दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। अब राजधानी में पटाखे पूरी तरह से बैन हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लिखा कि अनुमति की समय-सीमा खत्म हो गई है। अब पटाखे जलाने पर रोक है। पटाखे जलाने की अनुमति केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय के दौरान ही दी गई थी।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने पोस्ट में आगे लिखा कि अब जो कोई भी पटाखे जलाएगा या तय नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का पालन करना एक जिम्मेदार नागरिक की पहचान है। साफ हवा – एक सुरक्षित कल।
सुप्रीम कोर्ट ने चंद घंटों की दी थी परमिशन
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में इस साल केवल 7 और 8 नवंबर को ही तय घंटों के दौरान CSIR-NEERI से प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई थी, जिसके लिए रात 8 से 10 बजे का समय तय किया गया था। साथ ही, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में आतिशबाजी पर पूरी तरह रोक थी। अब यह समय-सीमा खत्म होने के कारण 9 नवंबर से प्रतिबंध सख्ती से लागू है।
