Sign In

Delhi News Daily

  • Home
  • Fashion
  • Business
  • World News
  • Technology
  • Sports
  • Politics
  • Lifestyle
  • Entertainment
Reading: Delhi News: सुरक्षा के नाम पर जनता की आफत, 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने से छोटी कमाई वाले कर्मचारियों और दुकानदारों की बढ़ी टेंशन – Delhi News Daily
Share

Delhi News Daily

Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Delhi News Daily > Blog > Entertainment > Delhi News: सुरक्षा के नाम पर जनता की आफत, 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने से छोटी कमाई वाले कर्मचारियों और दुकानदारों की बढ़ी टेंशन – Delhi News Daily
Entertainment

Delhi News: सुरक्षा के नाम पर जनता की आफत, 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने से छोटी कमाई वाले कर्मचारियों और दुकानदारों की बढ़ी टेंशन – Delhi News Daily

delhinewsdaily
Last updated: July 25, 2026 8:12 am
delhinewsdaily
Share
Delhi Metro station Close news
SHARE


Contents
जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के चलते लगातार चौथे दिन दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहने से व्यापारी और कर्मचारी बेहाल हैं।रोजाना सुबह साढ़े 7 बजे से बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशनयात्रियों को हो रही दिक्कतपूरे दिन बहाल रहनी चाहिए मेट्रो सेवामेट्रो यात्रियों की बढ़ गई टेंशनअब स्कूटर से मार्केट आना किया शुरूविकासपुरी से सदर आने में बड़ी दिक्कतये स्टेशन बंद

जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के चलते लगातार चौथे दिन दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद रहने से व्यापारी और कर्मचारी बेहाल हैं।

Delhi Metro station Close news
आज भी सुबह 7:30 बजे से 18 स्टेशन बंद
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। प्रोस्टेट में भारी संख्या में छात्र और नौजवान पहुंच रहे हैं। ऐसे माहौल में सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर आज लगातार चौथे दिन दर्जनभर से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर रखे हैं। मेट्रो सर्विस बाधित होने का असर दिल्ली के रिटेल और होलसेल बाजारों पर दिखाई दे रहा है। ग्राहकों ने तो बाजारों में जाना लगभग बंद कर दिया है।

रोजाना सुबह साढ़े 7 बजे से बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन

वहीं व्यापारी-कर्मचारी भी शॉप और गोदाम नहीं पहुंच पा रहे हैं। कनॉट प्लेस और सदर बाजार आने-जाने वालों को बड़ी तकलीफ हो रही है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, रोजाना सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद है। आज भी दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद है। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों को हो रही दिक्कत

साथ ही नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक जाने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का परिचालन भी प्रभावित है। यहां भी सिर्फ धौलाकुआं से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक ही सर्विस जारी है। नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम पर यात्रियों को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सुविधा नहीं मिलेगी। मेट्रो परिचालन नियंत्रित होने से सवारिया असुविधाएं झेल रही हैं।

पूरे दिन बहाल रहनी चाहिए मेट्रो सेवा

NEET परीक्षा लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं। रोजाना हजारों की संख्या में समर्थक दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे माहौल में मेट्रो सेवा बंद करना ठीक नहीं लगता। सवारियों को बड़ी परेशानी होती है। मैं वर्षों से सदर बाजार में काम कर रहा हूं। सुबह तो पालम से भारतीय रेल से आता हूं। रात में मेट्रो सेवा लेता हूं। आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद होने से झंडेवालान के बाद करोल बाग मेट्रो स्टेशन तक महंगा भाड़ा देकर ऑटो से जाना पड़ रहा है। एक बार को व्यापारी खर्चा वहन कर सकते हैं, लेकिन छोटे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। मेट्रो सेवा पूरे दिन बहाल रहनी चाहिए।
बालकृष्ण अमरसरिया, सदर बाजार

मेट्रो यात्रियों की बढ़ गई टेंशन

दिल्ली मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन है। काफी यात्रियों की बड़ी सहूलियत है। खास तौर पर सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम, पलूशन और ईंधन खर्च से मेट्रो हर आदमी को बचाती है। अब जिन्हें 18 मेट्रो स्टेशनों के जरिए काम धंधे पर जाना है, तो वो क्या करे? मैं खुद हरी नगर से पुरानी दिल्ली तक रोजाना मेट्रो का इस्तेमाल करता हूं। मेट्रो यात्रियों की टेंशन बढ़ी हुई है। अब नौकरी पर जाने के लिए लोगों को बाइक, स्कूटर, कार निकालनी पड़ रही है। इसमें पैसा और समय दोनों खर्च हो रहा है। रास्ते में डायवर्जन और जाम मिल जाए, तो और बुरी स्थिति झेलनी पड़ सकती है। बाजारों में काम ढीला पड़ गया है। त्योहार आ रहे हैं। सारी तैयारियां रुक गई हैं।
भारत शर्मा, हरी नगर

अब स्कूटर से मार्केट आना किया शुरू

मैं पश्चिम विहार से रोजाना सदर बाजार आता हूं। अब कब कौन-सा मेट्रो स्टेशन बंद हो जाए, ये किसी को नहीं पता। ऐसे में स्कूटर से मार्केट आना शुरू कर दिया है। सड़क पर जाम और पलूशन अलग से झेल रहा हूं। व्यापारी हूं, तो बगैर दुकान पर आए कैसे काम चलेगा? सारे खर्चे निकालने पड़ते हैं। कर्मचारियों के संग परिवार का पेट पालना है। इन दिनों बाजारों में मंदी का दौर है। बाहर से कोई भी खरीदार नहीं आ रहा है। जैसे-तैसे काम चल रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद होने से आवाजाही बाधित हो रही है। सरकार को आंदोलन कर रहे छात्रों से बात कर जल्द से जल्द समाधान निकालना होगा। उमसभरे मौसम में मेट्रो का सफर किफायती और सुविधाजनक है।
मनोज गुप्ता, पश्चिम विहार

विकासपुरी से सदर आने में बड़ी दिक्कत

सदर बाजार की माता शेरावाली मार्केट में कई वर्षों से व्यापार कर रहा हूमं। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में रहता हूं। सफर के लिए मेट्रो सबसे बढ़िया साधन है। आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन उतरता हूं। मगर, पिछले चार दिनों से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर स्टेशन पर अंदर-बाहर जाना बंद कर रखा है। इससे बड़ी दिक्कत आ रही है। यहां करोल बाग मेट्रो स्टेशन खुला है, जो सदर बाजार से काफी दूर पड़ता है। बस में भारी भीड़ होती है। ट्रैफिक जाम में फंसती है। अपनी गाड़ी सदर बाजार की तंग गलियों और भीड़ भरे हाल में नहीं ला सकते। समझ नहीं आ रहा कि ये झंझट खब खत्म होगा। मेरा कॉपी-किताबों का काम है। सब ठप पड़ गया है।
गोपाल ग्रोवर, विकासपुरी

ये स्टेशन बंद

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली

सूरज सिंह

लेखक के बारे मेंसूरज सिंहसूरज सिंह, ‘द टाइम्स ग्रुप’ के ‘सान्ध्य टाइम्स’ में प्रमुख संवाददाता हैं। ये राजनीति, बाजार, रेलवे और सामाजिक विषयों आदि को कवर करते हैं। खास दिलचस्पी दिल्ली की राजनीति में हैं।… और पढ़ें



Source link

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Argentina President Breaks Silence On Petition Calling For FIFA World Cup Ban – Delhi News Daily
Next Article Business Standard Rahul alleges ‘capture’ of education system, seeks Pradhan’s resignation – Delhi News Daily
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Tata Sons defends Chandra’s reappointment, sends 3 legal opinions to Trusts – Delhi News Daily
  • Aiyyaa To Daayra: Why Prithviraj Sukumaran Is Jinxed In Bollywood? – Delhi News Daily
  • IPL 2027 auction to be held in Goa in December – Delhi News Daily
  • Uddhav Thackeray Demands Special Session To Discuss Maharashtra Drought, Seeks Loan Waiver And Immediate Relief – Delhi News Daily
  • Spotify Integrates With Meta Muse to Control Music, Podcasts and Audiobooks – Delhi News Daily

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

Entertainment

Prince William Raises Concerns About Harry, Meghan’s Britain Visit Amid Media Fears: Reports – Delhi News Daily

Mouni Roy addresses orientation rumours as Disha Patani's birthday bash and viral wish grab buzzMouni Roy has addressed the wild…

1 Min Read
Entertainment

Rajkumar Hirani confirms ‘3 Idiots’ sequel casting ‘will be the same’, reveals story is set 20 years later: ‘It’s not about the students’ – Delhi News Daily

Rajkumar Hirani confirms '3 Idiots' sequel casting 'will be the same', reveals story is set 20 years later: 'It’s not…

6 Min Read
delhi traffic jam
Entertainment

दिल्ली के जाम फ्री ITO के लिए 16 साल बाद स्टडी, DDU रोड पर फ्लाइओवर से निकलेगा हल – Delhi News Daily

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं, जब घंटों…

5 Min Read
Entertainment

Royal Shocker: Prince Andrew’s Brutal ‘Two-Word Insult’ to Sarah Ferguson REVEALED | WATCH – Delhi News Daily

Royal Shocker: Prince Andrew’s Brutal ‘Two-Word Insult’ to Sarah Ferguson REVEALED | WATCH Source link

0 Min Read

Delhi News Daily

© Delhi News Daily Network.

Incognito Web Technologies

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?