Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: कारोबारी ने दिखाई ऐसी बहादुरी पीछे हटने को मजबूर हुए बदमाश, कैश वाला बैग लूटा फिर छोड़कर फरार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > कारोबारी ने दिखाई ऐसी बहादुरी पीछे हटने को मजबूर हुए बदमाश, कैश वाला बैग लूटा फिर छोड़कर फरार – Delhi News Daily
Entertainment

कारोबारी ने दिखाई ऐसी बहादुरी पीछे हटने को मजबूर हुए बदमाश, कैश वाला बैग लूटा फिर छोड़कर फरार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: April 10, 2026 11:13 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Police
SHARE


Contents
Delhi Crime News: दिल्ली में लूट के लिए आए बदमाशों को बैकफुट पर आना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस कारोबारी का उन्होंने बैग लूटने की कोशिश की उसने बहादुरी से जवाब दिया। इसके बाद बदमाश बैग छोड़कर भाग गए।पुलिस ने बताया क्या हुआ थाबदमाशों ने जब तानी पिस्टलफिर लूटा हुआ बैग छोड़कर हुए फरारगिटार और एडवांस वापस नहीं करने पर दर्ज हुआ केस

Delhi Crime News: दिल्ली में लूट के लिए आए बदमाशों को बैकफुट पर आना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस कारोबारी का उन्होंने बैग लूटने की कोशिश की उसने बहादुरी से जवाब दिया। इसके बाद बदमाश बैग छोड़कर भाग गए।

Delhi Police
दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली: गाड़ी से उतरकर घर की ओर पैदल जा रहे एक कारोबारी परिवार के साथ कल रात लूट की घटना हुई मगर कारोबारी के दिखाए साहस के आगे बदमाशों को भी घुटने टेकने पड़े। यह घटना मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन स्थित जोशी कॉलोनी में कल रात हुई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि कारोबारी की बहादुरी के चलते आरोपी अपना हथियार और लूटा गया कैश वाला बैग मौके पर छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने बताया क्या हुआ था

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार नोएडा सेक्टर-62 में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) का थोक व्यापार करता है। 9 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पीड़ित अपने दादा और एक कर्मचारी के साथ गाड़ी से उतरकर घर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान रॉयल बैंक्वेट हॉल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने जब तानी पिस्टल

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बैग छीन लिया। बैग में एक लाख रुपये थे। शोर मचने पर परिवार के एक सदस्य ने अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक को टक्कर भी मारी। घबराए बदमाशों ने खुद को फंसता देख हवा में गोलियां चलाईं।

फिर लूटा हुआ बैग छोड़कर हुए फरार

हालांकि, पीछा किए जाने के डर से बदमाश लूटा हुआ पैसों का बैग और वारदात में इस्तेमाल हथियार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिटार और एडवांस वापस नहीं करने पर दर्ज हुआ केस

शाहदरा इलाके में एक शख्स ने अपने पूर्व ड्राइवर पर गिटार और एडवांस लिया वेतन वापस ना करने का आरोप लगाया है। शाहदरा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आपराधिक विश्वासघात का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नितिन जैन बलबीर नगर एक्सटेंशन में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लोनी निवासी शख्स को अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने के लिए बतौर ड्राइवर काम पर रखा था। नौकरी के दौरान विकास ने गिटार सीखने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद परिवार ने उसे अभ्यास के लिए अपना निजी गिटार दे दिया।

आरोप है कि कुछ समय बाद विकास झा ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन वह न तो परिवार का गिटार लौटाकर गया और न ही लिया गया एडवांस वेतन वापस किया। नितिन जैन ने बताया कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपी ने गिटार लौटाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कुणाल कश्यप

लेखक के बारे मेंकुणाल कश्यपकुणाल कश्यप, सान्ध्य टाइम्स/नवभारत टाइम्स में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। वह करीब दस वर्षों से दिल्ली में होने वाले क्राइम को कवर कर रहे हैं। क्राइम के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, कंज्यूमर कोर्ट, डीडीए और सामाजिक मुद्दों को भी कवर करते हैं। करीब चार वर्ष से सान्ध्य टाइम्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह वहां कई एक्सक्लुसिव स्टोरी करने के साथ साथ अनसुलझे केसों पर क्राइम मिस्ट्री, केके की क्राइम कथा जैसे कॉलम भी चला चुके हैं। इससे पहले करीब छह वर्षों तक पंजाब केसरी अखबार में काम किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक दे‌व खालसा कॉलेज से बीए ऑनर्स हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image) AIMIM–AJUP Split: Three Ways It Could Impact Bengal’s Crucial Muslim Vote – Delhi News Daily
Next Article Valuations turn attractive as markets look beyond uncertainty: A Balasubramanian – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Liverpool vs Man City: Erling Haaland Calls for Unity Ahead of Anfield Test – Delhi News Daily
  • ‘You Have Weaponised Street Protests’: BJP’s Ravi Shankar Prasad Targets Opposition Over Delhi Demonstrations – Delhi News Daily
  • Amazon Great Indian Festival 2026: Best OLED TV Deals – Delhi News Daily
  • DailyObjects raises Rs 332 crore in Series C, plans 150 stores over five years – Delhi News Daily
  • In 2008, a California couple bought a home and found remnants of an old backyard railway; they rebuilt the garden train with a former Disney Imagineer, and the estate sold for $8.5 million – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Ram Charan to take three month acting break after ‘Peddi’ storms past the Rs 300 crore mark worldwide – Delhi News Daily

Ram Charan is basking in the success of his latest release ‘Peddi,’ which is enjoying a bumper box office success…

2 Min Read
Entertainment

Venkat Prabhu completes 20 years in cinema; shares emotional note: ‘I promise to bring you good stories’ – Delhi News Daily

Twenty years in cinema is a milestone, especially in an industry where every film has its own challenge. Venkat Prabhu…

5 Min Read
Entertainment

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Episode 7 Dailymotion: EVICTION Twist, Asif-Aman FIGHT. Salman To GRILL Celebs – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar episode 7: I cannot stay calm as Bigg Boss season 20 contestants are creating…

3 Min Read
ips anurag kumar
Entertainment

दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने IPS अनुराग कुमार कौन हैं, जिन्होंने सतीश गोलछा को किया रिप्लेस – Delhi News Daily

Who is IPS Anurag Sharma: केंद्र सरकार ने आसूचना ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को शुक्रवार को…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?