Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 मई तक लू पर ब्रेक, 3 से 5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक, पढ़िए वेदर अपडेट – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 मई तक लू पर ब्रेक, 3 से 5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक, पढ़िए वेदर अपडेट – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 मई तक लू पर ब्रेक, 3 से 5 मई के बीच आंधी-बारिश का डबल अटैक, पढ़िए वेदर अपडेट – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 2, 2026 4:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Weather Today
SHARE


Contents
दिल्ली में 15 मई तक लू से राहत रहेगी, तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार कम हैं। 3 से 5 मई के बीच आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर चलने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।आज कैसा रहेगा मौसम?15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहींप्रदूषण अगले कुछ दिन रहेगा सामान्य

दिल्ली में 15 मई तक लू से राहत रहेगी, तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार कम हैं। 3 से 5 मई के बीच आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर चलने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।

Delhi Weather Today
दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे, मौसम सुहाना रहेगा
नई दिल्ली: मई के पहले 15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले 7 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं जाएगा। 3 से 5 मई के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं। इससे मौसम भी आरामदायक बना रहेगा। वहीं, 1 मई को बदल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ा। धूप और नमी की वजह से शाम साढे. पांच बजे फील अलाइक टेंपरेचर 39.1 डिग्री रहा। फील अलाइक वह तापमान होता है जो व्यक्ति को महसूस होता है। यह असली तापमान से अधिक हो सकता है।

मैसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली (सफदरजंग) का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। यह सामन्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। राजघाट का अधिकतम तापमान महज 32.9 डिग्री, मयूर विहार का 31.5 डिग्री और नोएडा का 33.8 डिग्री रहा। वहीं पालम का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री, लोदी रोड का 21.S डिग्री, रिज का 20.4 डिग्री, आया नगर का 21.4 डिग्री, मंगेशपुर का 21.3 डिग्री रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमन 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। 3 और 4 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक बादल छाए रहेंगे। यह दोपहर तक घने हो जाएंगे। हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। शाम व रात के समय बारिश होगी। दोनों दिन अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 5 मई को बादल छाए रहेंगे। बारिश जारी रहेगी।

15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहीं

स्काईमेट के अनुसार मई के पहले 15 दिनों में लू की वापसी के आसार नहीं हैं। उत्तर राजस्थान के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ हिलती रहेगी। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रें में मौसम गतिविधियां होती रहेंगी। 2 मई की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। इन प्री मॉनसून गतिविधियों को और बढ़ाएगा। शनिवार से ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकना शुरू करेगी। इससे हल्की आंधी बारिश की शुरुआत हो सकती है। धीरे-धीरे इसकी तीव्रता बढ़ेगी। 2 से 7 मई के बीच बारिश, आंधी, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिलेंगी।

प्रदूषण अगले कुछ दिन रहेगा सामान्य

प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को सामान्य रहा। यह अगले कुछ दिन सामान्य स्तर पर ही रहेगा। केद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 120 रहा। मुख्य प्रदूषक ओजोन और कार्बन मोनोऑक्साइड रहेगा। फरीदाबाद का एक्यूआई 110, गाजियाबाद का 130, ग्रेटर नोएडा का 124, गुरुग्राम का 118 और नोएडा का 104 रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, 2 से 4 मई तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article KL Rahul Picks Up Orange Cap, Sends Fiery “Strike Rate” Message To Ajit Agarkar After Years Of T20 Snub – Delhi News Daily
Next Article RBI steps up play in us treasuries, other securities – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Harry Kane double sends England past Congo into World Cup last 16 – Delhi News Daily
  • ‘TMC Is Attacking TMC’: BJP Bengal Chief Rejects Mahua Moitra’s Egg Attack Claims – Delhi News Daily
  • Amazon Prime Day 2026: Best TWS Earphone Deals – Delhi News Daily
  • Limelight Lab Grown Diamonds raises Rs 275 crore to expand manufacturing and retail network – Delhi News Daily
  • US-Iran ceasefire tailored for US mid-terms, not lasting peace: Report – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi police
Entertainment

ईद-उल-अजहा पर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर – Delhi News Daily

ईद-उल-अजहा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों…

2 Min Read
Rohini Court
Entertainment

दिल्लीः रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच बवाल, वीडियो वॉयरल; वकीलों ने जताया विरोध – Delhi News Daily

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में जज और वकीलों के बीच झगड़ा का मामला सामने आया है। सुनवाई के दौरान जज…

4 Min Read
Entertainment

How Val Kilmer’s quiet sacrifice helped Robert Downey Jr. through addiction and the comeback that changed Hollywood | – The Times of India – Delhi News Daily

In Hollywood, you hear a lot about comebacks, usually with some glossy spin for awards season. The real turning points,…

6 Min Read
Ashoka Road Hit and Run Case
Entertainment

दिल्ली में IPL देखकर लौट रहे भाइयों को कुचलने वाला बिहार से अरेस्ट, लगातार बदल रहा था ठिकाने – Delhi News Daily

दिल्ली में अशोका रोड हादसे में दो भाइयों की मौत के मामले में फरार ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने बिहार…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?