देवोत्थान एकादशी के साथ आज से चातुर्मास की समाप्ति हो रही है और चार महीने बाद देशभर में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो गई है।
21 नवंबर से 15 दिसंबर तक रहेगी शादियों की धूम (एआई इमेज)
नई दिल्ली: देवोत्थान एकादशी के साथ आज से शादी की शहनाइयां गूंजने का दौर फिर शुरू हो रहा है। चार महीने बाद शुभकार्यों की यह शुरुआत विवाह से जुड़े बाजार के लिहाज से काफी अहम है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का अनुमान है कि 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देशभर में 52 लाख शादियां होंगी। इसमें 7.50 लाख करोड़ रुपये का व्यवसाय होने के आसार है। दिल्ली-NCR में ही इस दौरान 5 लाख शादियां और इससे 2.50 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
देवोत्थान एकादशी क्या है?
दिल्ली में शुक्रवार को हजारों जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे कई जगह जाम लगने के आसार हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान विवाह समेत कई मांगलिक कार्य नहीं होते। कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त होता है। इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होते हैं। देवोत्थान एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन शादी के लिए मुहूर्त की जरूरत नहीं होती।
जानें, दिल्ली-NCR में कहां कितनी शादियां
एक दिन में राजधानी में 12 से 15 हजार शादियां बैंक्वेट हॉल, मैरेज हॉल और होटलों में होती है। वही एनसीआर के शहरों गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में 6 हजार से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। दिल्ली में 10 से 12 हजार के करीब शादियां गार्डन, कम्युनिटी हॉल, पार्कों आदि में बुकिंग होती है। 2 से 3 हजार शादियां फार्म हाउस में होती है। काफी लोग दिल्ली में डेस्टिनेशन वेडिंग भी करते हैं।
लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें