Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: DDMA ने यमुना बाजार फ्लड प्लेन की 310 झुग्गियों को भेजा नोटिस, 15 दिन बाद होगा बुलडोजर एक्शन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > DDMA ने यमुना बाजार फ्लड प्लेन की 310 झुग्गियों को भेजा नोटिस, 15 दिन बाद होगा बुलडोजर एक्शन – Delhi News Daily
Entertainment

DDMA ने यमुना बाजार फ्लड प्लेन की 310 झुग्गियों को भेजा नोटिस, 15 दिन बाद होगा बुलडोजर एक्शन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 8, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Slum
SHARE


Contents
दिल्ली की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना बाजार में 310 झुग्गियों को खाली करने का नोटिस देकर वहां के नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इस आदेश में झुग्गियों को खुद तोड़ने का भी आदेश है। यह कार्रवाई डीडीएमए एक्ट 34 के तहत की गई है। इन सभी लोगों को 15 दिनों का समय दिया गया है।‘ओ जोन में एरिया, नही कर सकते अतिक्रमण’: सरकार का पक्ष‘बिना व्यवस्था किए घर तोड़ने का नोटिस गलत’: कांग्रेस

दिल्ली की आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना बाजार में 310 झुग्गियों को खाली करने का नोटिस देकर वहां के नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इस आदेश में झुग्गियों को खुद तोड़ने का भी आदेश है। यह कार्रवाई डीडीएमए एक्ट 34 के तहत की गई है। इन सभी लोगों को 15 दिनों का समय दिया गया है।

Delhi Slum
दिल्ली में झुग्गी- बस्तियों पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA ) ने यमुना बाजार में 310 झुग्गियों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, यमुना बाजार में रहने वाले लोगों को अगले 15 दिनों में झुग्गियां खाली करनी होंगी। झुग्गियों को खुद तोड़ने का भी आदेश है। DDMA की ओर से यह कार्रवाई यमुना के बाढ़ क्षेत्र में बर्न अवैध झुग्गियों और निर्माण को लेकर है। DDMA के नोटिस के अनुसार, यमुना बाजार इलाके में करीब 310 अवैध आवास/झुग्गियों हैं, जो हर साल बाढ़ के दौरान बड़े खतरे का कारण बनती है।

यह क्षेत्र यमुना की फ्लड प्लेन यानी ओ-जोन में आता है। यहां रहने वाले लोगों के जान-माल, पशुधन और संपत्ति को बाढ़ के दौरान गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए DDMA एक्ट-2005 की धारा 34 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। नोटिस में सभी निवासियों को आदेश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर झुग्गियां खाली कर दें। तय समय के बाद बिना किसी सूचना के बुलडोजर से निर्माण हटाया जाएगा।

‘ओ जोन में एरिया, नही कर सकते अतिक्रमण’: सरकार का पक्ष

यमुना बाजार में 310 झुग्गियों को हटाए जाने को लेकर जारी हुए नोटिस पर सरकार ने कहा कि ओ जोन में अतिक्रमण/कब्जा नहीं किया जा सकता। यमुना बाजार घाट क्षेत्र में कुल 32 घाट है, जिन पर अतिक्रमण करके 310 मकान बनाए गए है। यह जमीन डीडीए की है और यहा निर्माण पूरी तरह से प्रतिबधित है। सरकार के मुताबिक यमुना बाजर की चारदीवारी के अंदर यमुना नदी के किनारे स्थित यमुना बाजार के घाटों के बाढ़-मैदान वाले क्षेत्र ‘ओ जोन’ के अंतर्गत आते है।

एनजीटी ने डीडीए को निर्देश दिया है कि वह यमुना के बाढ़-मैदानो में किए गए ऐसे सभी अतिक्रमणों को हटाए। इसी आदेश के तहत पिछले कुछ वर्षों में डीडीए ने कई कार्रवाई की है। सरकार का कहना है कि हर साल यमुना में बाढ़ (विशेषकर 2023 और 2025) के दौरान यह एरिया जलमग्न हो जाता है, जिससे जान माल के नुकसान का खतरा बना रहता है।

‘बिना व्यवस्था किए घर तोड़ने का नोटिस गलत’: कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि निगम बोध घाट के पास यमुना के किनारे रहने वाले लगभग 310 परिवारों को 15 दिनो के भीतर घरों को खाली करने के लिए सरकार ने नोटिस दिया है। ऐसे में पुरानी दिल्ली की यमुना बाजार कॉलोनी के लोगों को पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के बिना सड़कों पर फेंक दिए जाने का डर उन्हें सता रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले एक साल में लाखों लोगे को कोई वैकल्पिक जगह दिए बिना उन्हें झुग्गी बस्तियों को उजाड़ कर बेदखल कर दिया है। विस्थापित गरीब लोग अपने आजीविका कमाने के लिए ही दिल्ली में ही दयनीय हालत में रह रहे है।

इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सासद जेपी अग्रवाल और प्रदेश काग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने इलाके का दौरा किया। मुदित ने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार से यमुना की गदगी तो साफ नहीं हुई, लेकिन दिल्ली के ऐतिहासिक यमुना घाट, सिविल लाइंस में बसे सैकड़ों परिवारों को साफ करने का फरमान जारी कर दिया गया।

संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Bangladesh vs Pakistan, 1st Test Live Streaming: When And Where To Watch Live Telecast – Delhi News Daily
Next Article Britannia shares fall 5% despite decent Q4 show. Do Morgan Stanley, Nomura see any upside? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Scientists May Have Solved the Missing Sulfur Mystery in Star-Forming Clouds – Delhi News Daily
  • Ten x You clocks ₹50 crore ARR within eight months; targets 2. 5x growth by December 2026 – Delhi News Daily
  • Henry Nowak murder: Vickrum Digwa’s 21-year sentence referred to court of appeal as ‘unduly lenient’ – Delhi News Daily
  • Stock Market Close: Sensex gains 544 pts, Nifty50 ends at 23,989; realty, consumer durables shine – Delhi News Daily
  • Driver’s Ed – Official Trailer – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Aishwarya Rai was considered for Juhi Chawla’s role in ‘Darr’, but Yash Chopra said ‘maybe it won’t work out’; Read the reason here – Delhi News Daily

In an intriguing insider scoop, renowned costume designer Neeta Lulla disclosed that Aishwarya Rai Bachchan was a strong contender for…

3 Min Read
Entertainment

‘Cocktail 2’ singer Akasa Singh clears wedding rumours: ‘My BFF is getting married, not me’ | Hindi Movie News – The Times of India – Delhi News Daily

Akasa Singh dismissed rumours of her secret wedding, clarifying she was attending friend Mehreen Pirzada’s wedding in Uttarakhand. She shared…

3 Min Read
delhi hauz khas ac blast fire
Entertainment

दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत – Delhi News Daily

दक्षिण दिल्ली के हौज खास में देर रात एक घर में लगी आग में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की…

5 Min Read
Entertainment

​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​Oye Bole Oye 2 – Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​Oye Bole Oye 2 - Official Teaser​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?