Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: पलक झपकते मलबे में बदली चार मंजिला इमारत, दिल्ली के साकेत में हड़कंप; 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > पलक झपकते मलबे में बदली चार मंजिला इमारत, दिल्ली के साकेत में हड़कंप; 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू – Delhi News Daily
Entertainment

पलक झपकते मलबे में बदली चार मंजिला इमारत, दिल्ली के साकेत में हड़कंप; 11 लोगों को किया गया रेस्क्यू – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: May 31, 2026 2:12 am
delhinewsdaily
Share
delhi collapse
SHARE


Contents
दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलाजाब में शनिवार शाम एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबा पास की कैंटीन पर गिरने से कई लोग दब गए। दमकल, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर 11 लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इमारत में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था।देर रात तक जारी रहा मलबा हटाने का कामइमारत में चल रहा था मरम्मत का कार्यसीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर जताई चिंता

दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलाजाब में शनिवार शाम एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबा पास की कैंटीन पर गिरने से कई लोग दब गए। दमकल, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने राहत-बचाव अभियान चलाकर 11 लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इमारत में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था।

delhi collapse
नई दिल्ली: साकेत इलाके स्थित सैदुलाजाब में शनिवार देर शाम चार मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद खुद ही राहत व बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता और कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी था। देर रात तक दमकल और एनडीआरएफ की टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

दमकल विभाग के अनुसार ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इमारत का मलबा पास में बनी अस्थायी टीन शेड कैंटीन पर जा गिरा। जहां उस समय कुछ लोग खाना खा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7:44 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना दमकल विभाग को मिली।

देर रात तक जारी रहा मलबा हटाने का काम

अधिकारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबा हटाने का काम देर रात तक जारी रहा। पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। भीड़‌भाड़ वाला इलाका होने के कारण पुलिस को बचाव कार्य में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इमारत के बगल में कैंटीन में दबे चार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज दिया गया।

इमारत में चल रहा था मरम्मत का कार्य

लोगों का दावा था इमारत में कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। बिल्डिंग में कई ऑफिस चलते थे। रात नौ बजे तक दमकल विभाग ने छह लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया था। अभी मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने का दावा किया जा रहा है। इमारत में एक कोचिंग सेंटर व एक फर्म थी।

सीएम रेखा गुप्ता ने घटना पर जताई चिंता

घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स एंबुलेंस सेवा और सिविल डिफेंस की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Ousmane Dembele Net Worth In 2026: Ballon d’Or Winner Who Is Also The Highest Paid Player In Ligue 1 – Delhi News Daily
Next Article Jupiter Wagons Q4 Results: Cons PAT tumbles 72% to Rs 29 crore, revenue falls 25% YoY – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “I’m calling the cops”: Kai Cenat threatens to sue Reggie after serious allegations involving RaKai – Delhi News Daily
  • Amazon expands ultra-fast delivery service Amazon Now to over 120 cities – Delhi News Daily
  • दिल्ली के 5 स्टार होटल की किचन में कॉकरोच-मक्खियां, फंगस वाले फल मिले, लाइसेंस निलंबित – Delhi News Daily
  • ‘This is not cricket, this is only batting’ – Gambhir after India’s record ODI chase – Delhi News Daily
  • Punjab Congress Chief Warring Set To Quit Ahead Of Polls, Vijay Singla Frontrunner For Post – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Bigg Boss 20 Opening Voting Trends Week 3: Who Is At What Position In Voting So Far? Check UPDATE – Delhi News Daily

Bigg Boss 20 Opening Voting Trends Week 3: The third week of Bigg Boss 20 is set to begin, and…

5 Min Read
Entertainment

Emraan Hashmi’s wife Parveen pens heartfelt note after Awarapan 2’s box office success: “Akha Bollywood ek taraf aur…” – Delhi News Daily

Emraan Hashmi has finally scored a box office hit after a 14-year wait, with ‘Awarapan 2’, the sequel to 2007's…

3 Min Read
Entertainment

‘Peddi’ mints over Rs 11 crore in advance bookings; Ram Charan’s pan-Indian film set for massive opening – Delhi News Daily

Only a few hours left for the release of 'Peddi,' and excitement is growing among movie fans. The rural sports…

3 Min Read
CJP Protest
Entertainment

जंतर मंतर पर नेहा का भावुक भाषण वायरल, बोलीं-हमारी चोटें हिंसा की गवाही दे रही हैं – Delhi News Daily

जंतर मंतर पर 23 दिनों की भूख हड़ताल के बाद आइसा नेता नेहा बोरा ने अपने चर्चित भाषण में दिल्ली…

4 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?