहा कि यह बयान कथित तौर पर एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से दिया गया था, जिसे अधिकारियों, वहां मौजूद लोगों और जनता ने व्यापक रूप से सुना। मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, ‘मामले की अगली सुनवाई के लिए कश्मीरी गेट के थाना प्रभारी (एसएचओ) से वस्तुस्थिति रिपोर्ट तलब की जाए।’
उन्होंने कहा, ‘रिपोर्ट दाखिल करने और उस पर विचार करने के लिए मामले को 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे सूचीबद्ध किया जाए।’ अदालत ने इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इसकी एक प्रति एसएचओ को भेजने का भी निर्देश दिया।
लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।
विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।
पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।
वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें