Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 31, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi News
SHARE


Contents
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी देने वाला ‘लोड सेंसर’ सिस्टम शुरू कर दिया गया है।मामले में क्या बोला DMRCप्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने से पहले चलेगा पतासेंसर से पता चलेगा कोच में कितनी भीड़पीक आवर्स में यात्रियों को होगा फायदा

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी देने वाला ‘लोड सेंसर’ सिस्टम शुरू कर दिया गया है।

Delhi News
नई दिल्ली: पिंक लाइन मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन के प्लैटफॉर्म पर आने से पहले ही पता चल जाएगा कि किस कोच में कितनी भीड़ है। इससे यात्री यह तय कर सकेंगे कि उनके लिए किस कोच में यात्रा करना सहूलियत भरा रहेगा। इससे अंतिम समय में भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।

मामले में क्या बोला DMRC

DMRC के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सफलतापूर्वक इस सिस्टम को लागू करने के बाद अब पिंक लाइन पर भी प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या और भीड़ का रियल टाइम स्टेटस दिखाने की सुविधा शुरू कर दी गई है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने से पहले चलेगा पता

प्लेटफॉर्म पर लगे पैसेंजर इन्फर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम की स्क्रीन पर ट्रेन के आने से कुछ समय पहले ही सभी कोच में भीड़ का स्तर दिखाई देगा कि कौन सा कितने प्रतिशत भरा हुआ है। यात्री अपनी सुविधा अनुसार कम भीड़ वाले कोच में चढ़ सकेंगे।

सेंसर से पता चलेगा कोच में कितनी भीड़

इस सिस्टम को शुरू करने के लिए मेट्रो के प्रत्येक कोच में लोड सेंसर लगाए गए है, जो कोच के मौजूदा वजन को मापते हैं। फिर उसकी तुलना खाली कोच के वजन से करते है। इस डेटा के आधार पर हर कोच में यात्रियों की अनुमानित संख्या और भीड़ का प्रतिशत निकाला जाता है। स्क्रीन पर कोच को C1, C2, C3, C4, C5 और C6 के नाम से दिखाया जाता है। हालांकि, पिंक लाइन के सर्कुलर कॉरिडोर होने के कारण इस पर यह सुविधा शुरू करने के लिए डेटा को आपस में जोड़ना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सटीक आकलन के साथ अब इस लाइन पर भी यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

पीक आवर्स में यात्रियों को होगा फायदा

इसके शुरू होने से सुबह-शाम के पीक आवर्स में यात्री प्लैटफॉर्म पर पहले से ही कम भीड़ वाले कोच के सामने खड़े हो सकेंगे। ट्रेन आने के बाद जगह तलाशने के लिए पूरे प्लैटफॉर्म पर चलने या ट्रेन में चढ़ने के बाद कोच बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sairaj Bahutule on Varun Chakravarthy, Kuldeep Yadav & India’s defeat | IND vs NZ – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily
  • Sairaj Bahutule on Varun Chakravarthy, Kuldeep Yadav & India’s defeat | IND vs NZ – Delhi News Daily
  • Troubles Mounting For Omar Abdullah? NC Legislators Hold Secret Meeting, Set 4 Major Demands – Delhi News Daily
  • Indian gold buyers get ‘breathing room’ from Fed before Diwali, but conditions apply – Delhi News Daily
  • In 1905, a copper discovery created Greenwater, California, a town of 2,000 people; by 1909, the mining boom had collapsed without producing a profit – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Suniel Shetty reacts to firing at Tiger Shroff’s car: ‘If something like this can happen to him, it could happen to anyone’ – Delhi News Daily

Suniel Shetty reacts to firing at Tiger Shroff’s car: 'If something like this can happen to him, it could happen…

2 Min Read
Entertainment

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: Rajinikanth Film Crosses ₹580 Cr Worldwide, Sees 40% Drop In India Net – Delhi News Daily

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: Rajinikanth's Jailer 2 recorded a worldwide gross of ₹582.45 crore by the end…

4 Min Read
Delhi proposes new e rickshaw rules
Entertainment

दिल्ली की प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा की नो एंट्री, 4 से ज्यादा सवारी बैठाने पर रोक – Delhi News Daily

दिल्ली में प्रस्तावित ई-रिक्शा स्कीम के तहत चालकों को यात्रियों की सुरक्षा, व्यवहार और वाहन के रखरखाव से जुड़े नियमों…

17 Min Read
ravan dahan
Entertainment

दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily

दिल्ली-NCR में दशहरे पर कई जगह भव्य रावण दहन होगा। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल…

21 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?