Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली शराब बुकिंग ऐप पर बड़ा खुलासा, पिछली सरकार ने दिसंबर 2024 में दी थी मंजूरी, DSIIDC ने बताई पूरी टाइमलाइन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली शराब बुकिंग ऐप पर बड़ा खुलासा, पिछली सरकार ने दिसंबर 2024 में दी थी मंजूरी, DSIIDC ने बताई पूरी टाइमलाइन – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली शराब बुकिंग ऐप पर बड़ा खुलासा, पिछली सरकार ने दिसंबर 2024 में दी थी मंजूरी, DSIIDC ने बताई पूरी टाइमलाइन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 28, 2026 11:12 am
delhinewsdaily
Share
wine
SHARE


Contents
दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए शुरू किए गए ऐप को लेकर DSIIDC ने स्पष्ट किया कि इसकी मंजूरी दिसंबर 2024 में पिछली सरकार के कार्यकाल में दी गई थी।दिसंबर 2024 में मिली मंजूरी, जनवरी 2025 में शुरू हुआ कामनवंबर 2025 में लॉन्च हुआ ऐपब्रांड पुशिंग रोकना था मेन मकसद

दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए शुरू किए गए ऐप को लेकर DSIIDC ने स्पष्ट किया कि इसकी मंजूरी दिसंबर 2024 में पिछली सरकार के कार्यकाल में दी गई थी।

wine
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली में शराब खरीदने के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन बुकिंग ऐप को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम ( DSIIDC ) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप को विकसित करने की मंजूरी दिसंबर 2024 में तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में दी गई थी। इस पहल के पीछे शराब की खुदरा बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने, डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने और दुकानों पर ग्राहकों को किसी खास ब्रांड की शराब खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने का उद्देश्य था।

दिसंबर 2024 में मिली मंजूरी, जनवरी 2025 में शुरू हुआ काम

DSIIDC के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऐप बनाने की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में प्रबंधन की मंजूरी के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 2 जनवरी 2025 को ऐप विकसित करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया। यानी ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था तैयार करने का काम ऐप लॉन्च होने से कई महीने पहले शुरू हो चुका था। निगम ने यह जानकारी ऐसे समय में दी है, जब दिल्ली में शराब की बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं और उन्हें अधिक पारदर्शी बनाने के उपायों पर चर्चा हो रही है। DSIIDC के स्पष्टीकरण से ऐप को मंजूरी मिलने से लेकर इसे शुरू करने तक की समयसीमा स्पष्ट होती है।

नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ ऐप

निगम के अधिकारियों ने बताया कि जरूरी परीक्षण पूरे होने के बाद नवंबर 2025 में ‘दिल्ली लिकर बुकिंग’ ऐप को शुरू किया गया। इसके जरिए ग्राहक शराब की बुकिंग कर सकते हैं और निगम के बिक्री केंद्रों से अपनी बुकिंग के अनुसार शराब प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए डिजिटल विकल्प देना है। इससे उन्हें बुकिंग की सुविधा मिलती है और बिक्री प्रक्रिया को तकनीक के माध्यम से व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है।

ब्रांड पुशिंग रोकना था मेन मकसद

DSIIDC ने ऐप शुरू करने की वजह बताते हुए पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर दिया। निगम के अनुसार, खुदरा दुकानों पर किसी विशेष ब्रांड को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति को रोकना भी इस पहल का एक प्रमुख मकसद है। ब्रांड पुशिंग का मतलब ऐसी स्थिति से है, जिसमें ग्राहक को उसकी पसंद के बजाय किसी खास कंपनी या ब्रांड की शराब खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था इसी तरह की समस्याओं को कम करने और ग्राहकों को खरीदारी का एक वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

  • DSIIDC ने अपने बयान में ऐप से जुड़ी तीन अहम तारीखें स्पष्ट की हैं-दिसंबर 2024 में मंजूरी, 2 जनवरी 2025 को वर्क ऑर्डर और नवंबर 2025 में ऐप की शुरुआत। इससे इस डिजिटल पहल की पूरी समयसीमा सामने आ गई है।
अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Jansen becomes top-ranked Test bowler, Abhishek takes back crown for T20I batters – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon Industrial output growth slips to four-month low of 6.7% in September – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • IPL 2027 Retention List: Full Team-Wise List Of Players Released By All 10 Teams – Delhi News Daily
  • How Azam Khan’s Release Can Help SP Counter Owaisi In Western UP – Delhi News Daily
  • DailyObjects plans 150 stores in India, eyes global expansion as premium tech accessories gain ground – Delhi News Daily
  • A Connecticut employee was fired after coworkers noticed a marijuana smell near her car, though no one saw her use drugs at work; 10 years later, a court upheld a $62,530 award for disability discrimination – Delhi News Daily
  • Rupee strength, not weakness, may pose challenge in FY28: CEA Nageswaran – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi News
Entertainment

GRAP-3 लागू होने के बाद भी दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा, पराली घटी, लेकिन स्थानीय कारणों से बिगड़े हालात – Delhi News Daily

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रदूषण में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट…

15 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20: How Salman REACTED To Gullu-Nakul’s Fight? He Applauds Kushal Tanwar For… – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 episode 42 highlights: Kushal Tanwar aka Gullu, continues to earn appreciation for his conduct inside the Bigg…

2 Min Read
Entertainment

‘Daler Mehndi should have informed us that he was unwell,’ says Uttarakhand minister Subodh Uniyal: ‘We were asked to make full payment of Rs 35 lakh in advance, he should have refused’ – Delhi News Daily

Uttarakhand Cabinet Minister Subodh Uniyal has responded to the backlash over his on-stage confrontation with Daler Mehndi at a cultural…

4 Min Read
Entertainment

Russell Brand’s First Night Behind Bars: Strip Search, Prison Issue Clothes And Three-Minute Call – Delhi News Daily

Russell Brand's First Night Behind Bars: Strip Search, Prison Issue Clothes And Three-Minute Call Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?