Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ‘मैं सस्पेंशन से कतई आहत नहीं, मेरा मनोबल नहीं टूटा’, ACP मनस्वी ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ‘मैं सस्पेंशन से कतई आहत नहीं, मेरा मनोबल नहीं टूटा’, ACP मनस्वी ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील – Delhi News Daily
Entertainment

‘मैं सस्पेंशन से कतई आहत नहीं, मेरा मनोबल नहीं टूटा’, ACP मनस्वी ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 4, 2026 3:12 am
delhinewsdaily
Share
ACP Manasvi Vashisht
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ ने सस्पेंड होने के बाद वीडियो जारी कर कहा कि उनका मनोबल नहीं टूटा है और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा है। उन्होंने अपने समर्थन में खड़े पुलिसकर्मियों का आभार जताया और उनसे हिम्मत बनाए रखने की अपील की। मनस्वी UPSC में 344वीं रैंक हासिल कर DANIPS के लिए चुने गए थे।पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपीलUPSC में 344वीं रैंक, SSB में भी दे चुके हैं सेवाउपराष्ट्रपति के रह चुके हैं PSOसुलग रही है विरोध की चिंगारी !

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ ने सस्पेंड होने के बाद वीडियो जारी कर कहा कि उनका मनोबल नहीं टूटा है और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा है। उन्होंने अपने समर्थन में खड़े पुलिसकर्मियों का आभार जताया और उनसे हिम्मत बनाए रखने की अपील की। मनस्वी UPSC में 344वीं रैंक हासिल कर DANIPS के लिए चुने गए थे।

ACP Manasvi Vashisht
ACP ने की पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील
नई दिल्ली: सोमवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे 500-600 पुलिसकर्मियों का नेतृत्व करने वाले ACP मनस्वी ने सस्पेंड होने के बाद वीडियो जारी कर कहा कि वह सस्पेंशन से आहत नहीं हैं और उनका मनोबल भी नहीं टूटा है। उन्हें सिस्टम पर पूरा भरोसा है कि निष्पक्ष जांच होगी और सही फैसला आएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार देर रात उनके सस्पेंशन की खबर आई थी। इससे पहले जॉइंट सीपी नुपूर प्रसाद के साथ हुई बातचीत में मनस्वी ने कहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, लेकिन अन्य पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वीडियो में उन्होंने अपने समर्थन में खड़े पुलिसकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, उन्हें उम्मीद है कि उनकी बातों पर अमल होगा और बेहतर समाधान निकलेगा।

पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील

‘SupportACPVashishta’ नाम के सोशल मीडिया ग्रुप में वीडियो साझा किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सस्पेंशन से नाराज कुछ पुलिसकर्मी दोबारा मुख्यालय पहुंचने और इस्तीफा देने की बात कर रहे थे। उनका मनोबल बनाए रखने के लिए ACP ने यह वीडियो जारी किया।

UPSC में 344वीं रैंक, SSB में भी दे चुके हैं सेवा

जयपुर में जन्मे मनस्वी IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। उन्होंने UPSC CSE-2018 में 344वीं रैंक हासिल की। DANIPS के लिए चुने गए। SSB में भी सेवाएं दे चुके हैं। 2024 में दिल्ली वापसी आए।

उपराष्ट्रपति के रह चुके हैं PSO

मनस्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा (PSO) में भी रहे। दिसंबर 2025 में गांधी नगर सब-डिविजन का ACP बनाया गया। तीन महीने तक सिक्योरिटी यूनिट में रहे, जहां से मार्च में गांधी नगर वापस आए। वह 23 अक्टूबर को शाहदरा सब डिविजन का काम भी देख रहे थे, तब वकील-दुकानदार विवाद हुआ। शाहदरा थाने में वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कराया। विवाद बढ़ने पर उनका और SHO के ट्रांसफर के बाद सोमवार को प्रदर्शन हुआ।

सुलग रही है विरोध की चिंगारी !

पुलिस सूत्रों का कहना है कि भले ही ACP मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया हो, पर महकमे में विरोध की चिंगारी सुलग रही है। अगर हेडक्वार्टर की तरफ से ठोस फैसले नहीं लिए जाते हैं तो यह चिंगारी कभी भी भड़क सकती है।

शंकर सिंह

लेखक के बारे मेंशंकर सिंहशंकर सिंह, नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता में 25 से भी ज्यादा वर्ष हो चुके हैं। छह साल से क्राइम कवर कर रहे हैं। NBT में 17 साल से हैं। इससे पहले पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, अमर उजाला और जनसत्ता जैसे अखबारों में काम किया है। वह लंबे समय तक स्पोर्ट्स कवर करते रहे हैं। क्रिकेट और हॉकी वर्ल्ड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स के अलावा आईपीएल और कॉमनवेल्थ गेम्स की कवरेज की। खेलों में ग्रासरूट से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चलने वाले करप्शन को उजागर किया। दिल्ली के लोकल इश्यू, स्थानीय राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर मजबूत पकड़ होने से इन पर भी खूब लिखा है। अब क्राइम रिपोर्टिंग करते हुए दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में फैलते संगठित अपराध करने वाले गिरोहों, इनका पुलिस के साथ गठजोड़, देश की जेलों और विदेश से ऑपरेट होने वाले क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के भ्रष्टाचार और साइबर क्राइम से जुड़े मामलों पर भी प्रहार किया है। खोजी पत्रकारिता के तहत ‘सच’ को सामने लाने के लिए एक्सक्लूसिव खबरें करने में माहिर हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के 2020 के दंगों की तब ग्राउंड रिपोर्टिंग की, जब हिंसा अपने चरम पर थी। पुलिस के सहयोग से कई फंसे हुए परिवारों को दंगा प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों में भेजने में मदद भी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज से बीएससी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Virat Kohli & Rohit Sharma In great spirits ahead of New Zealand ODI – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘मैं सस्पेंशन से कतई आहत नहीं, मेरा मनोबल नहीं टूटा’, ACP मनस्वी ने वीडियो जारी कर पुलिसकर्मियों से की मनोबल बनाए रखने की अपील – Delhi News Daily
  • Virat Kohli & Rohit Sharma In great spirits ahead of New Zealand ODI – Delhi News Daily
  • Rahul Gandhi’s ‘Debate Dare’ To PM Modi Gets Nirmala Sitharaman’s ‘Parliament-Sized’ Reply – Delhi News Daily
  • Indians refuse to cash in on gold in their lockers hoping for a better price – Delhi News Daily
  • Who protects those counting America’s votes? US election workers face threats amid midterms – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Shah Rukh Khan’s ‘King’ poster draws comparisons with ‘Dhurandhar 2’ on social media: ‘Every masterpiece has its cheap copy’ – Delhi News Daily

Shah Rukh Khan's 'King' poster draws comparisons with 'Dhurandhar 2' on social media: 'Every masterpiece has its cheap copy' The…

3 Min Read
ravan dahan
Entertainment

दिल्ली-NCR में आज कहां जलेगा रावण? कहीं 110 फुट का दशानन तो कहीं 30 फुट का कॉकरोच, देखें पूरी लिस्ट – Delhi News Daily

दिल्ली-NCR में दशहरे पर कई जगह भव्य रावण दहन होगा। दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल…

21 Min Read
Delhi News
Entertainment

दिल्ली मेट्रो का नया टेक-अपग्रेड, मजेंटा के बाद अब पिंक लाइन के हर कोच में दिखेगी किस डिब्बे में है कितनी भीड़ – Delhi News Daily

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के बाद अब पिंक लाइन पर भी कोच में भीड़ की रियल टाइम जानकारी देने…

15 Min Read
Entertainment

Baththa Box Office Collection Day 13: Vijay Sethupathi’s Film Nears ₹26 Crore India Net – Delhi News Daily

Baththa Box Office Collection Day 13: Vijay Sethupathi's Baththa continued its theatrical run with a marginal increase in collections on…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?