Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत; 11 लोग मलबे से निकाले गए – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत; 11 लोग मलबे से निकाले गए – Delhi News Daily
Entertainment

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत; 11 लोग मलबे से निकाले गए – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: October 7, 2026 8:12 pm
delhinewsdaily
Share
Seemapuri Building Collapse
SHARE


Contents
दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला गर्भवती थी।इमारत का अगला हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरीमलबे में लोगों की तलाश, बचाव अभियान जारीआसपास के लोगों में दहशत

दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला गर्भवती थी।

Seemapuri Building Collapse
दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मचा
नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हिस्सा गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत 3 की मौत हुई है। दो महिलाओं में से एक गर्भवती थी। अब तक 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है।

इमारत का अगला हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। मलबे को हटाने और उसके नीचे किसी व्यक्ति के फंसे होने की स्थिति में उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

मलबे में लोगों की तलाश, बचाव अभियान जारी

मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बचावकर्मी गिरे हुए हिस्से के मलबे को सावधानी से हटाकर अंदर किसी के फंसे होने की जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे।

आसपास के लोगों में दहशत

अचानक इमारत का हिस्सा गिरने से आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली में हाल के दिनों में जर्जर और खतरनाक इमारतों को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में भी एमसीडी ने एक जर्जर इमारत को अति खतरनाक घोषित कर उसे खाली कराने के निर्देश दिए थे।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे मेंअशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम करने का 12 साल का अनुभव। साल 2014 में नवभारत टाइम्स हिंदी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। पॉलिटिक्स और क्राइम बीट पर रिपोर्टिंग का काफी अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया है। साथ ही कई चुनावों में ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। पिछले 6 साल से NBT डिजिटल में न्यूज डेस्क पर काम कर रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स को पकड़ने की अच्छी समझ है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ के साथ करंट अफेयर्स और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अच्छा खासा अनुभव है। करंट टॉपिक पर विश्लेषण और ओपिनियन लिखने में खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 12 साल से कार्यरत हैं।

JIMMC नोएडा से साल 2013 में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले साल 2010 में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) से राजनीतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। लोक प्रशासन विषय पर खास पकड़ है। पत्रकारिता से पहले यूपीएससी और उत्तराखंड और यूपी पीसीएस एग्जाम की तैयारी के दौरान समाजशास्त्र, संविधान समेत कई विषयों का अध्ययन किया। संवेदनशील मुद्दों पर लिखने की खास कला है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कई मार्मिक लेख लिखे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, कई बार सफलता भी मिली है। पत्रकारिता में आगे और बेहतर सीखने और समझने का क्रम जारी है।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Iyer: ‘If it’s your day, make sure that you win the match for your team’ – Delhi News Daily
Next Article LinkedIN Icon India’s rural economy decoupling from monsoon shocks, says RBI report – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • India’s rural economy decoupling from monsoon shocks, says RBI report – Delhi News Daily
  • दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत; 11 लोग मलबे से निकाले गए – Delhi News Daily
  • Iyer: ‘If it’s your day, make sure that you win the match for your team’ – Delhi News Daily
  • ‘You’re Doing Your Job’: Rahul Gandhi Distributes Water While Supporters Deflate Cops’ Detention Bus | Watch – Delhi News Daily
  • Samsung Week 2026 Sale Brings Up to 60 Percent Off on Galaxy Phones and More – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Delhi traffic challan
Entertainment

ट्रैफिक नियमों पर सख्ती! चालान नहीं भरा तो ड्राइविंग लाइसेंस और PUC रिन्यूअल पर लगेगी रोक – Delhi News Daily

दिल्ली सरकार जल्द ही मोटर व्हीकल एक्ट में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत पेंडिंग चालान होने पर…

4 Min Read
Delhi Metro station Close news
Entertainment

Delhi News: सुरक्षा के नाम पर जनता की आफत, 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने से छोटी कमाई वाले कर्मचारियों और दुकानदारों की बढ़ी टेंशन – Delhi News Daily

जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के चलते लगातार चौथे दिन दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहने से व्यापारी और…

6 Min Read
Entertainment

Sheeraz Hasan Unveils Hollywood and Bollywood AI and SI Portfolio at AI Everything Abu Dhabi – Delhi News Daily

Sheeraz Hasan Unveils Hollywood and Bollywood AI and SI Portfolio at AI Everything Abu Dhabi Hollywood.AI, Hollywood.SI, Bollywood.AI and Bollywood.SI…

3 Min Read
Entertainment

‘This feels like a temple’: Vikas Khanna reveals Shah Rukh Khan’s heartwarming remark on ‘Bungalow’ | – The Times of India – Delhi News Daily

Vikas Khanna's ‘Imaginary Rain’ stars Shabana Azmi as a NYC chef returning to India post-loss, exploring grief and family via…

3 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?