Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की झुलसकर मौत, 6 फ्लैट जलकर खाक – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की झुलसकर मौत, 6 फ्लैट जलकर खाक – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की झुलसकर मौत, 6 फ्लैट जलकर खाक – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 3, 2026 4:13 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में एक 4 मंजिला इमारत में आग लगने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि अब तक 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझ चुकी है लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसलिए मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आग दिल्ली के शाहदरा में स्थित विवेक विहार की एक इमारत में लगी है।अलग-अलग फ्लोर से मिलीं 9 लाशेंएसी में ब्लास्ट के कारण लगी आग!दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची थीं मौके पर

दिल्ली में एक 4 मंजिला इमारत में आग लगने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि अब तक 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आग बुझ चुकी है लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसलिए मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। आग दिल्ली के शाहदरा में स्थित विवेक विहार की एक इमारत में लगी है।

Delhi Big Fire News
दिल्ली में 4 मंजिला इमारत में लगी आग
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग बुझाने के बाद जब पुलिस और प्रशासन की टीम अंदर पहुंची तो वहां उन्हें 9 लाशें मिलीं। अलग-अलग मंजिलों से शव बरामद किए गए। 6 फ्लैट्स का सामान जलकर खाक हो गया। शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर काबू पा लिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस की टीम घर के अंदर है।

अलग-अलग फ्लोर से मिलीं 9 लाशें

फायर विभाग के अधिकारी डीओ मुकेश वर्मा के मुताबिक अलग-अलग मंजिलों से 9 (नौ) जली हुई लाशें बरामद की गईं हैं। जिसमें से एक लाश पहली मंजिल से, 5 लाशें दूसरी मंजिल से और 3 लाशें सीढ़ियों से मिली हैं। लाशें दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को सौंप दी गई हैं। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

एसी में ब्लास्ट के कारण लगी आग!

एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि करीब 3.30 बजे घर के एसी में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट के कारण ही आग लगी। कॉल करने पर कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। तब से लेकर अब तक 12 से 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। लेकिन 4 से 5 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। कई लोगों को सीढ़ियों से निकाला। फिर लिफ्ट वाली गाड़ी आई। कुछ लोगों को खिड़कियों के ऐंगल काटकर भी निकाला गया।

दमकल की 12 गाड़ियां पहुंची थीं मौके पर

डीसीपी शाहदरा आरपी मीणा के मुताबिक सुबह करीब 3:48 बजे, विवेक विहार पुलिस स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही SHO और ACP मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग और क्राइम टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे। बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर फ्लैटों में आग लगी हुई थी। इमारत से 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की 12 गाड़ियाँ मौजूद थीं। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया है कि आग लगने की इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Yastika, Nandani, Radha picked for Women’s T20 World Cup – Delhi News Daily
Next Article AI spending boom soars but no returns for big tech giants, warns Jefferies’ Chris Wood – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Tumult at Bombay House: Tata Sons, Trusts were ready for casting vote clash – Delhi News Daily
  • Hayden Panettiere’s Cause Of Death FINALLY OUT; Final Coroner Report Revealed – Delhi News Daily
  • Saurav Ghosal on India’s Asian Games squash hopes, Anahat Singh and Olympic qualification – Delhi News Daily
  • ‘You Can’t Win Without Losing’: What Rahul Gandhi Told Maha Congress Veteran To Stop His BJP Entry – Delhi News Daily
  • Gold sales during Ganesh Chaturthi down 15 per cent in volume amid price surge – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे की मौत।
Entertainment

जहांगीरपुरी में रफ्तार का कहर! तेज ट्रक की टक्कर से 6 साल के मासूम की मौत, माता-पिता घायल – Delhi News Daily

जहांगीरपुरी में आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार छह साल के बच्चे गर्वित की…

3 Min Read
Entertainment

Who is Gauri Spratt? Aamir Khan’s would be third wife and the mother of six-year-old son – Delhi News Daily

Aamir Khan is set to marry his longtime girlfriend Gauri Spratt on July 5 in what will be his third…

4 Min Read
Entertainment

‘Bethlehem Kudumba Unit’ box office collection on day 27 vs ‘I’m Game’: Nivin Pauly’s film leads Dulquer Salmaan starrer; earns over Rs 312 crore – Delhi News Daily

The box office journeys of ‘Bethlehem Kudumba Unit’ and ‘I’m Game’ are at different stages as both films continue their…

4 Min Read
Entertainment

‘Was It All Staged?’: Trump WHCD ‘Attack’ Under Scanner; Online Theories Explode – Delhi News Daily

'Was It All Staged?': Trump WHCD 'Attack' Under Scanner; Online Theories Explode Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?