Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, मिली अंतरिम बेल, पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा- शर्तों का नहीं किया उल्लंघन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, मिली अंतरिम बेल, पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा- शर्तों का नहीं किया उल्लंघन – Delhi News Daily
Entertainment

जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, मिली अंतरिम बेल, पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा- शर्तों का नहीं किया उल्लंघन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 6, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
swatantra bhardwaj regular bail patiala house court jantar mantar
SHARE


Contents
जंतर-मंतर पर 23 जून के प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है।23 जून की घटना से जुड़ा है मामलासितंबर में हुई थी गिरफ्तारीकोर्ट ने रखी थीं कड़ी शर्तेंअब आगे क्या होगा?

जंतर-मंतर पर 23 जून के प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है।

swatantra bhardwaj regular bail patiala house court jantar mantar
स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में बदल दिया। यानी अब उन्हें इस मामले में दोबारा जेल नहीं जाना होगा और मुकदमे की आगे की कार्रवाई जमानत पर रहते हुए चलेगी।

भारद्वाज के वकील उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत की पुष्टि की। बचाव पक्ष ने कोर्ट को बताया कि अंतरिम जमानत के दौरान भारद्वाज ने लगाई गई किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया। वहीं, दूसरी तरफ से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत बताई गई थी। कोर्ट ने फिलहाल नियमित जमानत मंजूर कर ली है।

23 जून की घटना से जुड़ा है मामला

  • मामला 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई कथित मारपीट से जुड़ा है।
  • आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान भारद्वाज ने अनुसूचित जाति से जुड़े शिकायतकर्ता पर हमला किया था।
  • बाद में मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी का जिक्र नहीं था, लेकिन बाद के बयान में यह आरोप सामने आया।

सितंबर में हुई थी गिरफ्तारी

भारद्वाज को सितंबर में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया और वह तिहाड़ जेल में रहे। 15 सितंबर को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी।

कोर्ट ने रखी थीं कड़ी शर्तें

अंतरिम जमानत के दौरान भारद्वाज को मामले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट, इंटरव्यू या सार्वजनिक बयान देने से रोका गया था। उन्हें शिकायतकर्ता, उसकी बेटी और गवाहों से संपर्क करने या उन्हें प्रभावित करने से भी मना किया गया था। कोर्ट ने उनके आचरण की रिपोर्ट भी मांगी थी।

अब आगे क्या होगा?

वकील उमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक, अंतरिम जमानत की शर्तों का पालन किए जाने को नियमित जमानत मिलने में अहम माना गया। कोर्ट विस्तृत आदेश में जमानत की शर्तें बताएगा। मामले में आरोपों का अंतिम फैसला अब आगे होने वाले ट्रायल और सामने आने वाले सबूतों के आधार पर होगा।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Harmanpreet Kaur steps down as India captain – Delhi News Daily
Next Article Sugar stocks Balrampur Chini, Dhampur Sugar, others rally up to 8%. What’s behind the uptick? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Sugar stocks Balrampur Chini, Dhampur Sugar, others rally up to 8%. What’s behind the uptick? – Delhi News Daily
  • जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, मिली अंतरिम बेल, पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा- शर्तों का नहीं किया उल्लंघन – Delhi News Daily
  • Harmanpreet Kaur steps down as India captain – Delhi News Daily
  • ‘Gyanesh Kumar Is Scared’: Rahul Gandhi Questions EC At Oppn Protest, ‘Standing To Save Democracy’ – Delhi News Daily
  • Vivo’s Mixed Reality Headset Can Soon Be Experienced at Vivo Stores – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Mamdani Lifts The Lid On Trump’s ‘Secret’ On Kimmel: ‘He Types…’ – Delhi News Daily

Zohran Mamdani has revealed the key to his surprisingly cordial relationship with President Donald Trump, saying their shared love for…

1 Min Read
Entertainment

Aishwarya Rai was considered for Juhi Chawla’s role in ‘Darr’, but Yash Chopra said ‘maybe it won’t work out’; Read the reason here – Delhi News Daily

In an intriguing insider scoop, renowned costume designer Neeta Lulla disclosed that Aishwarya Rai Bachchan was a strong contender for…

3 Min Read
Entertainment

Pooja Bhatt spills the beans on her past relationship with Bobby Deol: ‘It was a magical time of my life’ – Delhi News Daily

Before Bobby Deol settled into married life with Tanya Deol and became one of Bollywood’s most loved family men, he…

4 Min Read
Saurav Das
Entertainment

‘कितने स्टेशन बंद करोगे, लोग दौड़कर भी आएंगे’, दिल्ली मेट्रो के 12 स्टेशन बंद होने पर भड़के सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•2 Oct 2026, 4:34 pm ISTचुनाव आयोग में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?