Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: रक्षा मंत्रालय में ASO पद पर तैनाती, 3 महीने की प्रेग्नेंट, नाजिया की अचानक मौत के मामले में पति-ससुरालवालों के खिलाफ FIR – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > रक्षा मंत्रालय में ASO पद पर तैनाती, 3 महीने की प्रेग्नेंट, नाजिया की अचानक मौत के मामले में पति-ससुरालवालों के खिलाफ FIR – Delhi News Daily
Entertainment

रक्षा मंत्रालय में ASO पद पर तैनाती, 3 महीने की प्रेग्नेंट, नाजिया की अचानक मौत के मामले में पति-ससुरालवालों के खिलाफ FIR – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 23, 2026 12:12 pm
delhinewsdaily
Share
Defence Ministry Officer death
SHARE


Contents
Defense Ministry Officer Death: दिल्ली में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब रक्षा मंत्रालय में तैनात एक प्रेग्नेंट महिला अधिकारी की पंखे से लटकती लाश मिली है। इस मामले में महिला के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानें पूरा मामला।पुलिस मामले की जांच में जुटीपूरे मामले पर पुलिस ने क्या बतायामहिला के परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोपमृत महिला के पति-ससुरालवालों पर आरोप

Defense Ministry Officer Death: दिल्ली में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया जब रक्षा मंत्रालय में तैनात एक प्रेग्नेंट महिला अधिकारी की पंखे से लटकती लाश मिली है। इस मामले में महिला के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानें पूरा मामला।

Defence Ministry Officer death
दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की मौत
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद पर तैनात नाजिया खानम अपने घर पर मृत मिली थीं। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव अपने घर पर पंखे से लटका मिला था। नाजिया 3 महीने की गर्भवती थीं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तफ्तीश में जुट गई। इस बीच पुलिस ने नाजिया के पति और ससुराल वालों के खिलाफ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृत महिला के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। नाजिया के परिवार ने आरोप लगाया, दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। नाजिया के आरोपी पति की तलाश की जा रही है, वो अभी फरार है। तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में स्थित अपने घर पर रक्षा मंत्रालय में काम करने वाली नाजिया खानम का शव मिला था। उनकी इसी साल 11 अप्रैल को मोहम्मद आजम अली खान से शादी हुई थी। आजम अली खान गुरुग्राम में सप्लाई चेन मैनेजर के तौर पर काम करते हैं।

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4:21 बजे सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन को आत्महत्या के बारे में एक PCR कॉल मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। संबंधित SDM को सूचना दी गई और इसके बाद शव को जरूरी कार्रवाई के लिए DDU अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन, पति-पत्नी चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और घर लौटने पर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद, उन्होंने अपने पति को एक कमरे में और खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया और अपनी जान दे दी।

महिला के परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

उसी दिन, खानम के परिवार वाले एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और लिखित बयान दिए। पुलिस ने बताया कि उस समय उन्होंने अपने पति या ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य पर कोई शक या आरोप नहीं लगाया था। हालांकि, अगले दिन खानम के माता-पिता फिर से SDM के सामने पेश हुए और एक नया बयान/शिकायत दी, जिसमें उन्होंने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाए।

मृत महिला के पति-ससुरालवालों पर आरोप

सीनियर पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि SDM को दी गई शिकायत में परिवार ने आरोप लगाया है कि पति उनके साथ मारपीट करता था और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों की ओर से बाद में दी गई शिकायत और उसमें बताई गई बातों के आधार पर, पुलिस ने सेक्टर 23 पुलिस स्टेशन में BNS की धारा 85 (महिला के साथ क्रूरता करने वाला पति या पति का रिश्तेदार) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया।

परिवार ने यह भी मांग की है कि FIR में धारा 80 (दहेज हत्या) भी जोड़ी जाए। नाजिया खानम की मौत की असल वजहों और उनके माता-पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रुचिर शुक्ला

लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।

विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।

पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article East Bengal vs Mohun Bagan LIVE Streaming, Durand Cup 2026 Final LIVE Telecast: When And Where To Watch – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Hexaware eyes $3 billion revenue by 2029, looks to capture SaaS market – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • The vetting gap: How an Omani flagged for extremism ended up piloting a Tel Aviv-bound flydubai jet – Delhi News Daily
  • Hard state under Gandhian cover – Delhi News Daily
  • ‘Rajpal Yadav wasn’t asked to leave’: Social media creator Nazma Shaikh explains viral clips from Mushtaq Khan’s burial – Delhi News Daily
  • India vs Brazil: Messi fiasco effects linger; tickets unsold – Delhi News Daily
  • UP Congress Gets New Chief! Aradhana Mishra Takes Charge, Imran Masood Gets Key Post | News18 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

MCD
Entertainment

दिल्ली में जनगणना का बिगुल: MCD के 250 वार्ड में आज से डोर-टू-डोर सर्वे, 50 हजार कर्मचारी मैदान में! – Delhi News Daily

दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वॉर्डों में 1 मई से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है,…

5 Min Read
delhi noise
Entertainment

अब शोर किया तो खैर नहीं! दिल्ली में तुरंत होगा ऐक्शन, DPCC ने जारी की नई SOP – Delhi News Daily

दिल्ली में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए DPCC ने नया SOP लागू किया है। अब शिकायतों की…

5 Min Read
Entertainment

बांग्लादेश, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और लाइबेरिया… दिल्ली अग्निकांड में मरने वाले 12 नागरिक विदेशी, 9 भारतीयों में से 8 एक ही परिवार के – Delhi News Daily

दिल्ली अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले 21 नागरिकों में से…

5 Min Read
Entertainment

King Charles ‘Under Scrutiny’ Over Claims of Funding Ex-Prince Andrew’s Daughters – Delhi News Daily

King Charles 'Under Scrutiny' Over Claims of Funding Ex-Prince Andrew’s Daughters Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?