Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: ग्रीन दिल्ली का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 1 करोड़ पौधे, रिज क्षेत्र होगा और हरा-भरा – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > ग्रीन दिल्ली का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 1 करोड़ पौधे, रिज क्षेत्र होगा और हरा-भरा – Delhi News Daily
Entertainment

ग्रीन दिल्ली का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 1 करोड़ पौधे, रिज क्षेत्र होगा और हरा-भरा – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: August 6, 2026 6:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi news
SHARE


Contents
दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड ने चार साल की योजना के तहत एक करोड़ से अधिक पौधे और झाड़ियां लगाने को मंजूरी दी है। अवैध कब्जे हटाकर पौधारोपण किया जाएगा और बड़े प्रोजेक्ट तथा पेड़ कटाई के मामलों की सख्त निगरानी होगी।कब्चे से मुक्त कराई जमीन पर तुरंत पौधरोपण होगाहरियाली के मास्टर प्लान पर रणनीति होगी तैयार100+ पेड़ कटे तो मौके का निरीक्षण करेगी कमिटीइन प्रोजेक्ट्स में कमियां

दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड ने चार साल की योजना के तहत एक करोड़ से अधिक पौधे और झाड़ियां लगाने को मंजूरी दी है। अवैध कब्जे हटाकर पौधारोपण किया जाएगा और बड़े प्रोजेक्ट तथा पेड़ कटाई के मामलों की सख्त निगरानी होगी।

Delhi news
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड की पहली उच्चस्तरीय बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें चार साल की मेगा योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत एक करोड़ से अधिक पौधे व झाड़ियां लगाए जाएंगे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का पालन करते हुए एक स्टैंडिंग कमिटी (स्थायी समिति) का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता सेंट्रल एम्पावर्ड कमिटी (सीईसी) के प्रतिनिधि (चंद्र प्रकाश गोयल) करेंगे। यह समिति रिज क्षेत्र में किसी भी गैर-वानिकी परियोजना और विकास कार्य की कड़ी समीक्षा करेगी।

कब्चे से मुक्त कराई जमीन पर तुरंत पौधरोपण होगा

साउथ रिज समेत पूरे रिज इलाके से अवैध कब्जे और अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएंगे। इसके लिए डीडीए वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता वाली एसटीएफ और जिला मैजिस्ट्रेटों (डीएम) की टास्क फोर्स के साथ मिलकर समयबद्ध अभियान चलाया जाएगा। कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर तुरंत पौधरोपण किया जाएगा ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

Delhi Ridge plantation

हरियाली के मास्टर प्लान पर रणनीति होगी तैयार

2021 में रिज फंड से 223 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और बैंक ऑफ बड़ौदा के फर्जी खाते में ट्रांसफर का मामला भी चर्चा में रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैंक से 152.75 करोड़ रुपये हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा कराने का रास्ता साफ हुआ है। कोर्ट के निर्देश पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय जैन के साथ मिलकर इसका इस्तेमाल केवल रिज के संरक्षण, अपग्रडेशन और हरियाली के मास्टर प्लान पर करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

100+ पेड़ कटे तो मौके का निरीक्षण करेगी कमिटी

एक हेक्टेयर से बड़े प्रोजेक्ट पर भी SCDRMB के सभी सदस्य करेंगे साइट विजिट, 46 प्रस्तावों की होगी जांच रिज और मॉर्फोलॉजिकल रिज को बचाने व अधिक हरा भरा बनाने के लिए अब सौ से अधिक पेड़ काटने और एक हेक्टेयर से बड़े प्रोजेक्ट के लिए अब स्टैंडिंग कमिटी ऑफ दिल्ली रिज मैनेजमेंट बोर्ड (SCDRMB) के सभी सदस्य खुद साइट का निरीक्षण करेंगे। यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद गठित SCDRMB की पहली उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है। सेंट्रल एम्पावर्ड कमिटी (CEC) के ऑफिस में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सबसे अहम फैसला ये लिया गया कि रिज क्षेत्र में अगर किसी भी प्रोजेक्ट के तहत 100 से ज्यादा पेड़ काटने की जरूरत होगी तो स्टैंडिंग कमिटी के सभी सदस्य खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

इन प्रोजेक्ट्स में कमियां

मीटिंग में मैदानगढ़ी में एडमिन ब्लॉक बनाने की अनुमति, संजय वन के पास वॉटर फीचर और कैफे बनाने के प्रस्ताव और वसंत कुंज के स्मृति वन में मछली तालाब में सीवेज मोड़ने के लिए डीजेबी की पाइपलाइन बिछाने का काम और वसंत विहार व जीके-2 में कई प्राइवेट आवासीय निर्माण में बोर्ड ने कमियां पाई है।

टीना

लेखक के बारे मेंटीना“टीना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल वह नेशनल, क्राइम, जंगल न्यूज, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

इसके अलावा, एनबीटी की सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर वह लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रही हैं।

टीना ने अपने करियर की शुरुआत ‘फेमिनिज्म इन इंडिया’ से की, जहां उन्होंने समावेशी सोच, जेंडर संवेदनशीलता और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझा। और वहीं, समावेशी दुनिया की परिकल्पना से वाकिफ हुईं।

टीना का सकारात्मक पत्रकारिता और समावेशी लेखन की ओर बेहद झुकाव है। साथ ही, वह सीखने की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।

टीना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक और डीयू से ही पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने, गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री हासिल की और डिजिटल मीडिया में कदम रखा।”… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘More People Playing Than In Stands’: Pakistan vs West Indies Test Match Receives Brutal Verdict – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Stock Market LIVE: RIL, BEL shares drive Sensex 200 points higher; Nifty around 24,650 – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • In 74 BC, Liu He ruled China for only 27 days; nearly 2,000 years later, his tomb revealed almost 2 million coins and about 120kg of gold – Delhi News Daily
  • Stock Market LIVE: RIL, BEL shares drive Sensex 200 points higher; Nifty around 24,650 – Delhi News Daily
  • ग्रीन दिल्ली का मेगा प्लान: 4 साल में लगेंगे 1 करोड़ पौधे, रिज क्षेत्र होगा और हरा-भरा – Delhi News Daily
  • ‘More People Playing Than In Stands’: Pakistan vs West Indies Test Match Receives Brutal Verdict – Delhi News Daily
  • ‘BJP Will Win Datia Seat In 2028 MP Assembly Election’: CM Mohan Yadav At News18 Diamond States Summit – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

विदेश भागने की तैयारी, रंगदारी और सट्टे का कारोबार, कौन है दिल्ली का गैंगस्टर रोहित चौधरी जो हुआ गिरफ्तार – Delhi News Daily

दिल्ली का बेहद शातिर गैंगस्टर रोहित चौधरी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। वह फर्जी दस्तावेजों को जरिए…

6 Min Read
Entertainment

Colbert’s Finale Crowd Erupts Into Laughter As ‘Late Show’ Host Turns ‘Peanuts’ Song Into CBS Roast – Delhi News Daily

King Charles 'Saddened' After Fatal Incident At Royal ShowA tragic accident has stunned the British royal family after a soldier…

1 Min Read
Arvind Kejriwal
Entertainment

न्याय मिलने की उम्मीद टूटी… अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिट्ठी, कहा- उनके सामने नहीं होंगे पेश – Delhi News Daily

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा कि वो उनके…

4 Min Read
MCD
Entertainment

दिल्ली में जनगणना का बिगुल: MCD के 250 वार्ड में आज से डोर-टू-डोर सर्वे, 50 हजार कर्मचारी मैदान में! – Delhi News Daily

दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी 250 वॉर्डों में 1 मई से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है,…

5 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?