Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: भीड़ ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! दिल्ली छावला फायरिंग मामले में पंजाब और हरियाणा के 5 बदमाश गिरफ्तार – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > भीड़ ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! दिल्ली छावला फायरिंग मामले में पंजाब और हरियाणा के 5 बदमाश गिरफ्तार – Delhi News Daily
Entertainment

भीड़ ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! दिल्ली छावला फायरिंग मामले में पंजाब और हरियाणा के 5 बदमाश गिरफ्तार – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 25, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi police
SHARE


Contents
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 3 शार्पशूटर्स और 2 हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।आरोपियों की हो चुकी पहचानफायरिंग कर रंगदारी लेने का बना रहे थे प्लानकब गिरफ्तार हुआ आरोपीजांच में खुलासाकौन सप्लाई कर रहा था हथियारआरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई केस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 3 शार्पशूटर्स और 2 हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

Delhi police
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (एआई इमेज)
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में रंगदारी के लिए बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के तीन शार्पशूटर्स और दो हथियार सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियों की हो चुकी पहचान

स्पेशल सेल के अनुसार, गिरफ्तार शार्पशूटर्स की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी अभिषेक, साहिल और हर्षदीप उर्फ पोलू के रूप में हुई है, जबकि हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपियों की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी करण उर्फ अंकुश और अमन के रूप में हुई है।

फायरिंग कर रंगदारी लेने का बना रहे थे प्लान

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के निर्देश पर दिल्ली के छावला इलाके में स्थित एक क्लिनिक पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। हालांकि क्लिनिक के आसपास अधिक भीड़ होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और रेकी कर वापस लौट गए थे।

कब गिरफ्तार हुआ आरोपी

स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज की टीम ने 20 मार्च को इंस्पेक्टर अनुज नौटियाल और इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों और हथियार सप्लायर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में खुलासा

जांच में खुलासा हुआ है कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू विदेश में बैठकर रंगदारी का नेटवर्क चला रहा था। दिल्ली में हथियार, गोला-बारूद और बाइक की व्यवस्था कैथल में मौजूद उसके सहयोगियों के जरिए की गई थी। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से राजधानी में होने वाली एक बड़ी फायरिंग की साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

कौन सप्लाई कर रहा था हथियार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हर्षदीप उर्फ पोलू सीधे तौर पर नंदू गैंग के संपर्क में था और उसी ने साहिल व अभिषेक को इस वारदात के लिए तैयार किया था। वहीं करण और अमन दिल्ली में हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे। स्पेशल सेल ने बताया कि कुछ आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई केस

साहिल पर अमृतसर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जबकि हर्षदीप पर चोरी और अन्य अपराधों का केस दर्ज है। करण के खिलाफ भी हरियाणा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और रंगदारी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस मामले में आगे जांच जारी है।

एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article IPL 2026 Title Unlikely For Vaibhav Sooryavanshi. Why History Is Against Rajasthan Royals – Delhi News Daily
Next Article Britain’s navy prepares to clear mines in the Strait of Hormuz while waiting for a peace deal – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Nikon Z5IIC Full-Frame Mirrorless Camera Launched in India – Delhi News Daily
  • D2C silver jewellery brand Unniyarcha raises Rs 10 crore led by Sauce – Delhi News Daily
  • At England’s Studland Bay, replacing damaging boat anchors with eco-moorings cut scars in seagrass by 94%; researchers say the recovering meadow is also supporting a growing population of seahorses – Delhi News Daily
  • Tata Sons defends Chandra’s reappointment, sends 3 legal opinions to Trusts – Delhi News Daily
  • Aiyyaa To Daayra: Why Prithviraj Sukumaran Is Jinxed In Bollywood? – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42°C तक पहुंचने की चेतावनी, आज कैसा रहेगा मौसम? – Delhi News Daily

Delhi Weather Today: दिल्ली में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है और…

5 Min Read
Entertainment

Prince William’s Priceless Response To Young Fan Goes Viral – Delhi News Daily

Prince William's Priceless Response To Young Fan Goes Viral Source link

0 Min Read
Entertainment

Kevin Costner, 71, reportedly spending time with 39-year-old influencer McKenna Wesley amid romance rumours; Yellowstone star spotted with her after his divorce from Christine Baumgartner – Delhi News Daily

Kevin Costner has reportedly been spending time with lifestyle influencer McKenna Wesley, with the pair spotted together on multiple occasions…

4 Min Read
Entertainment

Ex-Prince Andrew’s Icy Legacy Melts; Antarctic Honour Under Threat – Delhi News Daily

Ex-Prince Andrew's Icy Legacy Melts; Antarctic Honour Under Threat Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?