Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, EV को राहत; प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, EV को राहत; प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, EV को राहत; प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: September 28, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना होगा, जबकि EV को पार्किंग शुल्क से छूट मिलेगी। प्रदूषण से निपटने के लिए ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, डीप क्लीनिंग और ‘नो PUC, नो फ्यूल’ जैसे कदम लागू किए जाएंगे।ऑफिस टाइमिंग में भी होगा बदलाव‘ब्राउन पैच’ से धूल रोकने की तैयारी‘जीरो बर्निंग’ के तहत बनाए जाएंगे हीटिंग स्पॉट‘नो PUC, नो फ्यूल’ मिशन मोड में लागू होगासारथी ऐप को मिशन मोड में बढ़ावा3,065 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण का लक्ष्यप्रदूषण कम करने के लिए कई मोर्चों पर काम

दिल्ली में 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना होगा, जबकि EV को पार्किंग शुल्क से छूट मिलेगी। प्रदूषण से निपटने के लिए ऑफिस टाइमिंग में बदलाव, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, डीप क्लीनिंग और ‘नो PUC, नो फ्यूल’ जैसे कदम लागू किए जाएंगे।

Delhi Parking Fee
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान
नई दिल्ली: दिल्ली में 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को पार्किंग शुल्क से राहत मिलेगी। प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई बड़े कदमों की जानकारी दी है। ऑफिस की टाइमिंग में भी बदलाव किया जाएगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक, 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। इसका मकसद निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना और लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर बढ़ाना है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क फ्री रहेगा।

ऑफिस टाइमिंग में भी होगा बदलाव

प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ऑफिस की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे ट्रैफिक और प्रदूषण के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में 588 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। बेड़े में 150 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की तैयारी है। सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

  • सरकार ने दिल्ली में 62 प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की है। इनमें से 42 जगहों पर प्रदूषण का स्तर पहले ही नियंत्रण में लाया जा चुका है। बाकी जगहों पर भी काम जारी है।
  • मंत्री ने बताया कि इन हॉटस्पॉट के 3 किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए सभी 11 जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यालयों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
  • हॉटस्पॉट के आसपास आने वाली खास जगहों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इनमें श्मशान घाट, डंपिंग साइट और निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले कचरे वाली जगहें शामिल हैं। इन स्थानों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन के साथ काम किया जा रहा है।

‘ब्राउन पैच’ से धूल रोकने की तैयारी

सड़क किनारे उड़ने वाली मिट्टी और धूल को कम करने के लिए ‘ब्राउन पैच’ विकसित किए जाएंगे। सरकार जन-भागीदारी अभियान के जरिए हरियाली बढ़ाने पर भी काम करेगी। इसका उद्देश्य सड़क किनारे मौजूद मिट्टी और धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

  • दिल्ली में सड़कों की गहरी सफाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। योजना के मुताबिक हर दो हफ्ते में सड़कों की डीप क्लीनिंग की जाएगी। इसका मकसद सड़कों पर जमा मिट्टी और धूल को हटाना है।
  • इस काम के लिए बनाई गई टीमों में हर गाड़ी पर चार लोग होंगे। इनमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और MCD के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस के साथ भी तालमेल किया जाएगा।

‘जीरो बर्निंग’ के तहत बनाए जाएंगे हीटिंग स्पॉट

सर्दियों में खुले में जलाने की समस्या से निपटने के लिए ‘जीरो बर्निंग’ पहल के तहत इस बार ‘हीटिंग स्पॉट’ बनाए जाएंगे। अस्थायी शेल्टर में हीटिंग की व्यवस्था होगी। लोगों को ठंड से बचाने के लिए शेल्टर के अंदर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

‘नो PUC, नो फ्यूल’ मिशन मोड में लागू होगा

सिरसा ने बताया कि दिल्ली में ‘नो PUC, नो फ्यूल’ को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) को लेकर नियमों के पालन पर जोर दिया जाएगा।

सारथी ऐप को मिशन मोड में बढ़ावा

सार्वजनिक वाहनों को प्राथमिकता देने और मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप को मिशन मोड में प्रमोट किया जाएगा। सरकार का फोकस लोगों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने पर है।

3,065 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण का लक्ष्य

दिल्ली में सड़कों के पुनर्विकास पर भी काम चल रहा है। सरकार के मुताबिक, 2026 में 3,065 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। 20 सितंबर तक 1,193 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है।

प्रदूषण कम करने के लिए कई मोर्चों पर काम

दिल्ली सरकार की रणनीति में पार्किंग शुल्क बढ़ाने, EV को बढ़ावा देने, सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने, प्रदूषण हॉटस्पॉट पर काम करने, सड़कों की डीप क्लीनिंग, धूल रोकने के लिए हरियाली बढ़ाने और ‘नो PUC, नो फ्यूल’ को मिशन मोड में लागू करने जैसे कदम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन सभी उपायों को तेज गति से लागू किया जा रहा है।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article How Deion Sanders Put $150,000 Of His Jackson State Salary Into Jackson State’s Football Facilities – Delhi News Daily
Next Article Suzlon Energy shares fall 2% to near six-month low, down 15% in one month – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • God of War Laufey Pre-Orders Will Go Live This Week – Delhi News Daily
  • High gold prices offer jewellers a silver lining this festive season – Delhi News Daily
  • Russian strikes on Kyiv kills 3 as Ukraine targets oil, military sites – Delhi News Daily
  • Suzlon Energy shares fall 2% to near six-month low, down 15% in one month – Delhi News Daily
  • दिल्ली में 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, EV को राहत; प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi news
Entertainment

दिल्ली: 10 महीने की बेटी की हत्या, आर्थिक तंगी की बात आई सामने – Delhi News Daily

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपनी 10 महीने की बेटी की गला…

5 Min Read
Entertainment

Sundeep Kishan defends ‘Sigma’ co-star Faria Abdullah after success ratio questions: ‘She has done so much by 25’ – Delhi News Daily

For actors, success is often measured through opening-day numbers, hit films and comparisons with fellow stars. However, careers do not…

4 Min Read
Entertainment

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED – Delhi News Daily

Hayden Panettiere’s FENTANYL DEATH HEAT Hits White House; Todd Blanche GRILLED Source link

0 Min Read
cm rekha gupta attacks arvind kejriwal
Entertainment

दिल्ली दंगा केस: ‘राजनीतिक साजिश बेनकाब हुई’, ताहिर हुसैन की सजा पर रेखा गुप्ता ने केजरीवाल और संजय सिंह को घेरा – Delhi News Daily

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ताहिर हुसैन को सजा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?