Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, 120 की स्पीड से हवा; IMD ने फिर जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, 120 की स्पीड से हवा; IMD ने फिर जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, 120 की स्पीड से हवा; IMD ने फिर जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 10, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Weather
SHARE


Contents
राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर मंगलवार शाम करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली तो कहीं 120 की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।तेज हवाओं के बाद भी जून का सबसे गर्म दिनलू से राहत के लिए बढ़ेंगे कूलिंग सेंटर, मोबाइल वैनबैठक में अधिकारियों से क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ताडीटीसी बसों में पानी की मुफ्त व्यवस्था

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर मंगलवार शाम करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली तो कहीं 120 की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

Delhi Weather
पालम में 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंची हवा की रफ्तार
नई दिल्ली: राजधानी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह और दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही, जबकि शाम होते-होते सीजन की सबसे तेज आंधी ने दिल्ली को अपनी चपेट में ले लिया। आंधी के दौरान पालम में हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इस रफ्तार की हवाओं को तूफानी श्रेणी में रखा जाता है। धूल भरी तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई।

तेज हवाओं के बाद भी जून का सबसे गर्म दिन

सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और लोगों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ीं। हालांकि इस तेज आंधी के बावजूद गर्मी से तुरंत राहत मिलने की संभावना नहीं है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस बनी रही। यह जून महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था।

लू से राहत के लिए बढ़ेंगे कूलिंग सेंटर, मोबाइल वैन

राजधानी में हीटवेव (लू) से निपटने की तैयारियों को लेकर एलजी तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार को हीट वेव एक्शन प्लान-2026 की समीक्षा बैठक की। दोनों ने बैठक में हीटवेव को लेकर अब तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विशाल आबादी वाले जिले में एक-एक मोबाइल वैन व कूलिंग सेंटर है। हालांकि, उन्होंने इसकी संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों से क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

खासतौर से उन इलाकों में विशेष ध्यान देने को कहा गया, जहां रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, दिहाड़ी मजदूरों, बेघर लोगों और बाजारों में भारी भीड़ रहती है। सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि कूलिंग सेंटरों में कर्मचारियों की शिफ्ट बदलने के दौरान भी सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पानी के मटके, कूलर और अन्य वॉटर स्टोरेज हर समय भरे रहे।

डीटीसी बसों में पानी की मुफ्त व्यवस्था

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के जरिये अब तक 4,73,358 लोगों को राहत पहुंचाई गई है। इस दौरान 1,86,413 लीटर पानी, 2,44,002 ओआरएस पैकेट, 67,593 गमछे और 49,666 कैप बांटा गया है। सरकार का दावा है कि रोजाना 500 बस स्टॉप पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुफ्त पानी की व्यवस्था की गई है।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 21 Fans Arrested After Knicks Game 3 Watch Party Turns Chaotic In New York City – Delhi News Daily
Next Article Prop traders seek relief on margin funding as global rivals up game – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • IIT-B Student Death Alumni Seek Withdrawal Of SC/ST Case Against Prof Doolla, Demand Impartial Probe – Delhi News Daily
  • 100 New Products, UK Expansion and a $500 Million Goal: Inside Wozoyo’s Big Plans – Delhi News Daily
  • UK’s JD Sports expands into Mexico through Grupo Axo partnership – Delhi News Daily
  • UK backs Saudi Arabia with RAF Voyager refuelling support amid Houthi campaign – Delhi News Daily
  • Russia’s ruling party wins big in Kremlin-managed Parliament vote – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi Weather Today
Entertainment

Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 मई तक लू पर ब्रेक, 3 से 5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक, पढ़िए वेदर अपडेट – Delhi News Daily

दिल्ली में 15 मई तक लू से राहत रहेगी, तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार कम हैं। 3…

6 Min Read
cm rekha gupta attacks arvind kejriwal
Entertainment

दिल्ली दंगा केस: ‘राजनीतिक साजिश बेनकाब हुई’, ताहिर हुसैन की सजा पर रेखा गुप्ता ने केजरीवाल और संजय सिंह को घेरा – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ताहिर हुसैन को सजा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए…

5 Min Read
cm rekha gupta attacks arvind kejriwal
Entertainment

‘हम AAP से जवाब चाहते हैं’, ताहिर हुसैन की सजा के ऐलान के बाद CM रेखा गुप्ता ने दागे सवाल – Delhi News Daily

ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर…

5 Min Read
Delhi news
Entertainment

Moti Bagh: CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी को गोली, मौके पर ही मौत – Delhi News Daily

दिल्ली के मोती बाग इलाके में ड्यूटी पर तैनात 37 वर्षीय CRPF जवान नरसी लाल यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?