Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 1, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi five star hotel fssai licence suspended seven seas hospitality food safety violations
SHARE


Contents
दिल्ली के 5 सितारा होटल में FSSAI जांच के दौरान गंदगी, फंगस लगे खाद्य पदार्थ, कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। होटल का अनुपालन स्कोर सिर्फ 30 फीसदी रहा। 74 किलोग्राम/लीटर खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। कोल्ड स्टोरेज, वेंटिलेशन और वेज-नॉनवेज स्टोरेज में भी खामियां मिलीं।किचन में सड़े फल-सब्जियां और खराब तेल मिलास्टोरेज से लेकर किचन तक मिलीं कई खामियां

दिल्ली के 5 सितारा होटल में FSSAI जांच के दौरान गंदगी, फंगस लगे खाद्य पदार्थ, कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। होटल का अनुपालन स्कोर सिर्फ 30 फीसदी रहा। 74 किलोग्राम/लीटर खराब खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। कोल्ड स्टोरेज, वेंटिलेशन और वेज-नॉनवेज स्टोरेज में भी खामियां मिलीं।

delhi five star hotel fssai licence suspended seven seas hospitality food safety violations
AI Image
नई दिल्लीः दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के गंभीर उल्लंघन का मामला सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जांच के दौरान गंदगी, फंगस लगे फल-सब्जियां, कॉकरोच और मक्खियां मिलने के बाद सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कंपनी को लाइसेंस निलंबन की अवधि के दौरान खाद्य कारोबार बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
  • FSSAI ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण के मुताबिक, खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां मिलीं।
  • कंपनी को जांच में केवल 30 फीसदी अनुपालन स्कोर मिला।
  • खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने, दुर्गंध, गंदगी और साफ-सफाई के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने जैसी समस्याएं पाई गईं।
  • जांच के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं।
  • टमाटर, पपीते, गुड़ और काजू में फंगस पाया गया। इसके अलावा सड़ी हुई शिमला मिर्च और खराब हो चुका खाना पकाने का तेल भी मिला।
  • खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी कई खामियां थीं। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री को अलग-अलग रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

किचन में सड़े फल-सब्जियां और खराब तेल मिला

FSSAI के अधिकारियों को परिसर में कीट नियंत्रण की व्यवस्था में भी गंभीर कमियां मिलीं। जांच के दौरान किचन में कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई 74 किलोग्राम/लीटर खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।

स्टोरेज से लेकर किचन तक मिलीं कई खामियां

निरीक्षण में फूड स्टोरेज और कोल्ड-चेन से जुड़ी भी कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि वेज और नॉन-वेज खाद्य सामग्री को ठीक से अलग नहीं रखा गया था और मीट के भंडारण की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। कोल्ड स्टोरेज में कंडेन्सेशन से पानी खाद्य पदार्थों पर गिर रहा था। इसके अलावा रेफ्रिजरेशन लीकेज, ज्यादा बर्फ जमने, प्लास्टर उखड़ने, खराब वेंटिलेशन और रोशनी की कमी जैसी खामियां भी मिलीं। निरीक्षण में कंपनी का अनुपालन स्कोर सिर्फ 30 फीसदी रहा, जिसके बाद FSSAI ने तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद रखने का निर्देश दिया।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘This is not cricket, this is only batting’ – Gambhir after India’s record ODI chase – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Amazon expands ultra-fast delivery service Amazon Now to over 120 cities – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Amazon expands ultra-fast delivery service Amazon Now to over 120 cities – Delhi News Daily
  • दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित – Delhi News Daily
  • ‘This is not cricket, this is only batting’ – Gambhir after India’s record ODI chase – Delhi News Daily
  • Punjab Congress Chief Warring Set To Quit Ahead Of Polls, Vijay Singla Frontrunner For Post – Delhi News Daily
  • Fireflies.ai Talk Launches With Free Unlimited Voice Dictation on Mac, Windows – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Fergie’s Memoir Could OPEN OLD WOUNDS As Seven-Figure Deal Reportedly Sparks Bidding War – Delhi News Daily

Fergie’s Memoir Could OPEN OLD WOUNDS As Seven-Figure Deal Reportedly Sparks Bidding War Source link

0 Min Read
Entertainment

Akshara Singh recalls Akshay Kumar shooting with 104-degree fever for Welcome To The Jungle song Ghis Ghis Ghis: ‘He loves his craft’ – Delhi News Daily

Akshara Singh recalls Akshay Kumar shooting with 104-degree fever for Welcome To The Jungle song Ghis Ghis Ghis (Image credits:…

3 Min Read
Entertainment

‘Dhurandhar 2’ box office collection Day 63 [LIVE]: Ranveer Singh film Rs. 3.65 crore from Rs. 1,150 crore ahead of OTT release – Delhi News Daily

Aditya Dhar's 'Dhurandhar 2: The Revenge' steps into Day 63 with its JioHotstar OTT premiere officially announced for June 4,…

6 Min Read
delhi crime
Entertainment

‘वह तड़प रहा था, कोई मदद को नहीं आया’, बेटे की हत्या पर पिता का दर्दनाक सवाल; छलक उठा दर्द – Delhi News Daily

दिल्ली के शाहबाद डेयरी में ई-रिक्शा चालक अभिषेक की चाकू घोंपकर हत्या से इलाके में आक्रोश, इंसाफ की मांग पर…

6 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?