Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी से ज्यादा बरसा पानी – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी से ज्यादा बरसा पानी – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी से ज्यादा बरसा पानी – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 8, 2026 10:12 pm
delhinewsdaily
Share
Delhi Rain
SHARE


Contents
दिल्ली में मूसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, भारी जलभराव और उफनते नालों के कारण जगह-जगह हादसों और लंबे ट्रैफिक जाम से दिल्लीवालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।क्या कहते हैं मौसम विभाग के आंकड़ेंपहले अगस्त में होती थी कितनी बारिशकल दिल्ली-NCR में हुई इतनी बारिश24 घंटों में सामने आईं हादसों की कई खबरें
Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•8 Aug 2026, 8:45 pm IST

दिल्ली में मूसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, भारी जलभराव और उफनते नालों के कारण जगह-जगह हादसों और लंबे ट्रैफिक जाम से दिल्लीवालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Delhi Rain
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी में दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। । बारिश ने न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत दी बल्कि प्रदूषण स्तर में भी कमी देखने को मिली। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच बारिश ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

क्या कहते हैं मौसम विभाग के आंकड़ें

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में इस साल अगस्त के पहले सात दिनों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। साथ ही, 2011 के बाद से अगस्त के पहले हफ़्ते में यह सबसे ज्यादा बारिश वाला हफ्ता रहा। बारिश की वजह से सड़कें चार फीट तक पानी में डूब गईं, गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रहीं।

पहले अगस्त में होती थी कितनी बारिश

IMD के अनुसार पिछले दो दशकों में अगस्त के पहले हफ्ते में औसतन 42 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार केवल एक दिन की मूसलाधार बारिश से आंकड़े 127 मिमी तक पहुंच गए। दूसरी ओर, 2011 के बाद से अगस्त का सबसे सूखा हफ्ता 2015 में दर्ज किया गया था, जब महीने के पहले हफ्ते में सिर्फ 3 मिमी बारिश हुई थी।

कल दिल्ली-NCR में हुई इतनी बारिश

शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक दिल्ली के पुष्प विहार में सर्वाधिक 147.5 मिमी और छतरपुर में 131 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसे IMD ‘भारी से अत्यधिक भारी’ श्रेणी में रखता है। इसके अलावा पालम (73.5 मिमी), जनकपुरी (71.5 मिमी), सफदरजंग (59.2 मिमी) और गुड़गांव में 67.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री गिरकर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे मौसम में ठंडक आई।

24 घंटों में सामने आईं हादसों की कई खबरें

पिछले कई दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव एजेंसियों को लगातार आपातकालीन कॉल मिलती रहीं। PWD को जलभराव की 30 से अधिक शिकायतें मिलीं, जबकि NDMC इलाके के लोधी रोड, सफदरजंग और राजीव चौक से भी शिकायतें दर्ज की गईं। मॉडल टाउन में दीवार गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई तो जलभराव के कारण दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक व्यक्ति नाले में गिर गया। जगतपुर इलाके में स्कूल से आ रहे तीन बच्चे नाले में गिर गया, जबकि सरिता विहार इलाके नाले में तेज बहाव के कारण पानी में बह गया।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Inspired By Shane Watson, Archer Sahil Jadhav Gears Up For Asian Games – Delhi News Daily
Next Article Explained: How BSE traded fewer contracts after CAS but premiums rose 75% in first week – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बारापूला कॉरिडोर को लेकर PWD और दिल्ली पुलिस आमने-सामने, मान ली गई डिजाइन में गलती की बात – Delhi News Daily
  • Kotak: Bhuvneshwar probably recalled to add experience in Bumrah’s absence – Delhi News Daily
  • Nagaon Bypoll Result 2026 Live: Congress, BJP, AIUDF In Tight 3-Way Race As Counting Begins At 8 AM – Delhi News Daily
  • Amazon Great Indian Festival 2026: Best TWS Earbuds Under Rs 5,000 – Delhi News Daily
  • Zinara raises Rs 3.61 crore in pre-seed round led by Inflection Point Ventures – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Navbharat Times - Hindi News
Entertainment

Cjp Protest Live Updates: जंतर-मंतर पर रातभर जारी रहेगा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद – Delhi News Daily

कन्हैया कुमार ने नीट पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमलाकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि नागपुर…

0 Min Read
Entertainment

Robert Carradine’s final days revealed, medical examiner report sheds light on actor’s mental health struggles – Delhi News Daily

New details have emerged about the final days of actor Robert Carradine, following the release of a medical examiner's report…

4 Min Read
Entertainment

Nancy Guthrie’s ‘Final Day’: Anonymous Sender Claims To Have Video In Chilling New Ransom Email – Delhi News Daily

Nancy Guthrie's 'Final Day': Anonymous Sender Claims To Have Video In Chilling New Ransom Email Source link

0 Min Read
Entertainment

Nagabandham – Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ – Delhi News Daily

Nagabandham - Official Trailer​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?