Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: कृष्ण जन्म से पहले दिल्ली में बारिश का गंभीर रेड अलर्ट, शाम को जमकर बरसेंगे बादल, बढ़ेगी मुश्किल, जलभराव-जाम का खतरा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > कृष्ण जन्म से पहले दिल्ली में बारिश का गंभीर रेड अलर्ट, शाम को जमकर बरसेंगे बादल, बढ़ेगी मुश्किल, जलभराव-जाम का खतरा – Delhi News Daily
Entertainment

कृष्ण जन्म से पहले दिल्ली में बारिश का गंभीर रेड अलर्ट, शाम को जमकर बरसेंगे बादल, बढ़ेगी मुश्किल, जलभराव-जाम का खतरा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 4, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
delhi rain
SHARE


Contents
जन्माष्टमी की शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने गंभीर रेड अलर्ट जारी किया है, शाम से तेज बारिश के साथ जलभराव और ट्रैफिक जाम बढ़ने की आशंका है।शाम 5 से 8 बजे तक भारी बारिश का खतराजलभराव के साथ सड़कों पर लग सकता है लंबा जाममंदिर जाने वाले श्रद्धालु रहें खास सावधानजन्माष्टमी का उत्सव, लेकिन मौसम पर भी नजर

जन्माष्टमी की शाम दिल्ली-एनसीआर में मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने गंभीर रेड अलर्ट जारी किया है, शाम से तेज बारिश के साथ जलभराव और ट्रैफिक जाम बढ़ने की आशंका है।

delhi rain
दिल्ली में अगले कुछ घंटों में जमकर बरसेंगे बादल
नई दिल्ली: देशभर में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी मंदिरों में खास तैयारियां हैं। शाम होते ही श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और पूजा के लिए घरों से मंदिरों की तरफ निकलेंगे। इसी बीच मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर से हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए आईएमडी ने दिल्ली-NCR के लिए गंभीर रेड अलर्ट जारी किया है।

शाम 5 से 8 बजे तक भारी बारिश का खतरा

जन्माष्टमी की शाम दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में जिस वक्त मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी, उसी समय बारिश भी परेशानी बढ़ा सकती है। लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देख लेने की सलाह है।

जलभराव के साथ सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम

बारिश का सबसे बड़ा असर दिल्ली की सड़कों पर दिखाई दे सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव की स्थिति बन सकती है। फिसलन भरी सड़क और लो विजिबिलिटी के कारण सफर का समय 15 से 30 मिनट तक बढ़ सकता है। जन्माष्टमी के चलते शाम से देर रात तक पहले ही सड़कों और बाजारों में भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश के साथ वाहनों का दबाव बढ़ा तो दिल्ली-एनसीआर के कई प्रमुख रास्तों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता है।

मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रहें खास सावधान

जन्माष्टमी पर मंदिर जाने वालों को मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतनी होगी। बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाने और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। पेड़ों के नीचे खड़े न हों। कमजोर ढांचों के पास भी शरण न लें। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। मौसम विभाग ने जलभराव वाले रास्तों से बचने और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है।

जन्माष्टमी का उत्सव, लेकिन मौसम पर भी नजर

आज रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में विशेष पूजा और कार्यक्रम होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों का रुख करेंगे। ऐसे में बारिश ने जोर पकड़ा तो आयोजकों और श्रद्धालुओं दोनों के सामने चुनौती बढ़ सकती है। मौसम विभाग का ताजा अलर्ट देखते हुए जन्माष्टमी के उत्सव के बीच मौसम पर नजर रखना जरूरी है। श्रद्धालु संभव हो तो छाता और जरूरी सामान साथ रखें और बारिश तेज होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकें। भक्ति के उत्सव में मौसम की मार परेशानी न बने, इसके लिए आज सावधानी बेहद जरूरी है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Indian Powerlifter Keyaa Banerji, Who Went Viral For Lifting 140kg, Reveals Shocking Online Abuse – Delhi News Daily
Next Article Business Standard NCLT flags EY’s 1% success fee, rejects insolvency plea against Mobase – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Tata Sons defends Chandra’s reappointment, sends 3 legal opinions to Trusts – Delhi News Daily
  • Aiyyaa To Daayra: Why Prithviraj Sukumaran Is Jinxed In Bollywood? – Delhi News Daily
  • IPL 2027 auction to be held in Goa in December – Delhi News Daily
  • Uddhav Thackeray Demands Special Session To Discuss Maharashtra Drought, Seeks Loan Waiver And Immediate Relief – Delhi News Daily
  • Spotify Integrates With Meta Muse to Control Music, Podcasts and Audiobooks – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor’s Secret Cottage Income Exposed – Delhi News Daily

Royal Lodge Cash Mystery: Andrew Mountbatten-Windsor's Secret Cottage Income Exposed Source link

0 Min Read
Delhi weather Monsoon delay
Entertainment

दिल्ली में मानसून आने में होगी देरी, 28 जून तक बारिश की संभावना नहीं – Delhi News Daily

दिल्ली में जून के दौरान सामान्य से 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28…

4 Min Read
Entertainment

How Val Kilmer’s quiet sacrifice helped Robert Downey Jr. through addiction and the comeback that changed Hollywood | – The Times of India – Delhi News Daily

In Hollywood, you hear a lot about comebacks, usually with some glossy spin for awards season. The real turning points,…

6 Min Read
Entertainment

Raaka: Will Smith To Play Lead Antagonist In Allu Arjun-Deepika Padukone’s Film? Here’s What We Know – Delhi News Daily

Raaka Update: It's been two years since Allu Arjun was last seen on the big screen with Pushpa 2: The…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?