Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली में SIR की शुरुआत, आज से फॉर्म देने घर-घर जाएंगे BLO, सात अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली में SIR की शुरुआत, आज से फॉर्म देने घर-घर जाएंगे BLO, सात अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली में SIR की शुरुआत, आज से फॉर्म देने घर-घर जाएंगे BLO, सात अक्टूबर को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: June 30, 2026 12:12 am
delhinewsdaily
Share
SHARE


Contents
दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस दौरान बीएलओ घरों में जाकर फॉर्म देंगे। अगर कोई घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उसके घर जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि राजधानी में किस तरह SIR को अंजाम दिया जाएगा।दिल्ली में 1.45 करोड़ मतदाता100 साल से ज्यादा के 192 वोटरऑनलाइ भी जमा कर सकेंगे विवरण7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी सूची

दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस दौरान बीएलओ घरों में जाकर फॉर्म देंगे। अगर कोई घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार उसके घर जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि राजधानी में किस तरह SIR को अंजाम दिया जाएगा।

SIR drive in Delhi
दिल्ली में एसआईआर की आज से शुरुआत
नई दिल्ली: देश की राजधानी में आज से SIR की प्रक्रिया शुरू हो रही है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बताया कि शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। इस दौरान 13,000 से ज्यादा बूथ स्तरीय अधिकारी ( BLO ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

दिल्ली में 1.45 करोड़ मतदाता

अशोक कुमार ने कहा कि शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जिन मतदाताओं के मकान हाल ही में ध्वस्त किए गए हैं, उनके मामले को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कुल 1.45 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 77.11 लाख पुरुष और 67.98 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या 1,024 है, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 76,155 है।

100 साल से ज्यादा के 192 वोटर

बता दें कि राजधानी में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 3,29,130 युवा मतदाता हैं, जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 192 है। दिल्ली में 13,033 मतदान केंद्र हैं, जो सात लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित हैं। एसआईआर के दौरान बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां देंगे, जिन्हें 2002 में हुए पिछले एसआईआर के आधार पर अपनी जानकारी भरनी होगी। इनमें से एक प्रति रसीद पावती के रूप में मतदाता के पास रहेगी, जबकि दूसरी प्रति बीएलओ को वापस करनी होगी।

ऑनलाइ भी जमा कर सकेंगे विवरण

मतदाता अपने गणना प्रपत्र का विवरण ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे। घर-घर सर्वेक्षण के दौरान यदि कोई घर बंद मिलता है, तो संबंधित बीएलओ वहां कम से कम तीन बार जाएगा। घर-घर जाकर सत्यापन अभियान 29 जुलाई तक चलेगा और पांच अगस्त को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद पांच अगस्त से चार सितंबर तक मतदाता और राजनीतिक दल दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी सूची

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे तथा पांच अगस्त से तीन अक्टूबर के बीच दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Germany vs Paraguay LIVE Score: FIFA World Cup 2026 GER vs PAR Match LIVE Updates: Disallowed Goal Stirs Controversy | Germany 1-1 Paraguay – Delhi News Daily
Next Article Global Market Today: Asian stocks climb on tech rally, Yen hits 40-year low – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Louisiana neighbours fought over a 70-foot strip of land; after signs, bright lights and even a dead cow appeared near the boundary, an appeals court upheld $15,000 in damages and an injunction – Delhi News Daily
  • Dow Jones| Nasdaq | US Stock Market Today | Live: US stock futures climb as AI shares rally and crude prices ease – The Economic Times – Delhi News Daily
  • ‘Praying It’s The Last Time’: Inside Presley Gerber’s Desperate Fight To Beat Addiction – Delhi News Daily
  • Washington Sundar: India eye Asian Games gold after Japan preparations – Delhi News Daily
  • ‘Playing With Students’ Future’: BJP Attacks Rahul Gandhi Over Data Leak On ‘Chhatron Ki Goonj’ Website – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Sanjay Singh AAP
Entertainment

अगर सुंदरकांड के पाठ से इतने बिलबिला गए, तो लंकाकांड से क्या होगा? BJP को AAP सांसद संजय सिंह ने दी चेतावनी – Delhi News Daily

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। सुंदरकांड को लेकर बीजेपी नेताओं…

5 Min Read
Entertainment

Vishnu Vishal breaks SILENCE on Vijay fans’ criticism, ‘Gatta Kusthi 2’ star clarifies why he called Rajinikanth ‘Thalaivar’ – Delhi News Daily

Actor Vishnu Vishal responded to the criticism surrounding his recent comments made during the promotions of 'Gatta Kusthi 2.' The…

3 Min Read
Delhi Rain
Entertainment

दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, अगस्त के पहले हफ्ते में 127 मिमी से ज्यादा बरसा पानी – Delhi News Daily

Edited by: दीपांशु|नवभारतटाइम्स.कॉम•8 Aug 2026, 8:45 pm ISTदिल्ली में मूसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे…

5 Min Read
Entertainment

CBI files FIR in Sushant Singh Rajput’s manager Disha Salian’s death case, names Sooraj Pancholi, Dino Morea, Aaditya Thackeray, Rhea Chakraborty: ‘The truth cannot be defeated’ – Delhi News Daily

The Central Bureau of Investigation (CBI) has registered an FIR into the death of Disha Salian, who was the former…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?