Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन काम पर रखा तो पड़ेगा भारी, घरेलू सहायकों के अपराध का ग्राफ चढ़ा, 18 महीनों में 173 मामले दर्ज – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन काम पर रखा तो पड़ेगा भारी, घरेलू सहायकों के अपराध का ग्राफ चढ़ा, 18 महीनों में 173 मामले दर्ज – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन काम पर रखा तो पड़ेगा भारी, घरेलू सहायकों के अपराध का ग्राफ चढ़ा, 18 महीनों में 173 मामले दर्ज – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 21, 2026 7:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi News
SHARE


Contents
राजधानी दिल्ली में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखे गए घरेलू सहायकों और कर्मचारियों द्वारा चोरी व डकैती की वारदातों में भारी इजाफा देखा जा रहा है।बीते 8 महीनों में दर्ज हुए 62 मामले2025 में सामने आए कितने मामलेऐसे भी सामने आए कई मामलेपिछले दिनों चर्चा में रहे ये केसलुटियंस दिल्ली से सामने आया चौंकाने वाला मामलामामले में क्या है पुलिस का कहना

राजधानी दिल्ली में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखे गए घरेलू सहायकों और कर्मचारियों द्वारा चोरी व डकैती की वारदातों में भारी इजाफा देखा जा रहा है।

Delhi News
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जिन घरेलू कर्मचारियों और कामगारों को घरों की चाबियां और व्यक्तिगत जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं, वे अब पुलिस के शक के दायरे में आते जा रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां कर्मचारियों ने अपने ही मालिकों के साथ विश्वासघात कर चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।

बीते 8 महीनों में दर्ज हुए 62 मामले

पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि इस तरह के अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल के शुरुआती 8 महीनों में कर्मचारियों से जुड़ी चोरी के 62 मामले दर्ज किए गए और 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

2025 में सामने आए कितने मामले

वहीं, साल 2025 में पुलिस ने 111 मामले दर्ज कर 139 गिरफ्तारियां की थीं। इस तरह 18 महीनों के भीतर कुल 173 मामलों में 208 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि आर्थिक तंगी, बढ़ता कर्ज या आलीशान जीवन की चाहत के कारण ये लोग अपराध की राह चुनते हैं।

ऐसे भी सामने आए कई मामले

कई मामलों में संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेजों या सिफारिशों के जरिए अपने सदस्यों को घरेलू सहायक के रूप में रखवाते हैं। इसके बाद वे घर की पूरी रेकी कर और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी अपने साथियों को देकर चोरी या डकैती की योजना को अंजाम देते हैं।

पिछले दिनों चर्चा में रहे ये केस

जखीरा फ्लाईओवर के पास एक कैश कलेक्शन कर्मचारी ने अपने मालिक के 30 लाख रुपये हड़पने के लिए खुद पर रेजर से हमला कर लूट की एक झूठी कहानी रची थी, जिसे पुलिस ने तकनीक और सीसीटीवी की मदद से बेनकाब कर दिया।

लुटियंस दिल्ली से सामने आया चौंकाने वाला मामला

लुटियंस दिल्ली के पोश इलाके गोल्फ लिंक्स में एक कारोबारी के घर डकैती की बड़ी वारदात हुई, जहां महज एक हफ्ते पहले बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखे गए एक घरेलू सहायक ने हथियारबंद गिरोह के लिए दरवाजा खोल दिया था। नकाबपोश बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब 25-30 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट लिए थे।

मामले में क्या है पुलिस का कहना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न होने के कारण उनके आपराधिक बैकग्राउंड का समय रहते पता नहीं चल पाता है। गिरोह इसी लाचारी का फायदा उठाकर फर्जी पहचान के जरिए घरों में सेंध लगाते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस ने मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी घरेलू सहायक या कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसका विधिवत बैकग्राउंड चेक जरूर करवाएं। साथ ही, कर्मचारियों के आधार कार्ड, स्थायी पते, पारिवारिक संपर्क और बैंक डिटेल्स जैसी अहम जानकारियां अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी आसानी से तलाश की जा सके।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article IPL: Mumbai Indians To See Big Changes, Coach Mahela Jayawardene Out; Rohit Sharma May Get Captaincy Again – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon IMF urges exchange rate flexibility as RBI steps up rupee defence – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • IMF urges exchange rate flexibility as RBI steps up rupee defence – Delhi News Daily
  • Delhi News: बिना पुलिस वेरिफिकेशन काम पर रखा तो पड़ेगा भारी, घरेलू सहायकों के अपराध का ग्राफ चढ़ा, 18 महीनों में 173 मामले दर्ज – Delhi News Daily
  • IPL: Mumbai Indians To See Big Changes, Coach Mahela Jayawardene Out; Rohit Sharma May Get Captaincy Again – Delhi News Daily
  • Delhi High Court Tears Into Team CJP: Sourav Das And Ranka Get A Reality Check | The Hard Facts – Delhi News Daily
  • Strokes by Namrata Mehta raises Rs 3.3 crore from Shriyam Bhagnani – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update October 19: Armaan Hits Krish After His Manipulation Truth Comes Out – Delhi News Daily

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: Tonight's (October 19) episode of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai begins with Kajal…

6 Min Read
Entertainment

‘Premada Oorali’ OTT release: Makers share update regarding Sriram’s Kannada hit – Delhi News Daily

Audiences hoping to watch 'Premada Oorali' from the comfort of their homes will have to wait for an official update.…

3 Min Read
Entertainment

Ramarasa – Official Teaser – Delhi News Daily

Ramarasa - Official Teaser Source link

0 Min Read
Delhi News
Entertainment

दिल्ली में जलेगा जलेगा 30 फुट ऊंचा ‘कॉकरोच’, रावण के साथ किया जाएगा दहन – Delhi News Daily

राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचे…

14 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?