Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: जफर महल से रोशनआरा बाग तक, दिल्ली के खंडहरों में दफ्न मुगलिया दौर की आखिरी निशानियां – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > जफर महल से रोशनआरा बाग तक, दिल्ली के खंडहरों में दफ्न मुगलिया दौर की आखिरी निशानियां – Delhi News Daily
Entertainment

जफर महल से रोशनआरा बाग तक, दिल्ली के खंडहरों में दफ्न मुगलिया दौर की आखिरी निशानियां – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 7, 2026 4:17 am
delhinewsdaily
Share
zafar mahal
SHARE


विवेक शुक्ला: सूरज देवता आग उगल रहे हैं, पर इससे बेपरवाह छोटे-छोटे बच्चे दरगाह कुतबुद्दीन बख्तियार काकी के आगे क्रिकेट खेलने में मस्त हैं। जिधर क्रिकेट खेली जा रही है, उसके ठीक पास है ज़फर महल। इसे मुगल दौर की दिल्ली में आखिरी प्रमुख इमारत माना जाता है। आज यह खंडहर है, जंगली घास से घिरा हुआ। लेकिन मुगलिया दौर के अंतिम दिनों की कहानी अभी भी बयां करता है।

अनाम धरोहरें: अकबर शाह द्वितीय ने 19वीं शताब्दी के आरंभ में इसे बनवाया था। बाद में बहादुर शाह जफर ने 1847-48 के आसपास इसका विस्तार किया। बहादुर शाह जफर यहीं दफन होना चाहते थे, लेकिन 1857 के बाद अंग्रेज सरकार उन्हें रंगून ले गई। भारत में मुगल साम्राज्य की नींव 1526 में बाबर ने रखी। इसके बाद 1857 तक मुग़लों ने दिल्ली में लाल किला , जामा मस्जिद , हुमायूं का मकबरा जैसी भव्य इमारतें बनवाईं। इनके अलावा कई छोटे-बड़े बाग, स्मारक और मस्जिदें भी बनीं।

आधी दुनिया का बाग: दरियागंज में स्थित पर्दा बाग मुगल काल की अनोखी विरासत है। शाहजहां की बड़ी बेटी जहांआरा बेगम ने दिल्ली में तीन ज़नाना बाग बनवाए थे- चांदनी चौक, जामा मस्जिद के पास और दरियागंज में। ये बाग सिर्फ आधी दुनिया के लिए थे। पुरुषों का यहां प्रवेश वर्जित था। अंदर केवल माली और पांच-सात साल से कम उम्र के बच्चे ही जा सकते थे।

क्रांति का गवाह: कश्मीरी गेट के पास स्थित कुदसिया बाग को मुहम्मद शाह रंगीला की तीसरी पत्नी कुदसिया बेगम ने बनवाया था। एक समय यहां बारादरी, शाही मस्जिद, अस्तबल और फव्वारे थे। 1857 की क्रांति के दौरान इस बाग को भारी नुकसान पहुंचा। आज भी बाग आबाद है।

बाग में बीसीसीआई: शाहजहां की दूसरी बेटी रोशनआरा ने 1650 में रोशनआरा बाग बनवाया था। शक्ति नगर में स्थित इस बाग में हजारों पेड़-पौधे हैं, जिनमें कुछ जापान से आयातित भी हैं। बाग के अंदर एक खूबसूरत झील भी है। रोशनआरा बेगम यहीं दफन हैं। बाग के अंदर रोशनआरा क्लब भी है। यहीं 1927 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की स्थापना हुई थी।

जामा मस्जिद की प्रतिकृति: दरियागंज में जामा मस्जिद की एक सुंदर प्रतिकृति भी है। इसका नाम है ज़ीनत-उल-मसाजिद (जिसे घटा मस्जिद भी कहा जाता है)। इसे औरंगजेब की दूसरी बेटी ज़ीनत-उन-निसा बेगम ने 1700-1710 के आसपास बनवाया था। यहां आकर लगता है कि ज़ीनत-उन-निसा बेगम ने अपने दादा शाहजहां की जामा मस्जिद को बार-बार देखा होगा और प्रभावित होकर उसी शैली में यह मस्जिद बनवाई होगी। अगली बार दिल्ली घूमें तो इन अनाम बागों और स्मारकों को भी ज़रूर देखें।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Holders PSG Edge Bayern Munich To Reach UEFA Champions League Final – Delhi News Daily
Next Article Godrej Consumer shares tumble 6% despite Q4 show. Should you buy, sell or hold the stock? – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • OMC Puri Coastal Marathon 2026: Chief Minister, Kapil Dev Back Odisha’s Coastal Running Vision – Delhi News Daily
  • Kerala Reopens 2006 Vigilance Probe Against CEC Gyanesh Kumar, BJP Alleges Political Vendetta – Delhi News Daily
  • Xiaomi Power Bank 20000 165W Review: One Brick to Charge It All – Delhi News Daily
  • Nike lays a big long-term bet on India with new Bengaluru campus to serve athletes and drive growth – Delhi News Daily
  • In 2012, a retired FBI agent began searching for ‘lost’ apples; more than a decade later, his mission has helped rediscover 30 forgotten varieties across the Pacific Northwest – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Irumudi Box Office Collection Day 4: Ravi Teja Starrer Film Crosses ₹87 Crore Worldwide – Delhi News Daily

Irumudi Box Office Collection Day 4: Irumudi continued its theatrical run on Monday, August 24, recording an India net collection…

3 Min Read
Delhi police
Entertainment

भीड़ ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! दिल्ली छावला फायरिंग मामले में पंजाब और हरियाणा के 5 बदमाश गिरफ्तार – Delhi News Daily

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 3 शार्पशूटर्स और 2…

4 Min Read
Entertainment

Vinod Kozhikode recalls wife’s death; ‘I don’t think being witness to your wife’s death is a blessing’; says he always wished to go first – Delhi News Daily

Vinod Kozhikode recalls wife's death; 'I don't think being witness to your wife's death is a blessing Vinod Kozhikode, who…

5 Min Read
Entertainment

Never Ending Summer Episode 11 Release Timings: When Will NEW Ep Be DROPPED? Where To Watch Online In India? – Delhi News Daily

Never Ending Summer (Cdrama) Episode 11 Release Updates: The emotional rollercoaster is far from over in Never Ending Summer. The…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?