Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: जहांगीरपुरी में रफ्तार का कहर! तेज ट्रक की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, माता-पिता घायल – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > जहांगीरपुरी में रफ्तार का कहर! तेज ट्रक की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, माता-पिता घायल – Delhi News Daily
Entertainment

जहांगीरपुरी में रफ्तार का कहर! तेज ट्रक की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, माता-पिता घायल – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 14, 2026 6:12 am
delhinewsdaily
Share
जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे की मौत।
SHARE


Contents
जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे गर्वित की मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता घायल हुए, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।शिव कैंप जाते समय हुआ हादसादंपती को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टीलोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे गर्वित की मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता घायल हुए, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे की मौत।
A six-year-old boy died after being hit by a speeding truck on the Outer Ring Road in Jahangirpuri.
नई दिल्ली : जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दंपती और उनका छह साल का बेटा घायल हो गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शिव कैंप जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, मुकुंदपुर में रहने वाले अभिषेक, अपनी पत्नी गीता और बच्चे गर्वित (6 वर्ष) के साथ मंगलवार को स्कूटी से शिव कैंप की तरफ जा रहे थे। जब वह जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर पहुंचे, तभी कश्मीरी गेट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला।

दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल दंपती और बच्चे को बीजेआरएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्वित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक और गीता को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान फिरोज आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article There’s A Financial Clause In Cristiano Ronaldo, Georgina Rodriguez’s Marriage. What It Says – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Wholesale inflation eases to 9.78% in July as fuel price rise cools – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • At England’s Studland Bay, replacing damaging boat anchors with eco-moorings cut scars in seagrass by 94%; researchers say the recovering meadow is also supporting a growing population of seahorses – Delhi News Daily
  • Tata Sons defends Chandra’s reappointment, sends 3 legal opinions to Trusts – Delhi News Daily
  • Aiyyaa To Daayra: Why Prithviraj Sukumaran Is Jinxed In Bollywood? – Delhi News Daily
  • IPL 2027 auction to be held in Goa in December – Delhi News Daily
  • Uddhav Thackeray Demands Special Session To Discuss Maharashtra Drought, Seeks Loan Waiver And Immediate Relief – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Dolly Parton Airport? Tennessee Governor Backs Major Plan to Rename Nashville Airport After Icon – Delhi News Daily

Dolly Parton Airport? Tennessee Governor Backs Major Plan to Rename Nashville Airport After Icon Source link

0 Min Read
Delhi news
Entertainment

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला संगम विहार! जान बचाने गोदाम की तरफ भागे शख्स को बदमाशों ने सरेआम भूना – Delhi News Daily

संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो मोटरसाइकिलों पर आए चार हमलावरों ने 42 वर्षीय कारोबारी…

4 Min Read
LG Taranjit Singh Sandhu
Entertainment

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक्शन, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने ‘रिज प्रबंधन बोर्ड’ के पुनर्गठन को दी मंजूरी – Delhi News Daily

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली के अवशेष और शहर के 'ग्रीन लंग्स' कहे जाने…

3 Min Read
Entertainment

‘Please Don’t Be Stupid’: David Wilcock FINAL Warning Before His Own Death Stuns Fans – Delhi News Daily

‘Please Don’t Be Stupid’: David Wilcock FINAL Warning Before His Own Death Stuns Fans Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?