Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: संविधान दिवस पर दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने वाल्मीकि सदन के पास रोका जंतर-मंतर मार्च – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > संविधान दिवस पर दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने वाल्मीकि सदन के पास रोका जंतर-मंतर मार्च – Delhi News Daily
Entertainment

संविधान दिवस पर दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने वाल्मीकि सदन के पास रोका जंतर-मंतर मार्च – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: November 26, 2026 7:12 pm
delhinewsdaily
Share
Jantar Mantar Protest Against CEC SIR
SHARE


Contents
संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और किसानों ने एसआईआर को रद्द करने, सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया।हाइलाइट्सप्रदर्शनकारियों की जंतर मंतर तक मार्च करने की थी योजनाप्रदर्शन में क्या बोले योगेंद्र यादवस्वतंत्रता की गारंटी देता है संविधानमतदाता सूची से हटाया गया हर नाम आवाज दबाने के समानसंविधान दिवस पर देशभर में हुए 120 से ज्यादा प्रदर्शन

संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और किसानों ने एसआईआर को रद्द करने, सीईसी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया।

हाइलाइट्स

  • वाल्मीकि सदन से जंतर-मंतर तक मार्च पर पुलिस का पहरा
  • देशभर में 120 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन
  • वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Jantar Mantar Protest Against CEC SIR
नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और किसानों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों की जंतर मंतर तक मार्च करने की थी योजना

प्रदर्शनकारियों ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि सदन से जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने रास्ते में अवरोधक लगाकर कर उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे।

प्रदर्शन में क्या बोले योगेंद्र यादव

प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर को फिर से निर्धारित धरना स्थल के रूप में बहाल करने की मांग भी की। राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विरोध प्रदर्शन के अधिकार पर लगाई जा रही पाबंदियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़कों को बंद कर दिया गया है और सोशल मीडिया पोस्ट हटाई जा रही हैं।

स्वतंत्रता की गारंटी देता है संविधान

राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि संविधान हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, बशर्ते हम कोई असंवैधानिक काम न करें, जैसे हिंसा में शामिल होना या नफरत फैलाना।उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी कहां है? आप देख सकते हैं कि चारों तरफ से सड़कें बंद कर दी गई हैं। सड़क को जेल में तब्दील कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी यही हो रहा है। हमारी पोस्ट हटाई जा रही हैं। एसआईआर के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जितनी देर से होगा, यह संदेश उतनी ही मजबूती से लोगों तक पहुंचेगा।

मतदाता सूची से हटाया गया हर नाम आवाज दबाने के समान

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा ने कहा कि मतदाता सूची से हटाया गया हर नाम एक मतदाता की आवाज दबाने के समान है। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार के बिना संविधान दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है। नेहा ने आरोप लगाया कि एक तरफ मध्य दिल्ली में संविधान दिवस मनाया जा रहा है और भारत के संविधान का जश्न मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ, इसी सरकार के लोग संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

संविधान दिवस पर देशभर में हुए 120 से ज्यादा प्रदर्शन

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संविधान दिवस पर देशभर में 120 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों के जरिए एसआईआर को रद्द करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित 2023 के कानून को वापस लेने और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल के रूप में जंतर-मंतर को फिर से बहाल करने की मांग की गई।

दीपांशु

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में ‘नवभारत टाइम्स ऑनलाइन’ में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में ‘NDTV इंडिया’ से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।… और पढ़ें





Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article India’s chances of qualifying for the WTC final are all but over – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon SAP Weighs Cutting at Least 10,000 Positions in AI Restructuring – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • SAP Weighs Cutting at Least 10,000 Positions in AI Restructuring – Delhi News Daily
  • संविधान दिवस पर दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने वाल्मीकि सदन के पास रोका जंतर-मंतर मार्च – Delhi News Daily
  • India’s chances of qualifying for the WTC final are all but over – Delhi News Daily
  • ‘Wish Akhilesh Had Spent 6 Months In Jail’: Azam Khan Recalls Prison Ordeal, SP Chief Reacts – Delhi News Daily
  • ECCO India targets 50 stores by 2028, 65 pc CAGR through 2030 – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Bigg Boss 20: How Salman REACTED To Gullu-Nakul’s Fight? He Applauds Kushal Tanwar For… – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 episode 42 highlights: Kushal Tanwar aka Gullu, continues to earn appreciation for his conduct inside the Bigg…

2 Min Read
Entertainment

UK Cabinet Fury: Ed Miliband and Alex Norris Slam Russell Brand’s ‘Disgusting’ Jailhouse Statement – Delhi News Daily

UK Cabinet Fury: Ed Miliband and Alex Norris Slam Russell Brand's 'Disgusting' Jailhouse Statement Source link

0 Min Read
Delhi News
Entertainment

घर की दिवाली छोड़, शहर की खुशियां बचाने निकले, आज की रात ये रहेंगे तैनात – Delhi News Daily

दिवाली के त्योहार पर जब पूरा शहर खुशियां मनाता है, तब सुरक्षाकर्मी, दमकलकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और डिलीवरी पार्टनर्स अपने परिवारों से…

15 Min Read
Entertainment

Diljit Dosanjh Delhi Concert: No Parking To Closing Deadline; Here’s Everything To Know About Big Event – Delhi News Daily

Diljit Dosanjh Delhi Concert Timings: Delhi's festive calendar is getting a major music boost as Diljit Dosanjh prepares to open…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?