Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 7 दिनों तक लू की नो एंट्री, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 7 दिनों तक लू की नो एंट्री, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में 7 दिनों तक लू की नो एंट्री, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 29, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi weather
SHARE


Contents
दिल्ली में मंगलवार को 9 साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आने से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है, फिलहाल लू नहीं चलेगी।सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहाआज रह सकते हैं बादलरात में लू जैसे हालात

दिल्ली में मंगलवार को 9 साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आने से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है, फिलहाल लू नहीं चलेगी।

Delhi weather
मंगलवार को 9 साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई
नई दिल्ली: राजधानी में मंगलवार को 9 साल की सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हालांकि 6 दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल गर्मी से और राहत मिलेगी। हल्की बारिश और तेज आंधी आने की संभावना है।

3 और 4 मई को भी हल्की बारिश के आसार हैं। फिलहाल अगले 6 से 7 दिन तक लू चलने की संभावना नहीं है। मंगलवार को दिन में धूप तेज रही लेकिन रात में आई आंधी के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 28.4 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 2017 में अप्रैल के दौरान दो दिन तापमान 29 डिग्री के करीब पहुंचा था, जबकि 2016 में एक दिन यह 29.8 डिग्री तक गया था।

सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा

विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। सभी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, आया नगर में 29.1 डिग्री, राजघाट में 29.5 डिग्री, नजफगढ़ में 28 डिग्री, मंगेशपुर में 28.6 डिग्री, मयूर विहार में 29.5 डिग्री, गुरुग्राम में 28.9 डिग्री और नोएडा में 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

आज रह सकते हैं बादल

आज हल्के बादल रहेंगे और दोपहर बाद बादल घने हो सकते हैं। इस दौरान एक से दो बार हल्की बारिश और तेज आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 30 अप्रैल को भी तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 1 और 2 मई को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान फिर बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

रात में लू जैसे हालात

मंगलवार रात दिल्ली (सफदरजंग) में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। आया नगर में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। इन दोनों जगहों पर रात में लू जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार लगातार दो दिन ऐसी स्थिति रहने पर ही लू घोषित की जाती है, इसलिए मंगलवार को रात में लू घोषित नहीं की गई।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Virat Kohli inaugurates his childhood coach Rajkumar Sharma’s new academy – Delhi News Daily
Next Article ETMarkets PMS Talk | Outperforming in a Crash: How Qode Growth Fund beat its benchmark by 14%, explains Rishabh Nahar – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Steam Summer Sale Is Now Live: Here Are the Best Deals – Delhi News Daily
  • ‘What About Babri Masjid Donations?’: UP Deputy CM’s Swipe At SP, Congress Amid Ram Temple Row – Delhi News Daily
  • Burmese proverb of the day: “A real chilli, seven fathoms under water, will still taste hot” reminds us how true character shines through all situations – Delhi News Daily
  • ESIC plans to bring gig, platform workers under social security net – Delhi News Daily
  • Akshara Singh recalls Akshay Kumar shooting with 104-degree fever for Welcome To The Jungle song Ghis Ghis Ghis: ‘He loves his craft’ – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi weather Monsoon delay
Entertainment

दिल्ली में मानसून आने में होगी देरी, 28 जून तक बारिश की संभावना नहीं – Delhi News Daily

दिल्ली में जून के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28…

4 Min Read
Entertainment

Clayface – Official Teaser – Delhi News Daily

Clayface - Official Teaser Source link

0 Min Read
Entertainment

Brahmastra 2: Namit Malhotra confirms ‘Brahmastra 2’ after ‘Ramayana’ with Ranbir Kapoor, says he plans to take the astraverse forward | – The Times of India – Delhi News Daily

Ayan Mukerji’s ambitious fantasy film 'Brahmāstra: Part One: Shiva', starring Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, and Amitabh Bachchan, released in 2022…

3 Min Read
Entertainment

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor’s Secret Cottage Income Exposed – Delhi News Daily

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor's Secret Cottage Income Exposed Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?