Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ FIR, छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप; जांच के बाद चल रहे सस्पेंड – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ FIR, छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप; जांच के बाद चल रहे सस्पेंड – Delhi News Daily
Entertainment

JNU के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद के खिलाफ FIR, छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप; जांच के बाद चल रहे सस्पेंड – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 12, 2026 11:07 am
delhinewsdaily
Share
JNU Professor Angomcha Bimol Akoijam
SHARE


Contents
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर FIR दर्जJNU ने जांच के बाद प्रोफेसर को कर दिया था बर्खास्त11 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थीघर बुलाया और यौन उत्पीड़न की कोशिश की

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

JNU Professor Angomcha Bimol Akoijam
JNU के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ।(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। जेएनयू की आंतरिक समिति की जांच के बाद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर FIR दर्ज

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने JNU के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर FIR दर्ज की है। 11 अक्टूबर, 2026 की तारीख वाली यह FIR वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत दर्ज की गई है। FIR के विवरण में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और JNU प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम का नाम शामिल है। मामले की जांच चल रही है।

JNU ने जांच के बाद प्रोफेसर को कर दिया था बर्खास्त

जेएनयू प्रशासन ने 9 अक्टूबर को जारी बयान में बताया था कि विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की और इसके नतीजों के आधार पर कड़ी सजा की सिफारिश की। कुलपति शांतिश्री डी. पंडित के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया, ‘उचित प्रक्रिया का पालन करने, सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर, विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्तगी की सजा दी जाती है।’

11 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई थी

अकोइजम जेएनयू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स’ में प्रोफेसर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल मई में कम से कम 11 छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराईं थीं।

घर बुलाया और यौन उत्पीड़न की कोशिश की

शिकायतों में आरोप लगाया गया कि अकोइजम ने बैठक के बहाने छात्राओं को परिसर स्थित अपने घर बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। कुछ छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि वह कक्षा में अश्लील और अनुचित बातें करते थे। खबरों के मुताबिक, इस मामले ने परिसर में चिंता पैदा कर दी है और अन्य वरिष्ठ छात्राएं भी इसी तरह के आरोप लेकर सामने आ रही हैं।

वरुण शैलेश

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article South Africa vs Australia Live Score: Follow latest updates from Day 4 of 1st Test. (AP Photo) ‘Nation Comes First’: Shiv Sena (UBT) Leader Anand Dubey Resigns From Party – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon Delhi Metro reopens all entry, exit gates closed amid Congress protest – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • American entrepreneur Jason Lee Beckwith buys abandoned Spanish village Salto de Castro for €310,000 and plans to revive its 44 homes, church, school and bar – Delhi News Daily
  • A 15,000-sq-ft New Jersey estate fails to find a buyer at $7.75 million; it is now heading to auction without a minimum bid, alongside 102 acres of potentially developable land – Delhi News Daily
  • Mafatlal Industries’ long-term credit rating upgraded to CARE A-; outlook stable – Delhi News Daily
  • In 2006, the primary school on the island of Stromboli was closed due to a lack of students; in 2026, it opened for just one student whose family would otherwise have to break up their lives – Delhi News Daily
  • Arshdeep and Abhishek power India to 2-1 lead – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Neekkam – Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Watch the Official teaser​​ from malayalam​​​​​​ movie 'Neekkam' starring Dileep, Veena Nandakumar, Siddique, Ashokan, Binu Pappu, Kalabhavan Shajohn and Remya…

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?